DDA ने छह महीने में 85% घटाईं लंबित शिकायतें:22,946 से घटकर 3,167 रह गईं, जनवरी-जून में करीब 20 हजार शिकायतों का समाधान

]

Lg Taranjit Singh Sandhu 1785595074
दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधु के निर्देशों के बाद दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने शिकायतों के निस्तारण में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया है। डीडीए के अनुसार, जनवरी से जून 2026 के बीच लंबित शिकायतों में 85 प्रतिशत से अधिक की कमी आई है। वर्ष की शुरुआत में जहां लंबित शिकायतों की संख्या 22,946 थी, वह जून के अंत तक घटकर 3,167 रह गई। इस अवधि में डीडीए ने सीपीग्राम्स, एलजी लिसनिंग पोस्ट, मुख्यमंत्री जनसुनवाई, पीजीएमएस, डीआरएमएस, मोबाइल 311 और समस्या निदान सेवा सहित विभिन्न प्लेटफॉर्म पर प्राप्त कुल 19,779 शिकायतों का निस्तारण किया। डीडीए अधिकारियों के अनुसार, पदभार संभालने के बाद उपराज्यपाल ने सभी विभागों को ‘विकसित दिल्ली’ के लक्ष्य के अनुरूप अधिक जवाबदेह, पारदर्शी, कुशल और नागरिक-केंद्रित प्रशासन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। इसके तहत शिकायतों के त्वरित समाधान को प्राथमिकता दी गई, जिसका असर अब आंकड़ों में भी दिखाई दे रहा है। नागरिकों की समस्याओं के सीधे समाधान के लिए डीडीए प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को दोपहर 2:30 बजे से जनसुनवाई भी आयोजित कर रहा है। इसमें लोग बिना किसी पूर्व नियुक्ति के संबंधित अधिकारियों से मिलकर अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं और उनके समाधान की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। डीडीए का कहना है कि शिकायत निस्तारण की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म और नियमित मॉनिटरिंग पर लगातार जोर दिया जा रहा है।

  • Related Posts

    दिल्ली में आपदा प्रबंधन कर्मियों का मानदेय 100% बढ़ा:2009 के बाद पहली बार वेतन संशोधन

    ] दिल्ली सरकार ने राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में तैनात प्रोजेक्ट ऑफिसर्स और कॉर्डिनेटर्स के मानदेय में 100% तक की वृद्धि करने का बड़ा फैसला लिया है। रविवार को मुख्यमंत्री…

    किरोड़ी मल कॉलेज के ओरिएंटेशन में पहुंचे एलजी संधू:कहा- मुझे डीयू का छात्र होने पर गर्व, देश का भविष्य युवाओं के हाथों में

    ] दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार टीएस संधू शनिवार को दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के किरोड़ी मल कॉलेज (केएमसी) के ओरिएंटेशन प्रोग्राम में शामिल हुए। शंकर लाल कॉन्सर्ट हॉल में नए छात्रों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में आपदा प्रबंधन कर्मियों का मानदेय 100% बढ़ा:2009 के बाद पहली बार वेतन संशोधन

    दिल्ली में आपदा प्रबंधन कर्मियों का मानदेय 100% बढ़ा:2009 के बाद पहली बार वेतन संशोधन

    किरोड़ी मल कॉलेज के ओरिएंटेशन में पहुंचे एलजी संधू:कहा- मुझे डीयू का छात्र होने पर गर्व, देश का भविष्य युवाओं के हाथों में

    किरोड़ी मल कॉलेज के ओरिएंटेशन में पहुंचे एलजी संधू:कहा- मुझे डीयू का छात्र होने पर गर्व, देश का भविष्य युवाओं के हाथों में

    PM Modi Launches Nasha Mukt Yuva Viksit Bharat Marketing campaign

    PM Modi Launches Nasha Mukt Yuva Viksit Bharat Marketing campaign

    PM Modi Launches Nasha Mukt Yuva Viksit Bharat Marketing campaign

    PM Modi Launches Nasha Mukt Yuva Viksit Bharat Marketing campaign

    Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Dwell Updates 2 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi

    Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Dwell Updates 2 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi

    E-20 पर केजरीवाल के बयान भ्रामक : हर्ष मल्होत्रा:बोले- 100 खराब इंजन वाले वाहन दिखाएं

    E-20 पर केजरीवाल के बयान भ्रामक : हर्ष मल्होत्रा:बोले- 100 खराब इंजन वाले वाहन दिखाएं
    ×