दिल्ली-NCR में भारी बारिश का अलर्ट:यूपी के 70 शहरों में तेज बारिश, बिहार के बगहा में 300 घर डूबे

]

Comp 3 1786122944592
राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को हुई भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया। कई प्रमुख सड़कें तीन से चार फीट तक पानी में डूब गईं, जिससे घंटों तक लंबा जाम लगा रहा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को भी दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। IMD के आंकड़ों के मुताबिक अगस्त के पहले सप्ताह में दिल्ली में अब तक 127 मिमी बारिश हो चुकी है, जो 2011 के बाद सबसे अधिक बारिश है। यूपी में शुक्रवार को 70 शहरों में जोरदार बारिश हुई। गाजियाबाद, नोएडा में हाईवे-सड़कें तालाब बन गईं। गली-मोहल्लों में 4 फीट तक पानी भर गया। बुलंदशहर में बारिश के चलते शनिवार को 12वीं तक के स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। नेपाल में हो रही बारिश से बिहार के मुजफ्फरपुर में बागमती नदी उफान पर है। बगहा में गंडक नदी का पानी 300 घरों में घुस गया है। लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया जा रहा है। मौसम विभाग ने शनिवार को 10 जिलों के लिए बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को भी राज्य के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हुई। इससे ब्यास नदी का वाटर लेवल तेजी से बढ़ रहा है। चंडीगढ़-मनाली, मंडी-पठानकोट हाईवे समेत 162 सड़कें बंद हो गई है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति
देशभर से मौसम की तस्वीरें

  • Related Posts

    Breaking Information Headlines Immediately, Footage, Movies and Extra From Dainik Bhaskar

    ] Hindi News National Breaking Information Headlines Immediately, Footage, Movies And Extra From Dainik Bhaskar 53 मिनट पहले कॉपी लिंक दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस के पूर्व नारकोटिक्स सेल इंचार्ज…

    Breaking Information Headlines Right now, Footage, Movies and Extra From Dainik Bhaskar

    ] Hindi News National Breaking Information Headlines Right now, Footage, Movies And Extra From Dainik Bhaskar 18 मिनट पहले कॉपी लिंक दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस के पूर्व नारकोटिक्स सेल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली-NCR में भारी बारिश का अलर्ट:यूपी के 70 शहरों में तेज बारिश, बिहार के बगहा में 300 घर डूबे

    दिल्ली-NCR में भारी बारिश का अलर्ट:यूपी के 70 शहरों में तेज बारिश, बिहार के बगहा में 300 घर डूबे

    Breaking Information Headlines Immediately, Footage, Movies and Extra From Dainik Bhaskar

    Breaking Information Headlines Immediately, Footage, Movies and Extra From Dainik Bhaskar

    Breaking Information Headlines Right now, Footage, Movies and Extra From Dainik Bhaskar

    Breaking Information Headlines Right now, Footage, Movies and Extra From Dainik Bhaskar

    दिल्ली में निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना का रास्ता साफ:ड्राफ्ट बिल को कैबिनेट मंजूरी, बहुमंजिला और हाईटेक कैंपस को मिलेगी अनुमति

    दिल्ली में निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना का रास्ता साफ:ड्राफ्ट बिल को कैबिनेट मंजूरी, बहुमंजिला और हाईटेक कैंपस को मिलेगी अनुमति

    Amritsar CP Gurpreet Bhullar Eliminated

    Amritsar CP Gurpreet Bhullar Eliminated

    नीट पेपर लीक की साजिश महीनों पहले रची गई:CBI चार्जशीट में दावा- NTA एक्सपर्ट्स सवाल याद करते, होटल जाकर पर्चियों पर लिखते थे

    नीट पेपर लीक की साजिश महीनों पहले रची गई:CBI चार्जशीट में दावा- NTA एक्सपर्ट्स सवाल याद करते, होटल जाकर पर्चियों पर लिखते थे
    ×