Amritsar CP Gurpreet Bhullar Eliminated


]

गुरप्रीत सिंह भुल्लर, जिन्हें सरकार ने हटा दिया है।

दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन और आतंकी साजिश को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर को पंजाब सरकार ने हटा दिया है। गृह विभाग ने शुक्रवार को आदेश जारी कर उनका तबादला कर दिया। उनकी

.

4 अगस्त को भुल्लर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने धरने के दौरान आतंकी हमले की साजिश रची थी। आरोपी ट्रेन से दिल्ली पहुंचे थे। पाकिस्तान में बैठे हैंडलर के निर्देश पर उन्हें पेट्रोल बम उपलब्ध कराए गए थे। हालांकि, जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की मौजूदगी के कारण वो साजिश को अंजाम नहीं दे सके। इसमें शामिल चार नाबालिगों समेत कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

इसके बाद BJP ने भुल्लर के वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा था कि गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने खुलासा किया कि इस प्रदर्शन के पीछे ISI समर्थित मॉड्यूल सक्रिय है। इस पर एक दिन पहले अमृतसर पुलिस ने स्पष्टीकरण दिया था। पुलिस ने कहा था कि सोशल मीडिया पर वायरल किए गए कुछ दावे और वीडियो भ्रामक हैं। उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया।

पूर्व पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर को आगामी आदेशों तक डीजीपी कार्यालय में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। उनकी नई तैनाती को लेकर अलग से आदेश जारी किया जाएगा। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्‌टू ने इस पर सवाल उठाए हैं। हालांकि, सरकार की ओर से जारी आधिकारिक आदेश में तबादले की वजह प्रशासनिक आधार बताई गई है।

हरमनबीर सिंह।

हरमनबीर सिंह।

BJP नेता रवनीत बिट्टू ने उठाए सवाल गुरप्रीत सिंह भुल्लर के अचानक तबादले के बाद सियासत गरमा गई है। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एंव BJP नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने सोशल मीडिया (X) पर पोस्ट कर भुल्लर के तबादले के सवाल उठाए हैं। बिट्टू ने पूछा है कि क्या भुल्लर द्वारा जंतर-मंतर से जुड़ी कथित साजिश को लेकर किए गए खुलासों के बाद उनका तबादला किया गया है।

रवनीत बिट्टू का ट्वीट।

रवनीत बिट्टू का ट्वीट।

IPS अधिकारी गुरप्रीत सिंह भुल्लर को हटाने का ऑर्डर…

तबादले के ऑर्डर।

तबादले के ऑर्डर।

भाजपा के सोशल मीडिया हैंडल से यह पोस्ट शेयर की गई

Image 1786031416

पंजाब पुलिस ने ये बातें बताईं…

  • प्रेस कॉन्फ्रेंस के बयानों को तोड़ा-मरोड़ा गया: पुलिस प्रवक्ता ने बताया- कुछ सोशल मीडिया हैंडल्स से कुछ ऐसे यूआरएल अपलोड किए गए हैं, जिनमें अमृतसर के पुलिस कमिश्नर की ओर से 4 अगस्त, 2026 को की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिए बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। ताकि नई दिल्ली के जंतर-मंतर स्थल पर हुए प्रदर्शनों को पाकिस्तानी ISI समर्थित आतंकवादी मॉड्यूल्स से जोड़कर दिखाया जा सके। उस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस कमिश्नर ने पंजाब पुलिस की ओर से आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने संबंधी तथ्यों के बारे में जानकारी दी गई थी।
  • आरोपियों ने प्रदर्शनकारियों को निशाना बनाने की योजना बनाई थी: पंजाब पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि अमृतसर के पुलिस कमिश्नर की 4 अगस्त, 2026 को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा गया था कि गिरफ्तार किए गए कुछ व्यक्तियों ने जंतर-मंतर पर जाकर रेकी की और पेट्रोल बमों से प्रदर्शनकारियों को निशाना बनाने की योजना बनाई थी। ऐसा कोई बयान नहीं दिया गया था, जिससे प्रतीत हो कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों ने विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लिया या जंतर-मंतर प्रदर्शनकारियों का मॉड्यूल से कोई संबंध है।
  • वीडियो में झूठ फैालाया जा रहा: प्रवक्ता ने बताया कि बदले गए बैकग्राउंड विज़ुअल, वीडियो की चयनात्मक एडिटिंग और साथ दिए गए कैप्शन गलत हैं और ये गुमराह करने वाला प्रभाव देते हैं कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति जंतर-मंतर विरोध प्रदर्शनों से संबंधित थे। हालांकि, प्रेस कॉन्फ्रेंस की ऑडियो और तथ्यों को बदला या मॉर्फ नहीं किया गया है, लेकिन पोस्ट में दिखाया गया सिलेक्टेड स्टेटमेंट और साथ दिए गए कैप्शन व वीडियो प्रेस कॉन्फ्रेंस को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित नहीं करते।
  • हम कानूनी कार्रवाई कर रहे: प्रवक्ता ने कहा- ये ऐसी कोशिशें प्रतीत होती हैं कि 4 अगस्त, 2026 को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस कमिश्नर की ओर से दिया गया बयान लोगों तक गलत एवं गुमराह करने वाले ढंग से पहुंचे। इस मामले में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰

