दिल्ली में महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर बड़ा फैसला:1 अगस्त से पिंक सहेली कार्ड जरूरी, 31 जुलाई को बंद हो जाएंगे कागजी टिकट

]

Screenshot 2026 07 10 180401 1783687366
नई दिल्ली। महिलाओं के द्वारा बसों में मुफ्त यात्रा को लेकर परिवहन विभाग ने नया सर्कुलर जारी कर दिया है। 1 अगस्त से दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर करने के लिए महिलाओं के पास ‘पिंक सहेली कार्ड’ अनिवार्य कर दिया गया है। डीटीसी ने कहा है कि दिल्ली में महिलाओं के लिए एक अगस्त से ‘पिंक सहेली कार्ड’ के बिना बस सेवा मुफ्त नहीं होगी। यानी महिलाएं 1 अगस्त से इस कार्ड के बिना मुफ्त बस सेवा का लाभ नहीं उठा पाएंगी। सरकार ने पिंक टिकट व्यवस्था समाप्त की रेखा गुप्ता सरकार मौजूदा कागजी पिंक टिकट व्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से खत्म कर रही है। डीटीसी के ताजा सर्कुलर के मुताबिक, कागजी पिंक टिकट अब सिर्फ 31 जुलाई तक ही जारी किए जाएंगे। सर्कुलर में जानकारी दी गई है कि 1 अगस्त 2026 से जिस महिला के पास पिंक सहेली कार्ड होगा उन्हें ही मुफ्त यात्रा की छूट मिलेगी। महिलाओं को डीटीसी और दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल ट्रांज़िट सिस्टम (डिम्टस) क्लस्टर बसों में एंट्री के वक्त कार्ड को टैप करना होगा। सर्कुलर के मुताबिक, बिना स्मार्ट कार्ड यात्रा करने वाली महिलाओं को 31 जुलाई के बाद पिंक टिकट जारी नहीं किया जाएगा और उन्हें टिकट खरीदना होगा।

  • Related Posts

    गुजरात-महाराष्ट्र में आज भारी बारिश की चेतावनी, सेना स्टैंडबाय पर:गुजरात में स्कूल-कॉलेज बंद; हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान तक पहुंची

    ] जुलाई का महीना खत्म होते-होते देशभर में जोरदार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आज गुजरात, सौराष्ट्र-कच्छ, मध्य महाराष्ट्र में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।…

    NEET प्रदर्शन से जुड़े 13 केस वापस लेगी दिल्ली सरकार:एलजी की मंजूरी के बाद फैसला, एरोसिटी विकास कार्यों की एलजी ने की समीक्षा

    ] दिल्ली सरकार ने नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर राजधानी में हुए छात्र प्रदर्शनों से जुड़े मामलों में बड़ी राहत देते हुए 13 एफआईआर वापिस लेने का फैसला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुजरात-महाराष्ट्र में आज भारी बारिश की चेतावनी, सेना स्टैंडबाय पर:गुजरात में स्कूल-कॉलेज बंद; हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान तक पहुंची

    गुजरात-महाराष्ट्र में आज भारी बारिश की चेतावनी, सेना स्टैंडबाय पर:गुजरात में स्कूल-कॉलेज बंद; हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान तक पहुंची

    NEET प्रदर्शन से जुड़े 13 केस वापस लेगी दिल्ली सरकार:एलजी की मंजूरी के बाद फैसला, एरोसिटी विकास कार्यों की एलजी ने की समीक्षा

    NEET प्रदर्शन से जुड़े 13 केस वापस लेगी दिल्ली सरकार:एलजी की मंजूरी के बाद फैसला, एरोसिटी विकास कार्यों की एलजी ने की समीक्षा

    दिल्ली में जल बिल बकाया वालों पर DJB सख्त:15 अगस्त तक भुगतान नहीं तो होगी कुर्की-सीलिंग, 5,000 करोड़ के मूल बकाये की वसूली पर सरकार का फोकस

    दिल्ली में जल बिल बकाया वालों पर DJB सख्त:15 अगस्त तक भुगतान नहीं तो होगी कुर्की-सीलिंग, 5,000 करोड़ के मूल बकाये की वसूली पर सरकार का फोकस

    दिल्ली की हर संपत्ति को मिलेगा प्रॉपर्टी आधार कार्ड:सरकार लाएगी दिल्ली लैंड रिकॉर्ड बिल-2026, भूमि विवाद कम करने पर सरकार का फोकस

    दिल्ली की हर संपत्ति को मिलेगा प्रॉपर्टी आधार कार्ड:सरकार लाएगी दिल्ली लैंड रिकॉर्ड बिल-2026, भूमि विवाद कम करने पर सरकार का फोकस

    दिल्ली में भाजपा का AAP कार्यालय के बाहर प्रदर्शन:पेपर लीक मामलों पर पंजाब के शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग

    दिल्ली में भाजपा का AAP कार्यालय के बाहर प्रदर्शन:पेपर लीक मामलों पर पंजाब के शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग

    Priyanka Gandhi Controversy | 215 Educationists Write Letter to Congress Chief

    Priyanka Gandhi Controversy | 215 Educationists Write Letter to Congress Chief
    ×