संसद परिसर की घटना पर भाजपा की पुलिस को शिकायत:राहुल गांधी समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग

]

Whatsapp Image 2026 08 01 At 84035 Pm 1785597475
प्रदेश भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को नई दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज के नेतृत्व में नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त से मिला और 31 जुलाई को संसद परिसर में हुए विरोध प्रदर्शन के संबंध में शिकायत सौंपकर तत्काल एफआईआर दर्ज करने तथा निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में विधायक अनिल शर्मा, विधायक करनैल सिंह और अधिवक्ता संकेत गुप्ता भी शामिल थे। शिकायत में सांसद राजेश रंजन (पप्पू यादव), लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, सांसद अवधेश प्रसाद तथा अन्य संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की प्रासंगिक धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग की गई है। भाजपा का आरोप है कि संसद परिसर के मकर द्वार के निकट हुए प्रदर्शन के दौरान भगवान श्रीराम और हिंदू धार्मिक प्रतीकों का राजनीतिक प्रदर्शन और उपहास के लिए इस्तेमाल किया गया, जिससे करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। शिकायत में कहा गया है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किसी भी धर्म के पूजनीय प्रतीकों का अपमान स्वीकार्य नहीं है। प्रतिनिधिमंडल ने दावा किया कि घटना से जुड़े वीडियो और अन्य डिजिटल साक्ष्य सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हैं तथा उनका संदर्भ भी पुलिस को सौंपा गया है। साथ ही मांग की गई कि जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज, वीडियो रिकॉर्डिंग, मीडिया कवरेज और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखा जाए। बांसुरी स्वराज ने आरोप लगाया कि विरोध प्रदर्शन के दौरान सनातन परंपराओं, संत समाज और हिंदू आस्थाओं का उपहास किया गया। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर कानून के अनुसार दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस की ओर से शिकायत मिलने की पुष्टि की गई है।

  • Related Posts

    E-20 पर केजरीवाल के बयान भ्रामक : हर्ष मल्होत्रा:बोले- 100 खराब इंजन वाले वाहन दिखाएं

    ] एथेनॉल पर आयोजित टाउन हॉल में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के बयानों पर दिल्ली भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा…

    आप का दावा- 7 लाख लोगों ने लाइव देखा टाउनहॉल:ई-20 पर अरविंद केजरीवाल की रिकॉर्ड तोड़ डिजिटल रैली

    ] देश में ई-20 पेट्रोल को लेकर बहस तेज है और इसी बीच शनिवार को एक ऐसा डिजिटल मुकाबला देखने को मिला, जिसने सोशल मीडिया पर नई चर्चा छेड़ दी।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    E-20 पर केजरीवाल के बयान भ्रामक : हर्ष मल्होत्रा:बोले- 100 खराब इंजन वाले वाहन दिखाएं

    E-20 पर केजरीवाल के बयान भ्रामक : हर्ष मल्होत्रा:बोले- 100 खराब इंजन वाले वाहन दिखाएं

    आप का दावा- 7 लाख लोगों ने लाइव देखा टाउनहॉल:ई-20 पर अरविंद केजरीवाल की रिकॉर्ड तोड़ डिजिटल रैली

    आप का दावा- 7 लाख लोगों ने लाइव देखा टाउनहॉल:ई-20 पर अरविंद केजरीवाल की रिकॉर्ड तोड़ डिजिटल रैली

    संसद परिसर की घटना पर भाजपा की पुलिस को शिकायत:राहुल गांधी समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग

    संसद परिसर की घटना पर भाजपा की पुलिस को शिकायत:राहुल गांधी समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग

    DDA ने छह महीने में 85% घटाईं लंबित शिकायतें:22,946 से घटकर 3,167 रह गईं, जनवरी-जून में करीब 20 हजार शिकायतों का समाधान

    DDA ने छह महीने में 85% घटाईं लंबित शिकायतें:22,946 से घटकर 3,167 रह गईं, जनवरी-जून में करीब 20 हजार शिकायतों का समाधान

    सदर बाजार में जलभराव रोकने के लिए MCD का एक्शन:मैनहोल पर ग्रिल और 24×7 निगरानी, कुतुब रोड-तेलीवाड़ा अखाड़ा क्षेत्र में सभी विभाग मिलकर करेंगे काम

    सदर बाजार में जलभराव रोकने के लिए MCD का एक्शन:मैनहोल पर ग्रिल और 24×7 निगरानी, कुतुब रोड-तेलीवाड़ा अखाड़ा क्षेत्र में सभी विभाग मिलकर करेंगे काम

    August 2026 Calendar Occasions Record; Independence Day Raksha Bandhan

    August 2026 Calendar Occasions Record; Independence Day Raksha Bandhan
    ×