JNU में आइसा की भूख हड़ताल का 23वें दिन खत्म:दिग्गज हस्तियों ने जूस पिलाया; मनोज झा, प्रकाश राज और शबाना आजमी ने दिया आश्वासन

]

Ezgifcom Resize 2026 07 20T133033917 1784534507
नई दिल्ली में स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में आइसा (ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन) के 3 छात्र कार्यकर्ताओं की पिछले 23 दिनों से जारी भूख हड़ताल सोमवार को समाप्त हो गई। देश के दिग्गज विपक्षी सांसदों, नागरिक समाज (सिविल सोसाइटी) के सदस्यों और बुद्धिजीवियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने अनशन स्थल पर पहुंचकर छात्रों से भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की। प्रतिनिधिमंडल ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि अब इस लड़ाई को संसद के आगामी सत्र और सड़कों पर संयुक्त रूप से लड़ा जाएगा। छात्रों से मिलने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में राजद सांसद मनोज झा, अभिनेता प्रकाश राज, अभिनेत्री शबाना आजमी, वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण, अमराराम, राजाराम और सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव शामिल थे। इन सभी ने छात्रों के गिरते स्वास्थ्य पर चिंता जताई और कहा कि देश को उनके जीवन और इस संघर्ष की जरूरत है। इसके बाद नेताओं ने तीनों छात्रों को जूस पिलाकर उनका अनशन खत्म करवाया। संघर्ष का तरीका बदलेगा, मांगें वही रहेंगी प्रतिनिधिमंडल ने छात्रों से अपील की कि वे अपने आंदोलन के तरीके को भूख हड़ताल से बदलकर संघर्ष के दूसरे रास्तों पर ले जाएं। नेताओं ने वादा किया कि छात्रों की मांगों को संसद के भीतर पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा, साथ ही सड़कों पर भी बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा। आइसा नेताओं ने स्पष्ट किया कि अनशन जरूर खत्म हुआ है, लेकिन छात्र अधिकारों की यह लड़ाई थमेगी नहीं। इन छात्रों ने 23 दिनों तक भूखे रहकर देश के सामने एक मिसाल कायम की है। आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा, अब यह लड़ाई सिर्फ इन तीन छात्रों की नहीं है। हम इनके संघर्ष को संसद के भीतर और सड़कों पर पूरे दमखम के साथ आगे बढ़ाएंगे।

  • Related Posts

    गुजरात-महाराष्ट्र में आज भारी बारिश की चेतावनी, सेना स्टैंडबाय पर:गुजरात में स्कूल-कॉलेज बंद; हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान तक पहुंची

    ] जुलाई का महीना खत्म होते-होते देशभर में जोरदार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आज गुजरात, सौराष्ट्र-कच्छ, मध्य महाराष्ट्र में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।…

    NEET प्रदर्शन से जुड़े 13 केस वापस लेगी दिल्ली सरकार:एलजी की मंजूरी के बाद फैसला, एरोसिटी विकास कार्यों की एलजी ने की समीक्षा

    ] दिल्ली सरकार ने नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर राजधानी में हुए छात्र प्रदर्शनों से जुड़े मामलों में बड़ी राहत देते हुए 13 एफआईआर वापिस लेने का फैसला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुजरात-महाराष्ट्र में आज भारी बारिश की चेतावनी, सेना स्टैंडबाय पर:गुजरात में स्कूल-कॉलेज बंद; हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान तक पहुंची

    गुजरात-महाराष्ट्र में आज भारी बारिश की चेतावनी, सेना स्टैंडबाय पर:गुजरात में स्कूल-कॉलेज बंद; हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान तक पहुंची

    NEET प्रदर्शन से जुड़े 13 केस वापस लेगी दिल्ली सरकार:एलजी की मंजूरी के बाद फैसला, एरोसिटी विकास कार्यों की एलजी ने की समीक्षा

    NEET प्रदर्शन से जुड़े 13 केस वापस लेगी दिल्ली सरकार:एलजी की मंजूरी के बाद फैसला, एरोसिटी विकास कार्यों की एलजी ने की समीक्षा

    दिल्ली में जल बिल बकाया वालों पर DJB सख्त:15 अगस्त तक भुगतान नहीं तो होगी कुर्की-सीलिंग, 5,000 करोड़ के मूल बकाये की वसूली पर सरकार का फोकस

    दिल्ली में जल बिल बकाया वालों पर DJB सख्त:15 अगस्त तक भुगतान नहीं तो होगी कुर्की-सीलिंग, 5,000 करोड़ के मूल बकाये की वसूली पर सरकार का फोकस

    दिल्ली की हर संपत्ति को मिलेगा प्रॉपर्टी आधार कार्ड:सरकार लाएगी दिल्ली लैंड रिकॉर्ड बिल-2026, भूमि विवाद कम करने पर सरकार का फोकस

    दिल्ली की हर संपत्ति को मिलेगा प्रॉपर्टी आधार कार्ड:सरकार लाएगी दिल्ली लैंड रिकॉर्ड बिल-2026, भूमि विवाद कम करने पर सरकार का फोकस

    दिल्ली में भाजपा का AAP कार्यालय के बाहर प्रदर्शन:पेपर लीक मामलों पर पंजाब के शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग

    दिल्ली में भाजपा का AAP कार्यालय के बाहर प्रदर्शन:पेपर लीक मामलों पर पंजाब के शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग

    Priyanka Gandhi Controversy | 215 Educationists Write Letter to Congress Chief

    Priyanka Gandhi Controversy | 215 Educationists Write Letter to Congress Chief
    ×