जनसुनवाई में सीएम रेखा गुप्ता ने सुनीं लोगों की समस्याएं:अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश, कहा- हर शिकायत का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता

]

Whatsappvideo2026 08 05At23204Pm Ezgifcom Resize 1785927836
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को मुख्यमंत्री जन सेवा सदन में जनसुनवाई आयोजित कर विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में लोगों ने बिजली, पानी, सड़क, सीवर, स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व तथा अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े मामलों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लेकर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के लिए कहा। कई मामलों में उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश भी जारी किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार नागरिक-केंद्रित सुशासन के लिए प्रतिबद्ध है और प्रत्येक नागरिक की शिकायत सरकार के प्रति उसके विश्वास और अपेक्षाओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल शिकायतें सुनना नहीं, बल्कि उनका प्रभावी और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि प्रत्येक नागरिक की बात सम्मानपूर्वक सुनी जाए और शासन की सुविधाएं अंतिम व्यक्ति तक समय पर पहुंचें। जनसुनवाई जैसे संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद मजबूत हो रहा है, जिससे समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया अधिक तेज और जवाबदेह बन रही है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से यह भी कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और उनके निस्तारण की प्रगति की समीक्षा समय-समय पर की जाए, ताकि नागरिकों को राहत देने में किसी प्रकार की देरी न हो।

  • Related Posts

    उड़ीसा में आदिवासियों से जमीन छीनने का भाजपा पर आरोप:पुलिस बल से 12 गांवों की 950 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा कर रही सरकार- संजय सिंह

    ] आम आदमी पार्टी ने उड़ीसा के सुंदरगढ़ जिले में आदिवासियों की 950 एकड़ जमीन अधिग्रहित कर डालमिया सीमेंट को दे रही भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। आप…

    Supreme Court docket Listening to on Parliament March Violence Petition

    ] Hindi News National Supreme Court docket Listening to On Parliament March Violence Petition | SC Pointers नई दिल्ली11 मिनट पहले कॉपी लिंक सुप्रीम कोर्ट 20 जुलाई के संसद चलो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उड़ीसा में आदिवासियों से जमीन छीनने का भाजपा पर आरोप:पुलिस बल से 12 गांवों की 950 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा कर रही सरकार- संजय सिंह

    उड़ीसा में आदिवासियों से जमीन छीनने का भाजपा पर आरोप:पुलिस बल से 12 गांवों की 950 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा कर रही सरकार- संजय सिंह

    जनसुनवाई में सीएम रेखा गुप्ता ने सुनीं लोगों की समस्याएं:अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश, कहा- हर शिकायत का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता

    जनसुनवाई में सीएम रेखा गुप्ता ने सुनीं लोगों की समस्याएं:अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश, कहा- हर शिकायत का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता

    Supreme Court docket Listening to on Parliament March Violence Petition

    Supreme Court docket Listening to on Parliament March Violence Petition

    CJP Stress Group Assertion | Chhatrapati Sambhajinagar Abhijeet Deepke

    CJP Stress Group Assertion | Chhatrapati Sambhajinagar Abhijeet Deepke

    Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Stay Updates 5 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi

    Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Stay Updates 5 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi

    एमपी में 6 अगस्त से फिर तेज बारिश के आसार:यूपी में 10 नदियां उफान पर, झारखंड में बिजली गिरने से 11 की मौत

    एमपी में 6 अगस्त से फिर तेज बारिश के आसार:यूपी में 10 नदियां उफान पर, झारखंड में बिजली गिरने से 11 की मौत
    ×