AAP सांसद का दावा-दिल्ली में 650 करोड़ का दवा घोटाला:संजय सिंह बोले-किसी CM को मास्टरमाइंड नहीं बताया जा रहा, मीडिया में नहीं कोई डिबेट


]

Ezgifcom Resize 2026 06 30T165324803 1782819215
आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दिल्ली की भाजपा सरकार (मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रशासन) पर 650 करोड़ रुपए के स्वास्थ्य और दवा घोटाले का गंभीर आरोप लगाया है। संजय सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में एक्स-रे मशीन, बेडशीट और अस्पतालों में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरणों की खरीद जरूरत से कई गुना अधिक मात्रा में की गई। उनका आरोप है कि इन सामानों को बाजार कीमत से 10 से 20 गुना अधिक दामों पर खरीदा गया, जिससे सरकारी खजाने को करीब 650 करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचा। मीडिया और जांच एजेंसियों पर निशाना सांसद संजय सिंह ने सवाल उठाया कि जब आम आदमी पार्टी की सरकार पर झूठे आरोप लगते थे, तो बड़ा विवाद खड़ा किया जाता था। लेकिन अब भाजपा की सरकार के इस बड़े घोटाले पर मुख्यधारा का मीडिया पूरी तरह चुप है और किसी को इसका ‘मास्टरमाइंड’ नहीं बता रहा है। इस घोटाले को लेकर मीडिया में कोई नहीं की है। ‘सरकार पर लगे आरोपों की भी जांच होनी चाहिए’ सांसद संजय सिंह ने अपने बयान में यह भी कहा कि पहले आम आदमी पार्टी के नेताओं पर लगाए गए आरोपों को लेकर अदालत में सुनवाई हुई और कई मामलों में पार्टी का पक्ष मजबूत साबित हुआ। उन्होंने कहा कि अब मौजूदा सरकार पर लगे आरोपों की भी निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की कि वे इस कथित घोटाले से जुड़े तथ्यों को सोशल मीडिया, वीडियो और अन्य माध्यमों के जरिए आम लोगों तक पहुंचाएं, ताकि जनता को पूरे मामले की जानकारी मिल सके।

  • Related Posts

    NEET PG 2026 Examination Replace

    ] नई दिल्ली15 मिनट पहले कॉपी लिंक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने NEET PG 2026 परीक्षा के लिए कई बड़े सुधारों की घोषणा की है। इसमें परीक्षार्थियों की यात्रा और परीक्षा…

    Parliament March Police Assault Case

    ] Hindi News National Parliament March Police Assault Case | Supreme Courtroom Listening to On SIT Formation नई दिल्ली1 घंटे पहले कॉपी लिंक तस्वीर 21 जुलाई की है, दावा किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    NEET PG 2026 Examination Replace

    NEET PG 2026 Examination Replace

    Parliament March Police Assault Case

    Parliament March Police Assault Case

    Parliament March Police Assault Case

    Parliament March Police Assault Case

    दिल्ली में आपदा प्रबंधन कर्मियों का मानदेय 100% बढ़ा:2009 के बाद पहली बार वेतन संशोधन

    दिल्ली में आपदा प्रबंधन कर्मियों का मानदेय 100% बढ़ा:2009 के बाद पहली बार वेतन संशोधन

    किरोड़ी मल कॉलेज के ओरिएंटेशन में पहुंचे एलजी संधू:कहा- मुझे डीयू का छात्र होने पर गर्व, देश का भविष्य युवाओं के हाथों में

    किरोड़ी मल कॉलेज के ओरिएंटेशन में पहुंचे एलजी संधू:कहा- मुझे डीयू का छात्र होने पर गर्व, देश का भविष्य युवाओं के हाथों में

    PM Modi Launches Nasha Mukt Yuva Viksit Bharat Marketing campaign

    PM Modi Launches Nasha Mukt Yuva Viksit Bharat Marketing campaign
    ×