यह खबर भी पढ़ें…

CJP प्रोटेस्ट में ब्लास्ट की साजिश रच रही थी ISI:जंतर-मंतर पर पेट्रोल बम लेकर आए थे, पंजाब पुलिस ने 9 आरोपी पकड़े

Comp 18 31785914827 1786030956

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक के खिलाफ चल रहे धरने के दौरान आतंकी हमले की साजिश रची थी। पंजाब पुलिस ने साजिश में शामिल चार नाबालिगों समेत कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

  • Related Posts

    दिल्ली-NCR में भारी बारिश का अलर्ट:यूपी के 70 शहरों में तेज बारिश, बिहार के बगहा में 300 घर डूबे

    ] राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को हुई भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया। कई प्रमुख सड़कें तीन से चार फीट तक पानी में डूब गईं, जिससे घंटों…

    Breaking Information Headlines Immediately, Footage, Movies and Extra From Dainik Bhaskar

    ] Hindi News National Breaking Information Headlines Immediately, Footage, Movies And Extra From Dainik Bhaskar 53 मिनट पहले कॉपी लिंक दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस के पूर्व नारकोटिक्स सेल इंचार्ज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली-NCR में भारी बारिश का अलर्ट:यूपी के 70 शहरों में तेज बारिश, बिहार के बगहा में 300 घर डूबे

    दिल्ली-NCR में भारी बारिश का अलर्ट:यूपी के 70 शहरों में तेज बारिश, बिहार के बगहा में 300 घर डूबे

    Breaking Information Headlines Immediately, Footage, Movies and Extra From Dainik Bhaskar

    Breaking Information Headlines Immediately, Footage, Movies and Extra From Dainik Bhaskar

    Breaking Information Headlines Right now, Footage, Movies and Extra From Dainik Bhaskar

    Breaking Information Headlines Right now, Footage, Movies and Extra From Dainik Bhaskar

    दिल्ली में निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना का रास्ता साफ:ड्राफ्ट बिल को कैबिनेट मंजूरी, बहुमंजिला और हाईटेक कैंपस को मिलेगी अनुमति

    दिल्ली में निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना का रास्ता साफ:ड्राफ्ट बिल को कैबिनेट मंजूरी, बहुमंजिला और हाईटेक कैंपस को मिलेगी अनुमति

    Amritsar CP Gurpreet Bhullar Eliminated

    Amritsar CP Gurpreet Bhullar Eliminated

    नीट पेपर लीक की साजिश महीनों पहले रची गई:CBI चार्जशीट में दावा- NTA एक्सपर्ट्स सवाल याद करते, होटल जाकर पर्चियों पर लिखते थे

    नीट पेपर लीक की साजिश महीनों पहले रची गई:CBI चार्जशीट में दावा- NTA एक्सपर्ट्स सवाल याद करते, होटल जाकर पर्चियों पर लिखते थे
    ×