Rajasthan Monsoon Replace | Puri Heavy Rain Alert & MP-UP Climate Forecast

]

  • Hindi News
  • National
  • Rajasthan Monsoon Replace | Puri Heavy Rain Alert & MP UP Climate Forecast

नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Cover 1784219754

मध्य प्रदेश में देरी से पहुंचा मानसून मानसून कुछ दिन में ही कमजोर हो गया है। राज्य के ज्यादातर हिस्से से बादल गायब हो गए हैं। हालांकि, मौसम विभाग का मानना है कि मध्यप्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जुलाई के दूसरे पखवाड़े में मानसून रफ्तार पकड़ सकता है और 19 जुलाई से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, साइक्लोनिक सिस्टम की वजह से तेज बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने बिहार में 17 जुलाई को किशनगंज, कटिहार, पश्चिम चंपारण और अररिया में भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं, शुक्रवार को उत्तराखंड के पांच जिलों देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान में फिलहाल कमजोर मानसूनी परिस्थितियां अगले 3–4 दिनों तक बनी रहने की संभावना है। 21 जुलाई से पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग में बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान है।

अरुणाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। पिछले 24 घंटों में ईस्ट कामेंग, अपर सुबनसिरी, अपर सियांग, कामले और क्रा दादी जिलों में बाढ़ और भूस्खलन की नई घटनाएं सामने आई हैं। राज्य में अब तक 7 लोगों की मौत, 29 लोग घायल और 1,03,860 लोग प्रभावित हुए हैं।

सैटेलाइट इमेज में देखें देश में मानसून की स्थिति…

Comp 16 1784219367

सीजन में 23% कम बरसे बादल

देखें राज्यों में बारिश का अलर्ट…

17July3 1784219410

देशभर में मौसम से जुड़ी तस्वीरें…

बिहार के बगहा में पिता ने बेटे को कंधे पर बैठाकर उफनती नदी पार कर स्कूल पहुंचाया।

बिहार के बगहा में पिता ने बेटे को कंधे पर बैठाकर उफनती नदी पार कर स्कूल पहुंचाया।

लखनऊ में गुरुवार शाम करीब 6 बजे काले बादलों से अंधेरा छा गया।

लखनऊ में गुरुवार शाम करीब 6 बजे काले बादलों से अंधेरा छा गया।

छत्तीसगढ़ में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। रायपुर में गुरुवार शाम जमकर बारिश हुई।

छत्तीसगढ़ में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। रायपुर में गुरुवार शाम जमकर बारिश हुई।

बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से झारखंड के रांची में तीनों दिनों से तेज बारिश हो रही है।

बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से झारखंड के रांची में तीनों दिनों से तेज बारिश हो रही है।

ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान गुरुवार को जमकर बारिश हुई।

ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान गुरुवार को जमकर बारिश हुई।

17July 1784219609

अगले 2 दिन के मौसम का हाल…

18 जुलाई:

  • पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और रायलसीमा में तेज गर्मी और उमस भरा मौसम रहेगा।
  • ओडिशा-बंगाल में भारी बारिश, आंधी-बिजली और तूफान का ऑरेंज अलर्ट है।
  • कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है।
  • बिहार, झारखंड, सिक्किम, मेघालय, अरुणाचल, असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा और मणिपुर में तेज बारिश होगी।

19 जुलाई:

  • असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और सिक्किम में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है।
  • उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, बंगाल, ओडिशा में यलो अलर्ट है।
  • कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
  • मध्य प्रदेश, झारखंड, बंगाल और जम्मू-कश्मीर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
17July2 1784219670

खबरें और भी हैं…

  • Related Posts

    द्वारका में बनेगा अत्याधुनिक डॉग शेल्टर:एलजी ने रखी आधारशिला, कहा- पीपीपी मॉडल से बनेगा शेल्टर

    ] दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार टी.एस. संधू ने मंगलवार को द्वारका सेक्टर-29 में अत्याधुनिक डॉग शेल्टर की आधारशिला रखी। इस मौके पर सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, विधायक कैलाश गहलोत, एमसीडी…

    सुप्रीम कोर्ट ने पूछा-क्या एनिमेटेड फिल्म से आस्था घट जाएगी:भगवान जगन्नाथ पर बनी मूवी बच्चे पसंद करेंगे; पुरी मंदिर की आपत्तियों पर सुनवाई कल

    ] सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एनिमेटेड फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ के विरोध पर सवाल उठाए हैं। कोर्ट ने पूछा कि क्या भगवान जगन्नाथ को एनिमेटेड रूप में दिखाने से भक्तों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द्वारका में बनेगा अत्याधुनिक डॉग शेल्टर:एलजी ने रखी आधारशिला, कहा- पीपीपी मॉडल से बनेगा शेल्टर

    द्वारका में बनेगा अत्याधुनिक डॉग शेल्टर:एलजी ने रखी आधारशिला, कहा- पीपीपी मॉडल से बनेगा शेल्टर

    सुप्रीम कोर्ट ने पूछा-क्या एनिमेटेड फिल्म से आस्था घट जाएगी:भगवान जगन्नाथ पर बनी मूवी बच्चे पसंद करेंगे; पुरी मंदिर की आपत्तियों पर सुनवाई कल

    सुप्रीम कोर्ट ने पूछा-क्या एनिमेटेड फिल्म से आस्था घट जाएगी:भगवान जगन्नाथ पर बनी मूवी बच्चे पसंद करेंगे; पुरी मंदिर की आपत्तियों पर सुनवाई कल

    NEET UG Paper Leak Case

    NEET UG Paper Leak Case

    दिल्ली सरकार ने बढ़ाई कांवड़ शिविरों की अनुदान राशि:कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी, 1,200 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा रहेगी जारी

    दिल्ली सरकार ने बढ़ाई कांवड़ शिविरों की अनुदान राशि:कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी, 1,200 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा रहेगी जारी

    सुप्रीम कोर्ट ने पूछा-क्या एनिमेटेड फिल्म से आस्था घट जाएगी:भगवान जगन्नाथ पर बनी मूवी बच्चे पसंद करेंगे; पुरी मंदिर की आपत्तियों पर सुनवाई कल

    सुप्रीम कोर्ट ने पूछा-क्या एनिमेटेड फिल्म से आस्था घट जाएगी:भगवान जगन्नाथ पर बनी मूवी बच्चे पसंद करेंगे; पुरी मंदिर की आपत्तियों पर सुनवाई कल

    AAP ने सत्यम पंडित के खिलाफ दी शिकायत:प्रदेश अध्यक्ष बोले-अब पुलिस के पास बहाने की गुंजाइश नहीं, कार्रवाई नहीं हुई तो जाएंगे कोर्ट

    AAP ने सत्यम पंडित के खिलाफ दी शिकायत:प्रदेश अध्यक्ष बोले-अब पुलिस के पास बहाने की गुंजाइश नहीं, कार्रवाई नहीं हुई तो जाएंगे कोर्ट
    ×