भास्कर अपडेट्स:बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन में गड़बड़ी, CBI की 11 राज्यों में 26 ठिकानों पर छापेमारी, 4 FIR दर्ज, लेफ्टिनेंट कर्नल-मेजर समेत 10 आरोपी

]

Logo Composite 30 1783376001
सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के फंड में गड़बड़ी को लेकर सीबीआई ने सोमवार को 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 26 ठिकानों पर छापा मारा। यह छापेमारी जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, यूपी, बिहार, महाराष्ट्र, असम, अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड में की गई। एजेंसी ने इस मामले में 4 अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। इनमें लेफ्टिनेंट कर्नल, मेजर और इंजीनियर रैंक के 10 अफसरों सहित कुछ निजी लोगों को आरोपी बनाया गया है। सीबीआई के मुताबिक, मामला लद्दाख में बीआरओ के प्रोजेक्ट विजयक और योजक से जुड़ा है। आरोप है कि इन प्रोजेक्ट्स में कैजुअल मजदूरों की तैनाती में अनियमितताएं की गईं और फर्जी मजदूरों के नाम पर भुगतान जारी किया गया। आरोपों में सरकारी धन का गबन, धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक साजिश, भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी शामिल हैं। इसके अलावा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत आपराधिक कदाचार और रिश्वतखोरी से जुड़े आरोपों की भी जांच की जा रही है। आज की बाकी बड़ी खबरें… कर्नाटक हाईकोर्ट बोला- रिटायरमेंट वाले दिन प्रमोशन का चार्ज लिया तो भी पेंशन फायदे मिलेंगे कर्नाटक हाई कोर्ट ने कहा है कि अगर किसी सरकारी कर्मचारी को रिटायरमेंट वाले दिन प्रमोशन मिलता है और वह उसी दिन प्रमोटेड पोस्ट का चार्ज वैध रूप से ले लेता है, तो उसे उस तारीख से सभी प्रमोशनल और उससे जुड़े पेंशनरी फायदे मिलेंगे। कोर्ट ने यह भी साफ किया कि चार्ज दोपहर 12 बजे के बाद लेने के आधार पर प्रमोशनल लाभ नहीं रोके जा सकते। मामले में कर्मचारी 31 मई 2023 को प्रोफेसर पद पर प्रमोट हुआ। उसने उसी दिन शाम 5.20 बजे चार्ज लिया और उसी दिन रिटायर भी हो गया। बाद में उसने प्रमोशन डेट से लाभ मांगे, लेकिन राज्य सरकार ने इनकार कर दिया। लोकसभा में प्रश्नों के जवाब सदन में पेश होने तक गोपनीय रखें संसद के मानसून सत्र से पहले लोकसभा सचिवालय ने सांसदों को याद दिलाया कि प्रश्नकाल में मंत्रियों के लिखित जवाब सदन में पेश होने तक पूरी तरह गोपनीय रहेंगे। जिन प्रश्नों का मौखिक उत्तर दिया जाना है, उनके जवाब भी तब तक गोपनीय रहेंगे, जब तक वे सदन में पूछे और उनके उत्तर नहीं दिए जाते। यदि किसी मौखिक प्रश्न का उत्तर नहीं भी दिया जाता है, तब भी प्रश्नकाल समाप्त होने तक उसका जवाब सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। सचिवालय ने स्पष्ट किया कि किसी प्रश्न का अंतिम उत्तर वही माना जाएगा, जो संबंधित दिन की सदन की आधिकारिक कार्यवाही में दर्ज होगा। युद्धपोत महेंद्रगिरि 11 जुलाई को नौसेना में शामिल होगा भारतीय नौसेना 11 जुलाई को विशाखापत्तनम में स्वदेशी स्टेल्थ युद्धपोत महेंद्रगिरि को शामिल करेगी। यह प्रोजेक्ट 17ए श्रेणी का छठा युद्धपोत है। इसे मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स ने बनाया है। इसमें 75% से ज्यादा स्वदेशी सामग्री है। इसमें सतह से सतह और सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें और एंटी-सबमरीन सिस्टम हैं।

  • Related Posts

    August 2026 Calendar Occasions Record; Independence Day Raksha Bandhan

    ] Hindi News National August 2026 Calendar Occasions Record; Independence Day Raksha Bandhan | Give up India 3 घंटे पहले कॉपी लिंक अगस्त के महीने में रक्षा-बंधन और 80वें स्वतंत्रता…

    Climate Alert: Rajasthan, Maharashtra, Gujarat Excessive Alert

    ] Hindi News National Climate Alert: Rajasthan, Maharashtra, Gujarat Excessive Alert | IMD Rain Information 1 घंटे पहले कॉपी लिंक बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया पिछले 3…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    August 2026 Calendar Occasions Record; Independence Day Raksha Bandhan

    August 2026 Calendar Occasions Record; Independence Day Raksha Bandhan

    Climate Alert: Rajasthan, Maharashtra, Gujarat Excessive Alert

    Climate Alert: Rajasthan, Maharashtra, Gujarat Excessive Alert

    भास्कर अपडेट्स:वर्षा अशोक अगलावे बनीं GSI की चीफ, 176 साल के इतिहास में पहली बार किसी महिला को मिली कमान

    दिल्ली लक्ष्मी योजना की 1 अगस्त से होगी शुरूआत:मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता लॉन्च करेंगी पोर्टल, 17 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा लाभ

    दिल्ली लक्ष्मी योजना की 1 अगस्त से होगी शुरूआत:मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता लॉन्च करेंगी पोर्टल, 17 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा लाभ
    ×