सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम को लेकर एमसीडी का अभियान तेज:एचपीवी वैक्सीन को लेकर जागरूकता अभियान की शुरूआत

]

Mcd Pic 1785854756
सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की रोकथाम के लिए दिल्ली नगर निगम ने एचपीवी वैक्सीन को लेकर जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में 14 वर्ष और उससे अधिक आयु की छात्राओं के लिए स्कूलों में पीटीएम आयोजित कर अभिभावकों को टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी गई। अभियान का उद्देश्य छात्राओं के साथ-साथ अभिभावकों की शंकाओं और भ्रांतियों को दूर कर उन्हें वैक्सीन के प्रति जागरूक करना है।
अभियान के तहत एसकेवी-2 पश्चिम पुरी, गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल और आयुष्मान आरोग्य मंदिर में विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किए गए। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया कि एचपीवी संक्रमण सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण है और समय पर वैक्सीन लगवाने से इस बीमारी का खतरा काफी हद तक कम किया जा सकता है। सत्रों में टीकाकरण की प्रक्रिया, पात्र आयु वर्ग और इसके स्वास्थ्य लाभों की भी विस्तार से जानकारी दी गई। वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि 14 वर्ष से अधिक आयु की बालिकाओं को सही समय पर एचपीवी वैक्सीन देना सर्वाइकल कैंसर से बचाव की प्रभावी रणनीति है। पीटीएम के जरिए अभिभावकों को वैज्ञानिक जानकारी देकर उनकी झिझक दूर की जा रही है, ताकि छात्राएं समय पर टीकाकरण का लाभ उठा सकें।

  • Related Posts

    दिल्ली में टीबी मुक्त भारत अभियान को जनआंदोलन बनाएं:सीएम रेखा गुप्ता ने जनप्रतिनिधियों से की अपील, 3,300 से ज्यादा निक्षय मित्र जुड़े

    ] मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ के तहत आयोजित जनप्रतिनिधियों की सेंसेटाइजेशन वर्कशॉप में हिस्सा लिया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और दिल्ली राज्य…

    दिल्ली में 4 अगस्त तक 137 साफ हवा वाले दिन:पिछले साल से 7 दिन ज्यादा, AQI 64 के साथ लगातार पांचवें दिन संतोषजनक

    ] दिल्ली में वायु गुणवत्ता में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। राजधानी में 4 अगस्त 2026 तक 137 साफ हवा वाले दिन दर्ज किए गए हैं। यह संख्या पिछले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में टीबी मुक्त भारत अभियान को जनआंदोलन बनाएं:सीएम रेखा गुप्ता ने जनप्रतिनिधियों से की अपील, 3,300 से ज्यादा निक्षय मित्र जुड़े

    दिल्ली में टीबी मुक्त भारत अभियान को जनआंदोलन बनाएं:सीएम रेखा गुप्ता ने जनप्रतिनिधियों से की अपील, 3,300 से ज्यादा निक्षय मित्र जुड़े

    दिल्ली में 4 अगस्त तक 137 साफ हवा वाले दिन:पिछले साल से 7 दिन ज्यादा, AQI 64 के साथ लगातार पांचवें दिन संतोषजनक

    दिल्ली में 4 अगस्त तक 137 साफ हवा वाले दिन:पिछले साल से 7 दिन ज्यादा, AQI 64 के साथ लगातार पांचवें दिन संतोषजनक

    पंजाब सबसे अधिक वेतनमान देने वाले राज्यों में शामिल:कई श्रेणियों में केंद्र सरकार से भी आगे: हरपाल सिंह चीमा

    पंजाब सबसे अधिक वेतनमान देने वाले राज्यों में शामिल:कई श्रेणियों में केंद्र सरकार से भी आगे: हरपाल सिंह चीमा

    सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम को लेकर एमसीडी का अभियान तेज:एचपीवी वैक्सीन को लेकर जागरूकता अभियान की शुरूआत

    सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम को लेकर एमसीडी का अभियान तेज:एचपीवी वैक्सीन को लेकर जागरूकता अभियान की शुरूआत

    पीएम आवास से पहले पुलिस ने अरविंद केजरीवाल को रोका:ई-20 के विरोध में 100 लोगों के साथ धरने पर बैठे

    7 साल में 274 भगोड़ों को भारत लाया गया:₹17,874 करोड़ की संपत्ति भी अटैच; सरकार बोली- 36 देशों से प्रत्यर्पण

    ×