लुधियाना के डॉक्टर ने दिल्ली में की आत्महत्या:3 पन्नों का सुसाइड नोट मिला, लिखा- प्रेमिका की जाति अलग, शादी को घर वाले राजी नहीं

]

Chatgpt Image Jul 7 2026 100901 Am 1783399175
लुधियाना के रहने वाले डॉक्टर ने दिल्ली के सिविल लाइंस स्थित अरूणा आसफ अली अस्पताल में सुसाइड कर दिया। वे यहां 3 साल से एनेस्थीसिया डिपार्टमेंट में सीनियर रेजिडेंट के तौर पर काम कर रहे थे। उन्होंने ड्यूटी रूम में एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लगाकर अपनी जान दे दी। उन्होंने 3 पेज का सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसमें उन्होंने अपनी मौत का कारण प्रेमिका से शादी न होना लिखा है। सुसाइड नोट में लिखा- जिससे मैं प्यार करता हूं, उससे मेरे माता पिता मेरी शादी नहीं करने देंगे, क्योंकि हमारी जाति मैच नहीं करती है। मेरा सारा सामान मेरी प्रेमिका को दिया जाए। उन्होंने उसमें बाकायदा अपनी प्रेमिका डॉक्टर का नाम भी खिला है। मृतक की पहचान सिमरप्रीत सिंह आनंद (35) के नाम से हुई, जो बीआरएस नगर के रहने वाले थे। उनके परिवार में पिता हरप्रीत सिंह आनंद, मां और बड़ा भाई है। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने इसकी शिकायत दिल्ली के सिविल लाइंस थाने में दी। आज मेडिकल बोर्ड के जरिए उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। नाइट ड्यूटी थे, खुद लगवाया कैनुला उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया के अनुसार, डॉ. सिमरप्रीत 4-5 जुलाई की रात 8 बजे से नाइट ड्यूटी पर थे। शनिवार शाम जब वह अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने काफी थके हुए होने और तबीयत खराब होने की बात कही। इसके बाद उन्होंने खुद रात 10 बजे अपने टेक्निकल असिस्टेंट को कहकर अपने बाएं हाथ में कैनुला लगवाया था, यह कहकर कि उन्हें कुछ दवाएं लेनी हैं। डॉ. सिमरप्रीत ने एमबीबीएस के बाद एनेस्थीसिया में एमडी किया था और उन्हें अच्छी तरह पता था कि इस दवा की कितनी डोज जानलेवा हो सकती है। सुबह करीब 9 बजे तक जब ड्यूटी रूम (नंबर-109) का दरवाजा अंदर से नहीं खुला, तो उसे तोड़ा गया। अंदर डॉ. सिमरप्रीत बेहोशी की हालत में मिले। उन्हें तुरंत इमरजेंसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिला क्राइम टीम और FSL रोहिणी को कमरे से इस्तेमाल की हुई सिरिंज और दवाओं की खाली शीशियां मिली हैं। ‘प्रेमिका की जाति अलग, घर वाले राजी नहीं’ कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस को एक काले रंग का बैग मिला, जिसमें से एक डायरी और 3 पन्ने का सुसाइड नोट बरामद हुआ। इस सुसाइड नोट ने आत्महत्या के पीछे की पूरी कहानी खोल दी। डॉ. सिमरप्रीत ने लिखा- उनका इसी अस्पताल में पिछले 2 साल से काम कर रही डॉक्टर के साथ प्रेम प्रसंग था, जो मध्य प्रदेश के जबलपुर की रहने वाली हैं। सुसाइड नोट के मुताबिक, दोनों की जाति अलग-अलग होने के कारण उनके परिवार वाले इस शादी के लिए राजी नहीं थे। इसी मानसिक तनाव और प्यार के अधूरे रह जाने के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। उन्होंने स्पष्ट लिखा है कि अपनी आत्महत्या के लिए वह खुद जिम्मेदार हैं। मेरा सामान मेरी प्रेमिका को सौंपना डॉ. सिमरप्रीत ने सुसाइड नोट में एक भावुक आखिरी ख्वाहिश भी लिखी है। उन्होंने विस्तार से पूरी कहानी बताते हुए लिखा है कि उनकी मौत के बाद उनका सारा सामान उनकी डॉक्टर प्रेमिका के हवाले कर दिया जाए। फिलहाल सिविल लाइंस पुलिस ने पीसीआर कॉल (नंबर 25A) के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और सुसाइड नोट व डायरी को कब्जे में लेकर मामले की हर एंगल से गहराई से जांच कर रही है। ************* ये खबर भी पढ़ें: पंजाब में लेडी डॉक्टर ने सुसाइड किया: सिविल अस्पताल के क्वार्टर में फंदा लगाया; 3 साल पहले शादी हुई, पति भी सरकारी डॉक्टर पंजाब में सरकारी डॉक्टर ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। उसने फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल के सरकारी क्वार्टर में ही सुसाइड कर लिया। डॉक्टर रिया (35) बठिंडा की रहने वाली थीं। करीब 3 साल पहले उनकी शादी हुई थी। (पढ़ें पूरी खबर)

  • Related Posts

    August 2026 Calendar Occasions Record; Independence Day Raksha Bandhan

    ] Hindi News National August 2026 Calendar Occasions Record; Independence Day Raksha Bandhan | Give up India 3 घंटे पहले कॉपी लिंक अगस्त के महीने में रक्षा-बंधन और 80वें स्वतंत्रता…

    Climate Alert: Rajasthan, Maharashtra, Gujarat Excessive Alert

    ] Hindi News National Climate Alert: Rajasthan, Maharashtra, Gujarat Excessive Alert | IMD Rain Information 1 घंटे पहले कॉपी लिंक बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया पिछले 3…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    August 2026 Calendar Occasions Record; Independence Day Raksha Bandhan

    August 2026 Calendar Occasions Record; Independence Day Raksha Bandhan

    Climate Alert: Rajasthan, Maharashtra, Gujarat Excessive Alert

    Climate Alert: Rajasthan, Maharashtra, Gujarat Excessive Alert

    भास्कर अपडेट्स:वर्षा अशोक अगलावे बनीं GSI की चीफ, 176 साल के इतिहास में पहली बार किसी महिला को मिली कमान

    दिल्ली लक्ष्मी योजना की 1 अगस्त से होगी शुरूआत:मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता लॉन्च करेंगी पोर्टल, 17 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा लाभ

    दिल्ली लक्ष्मी योजना की 1 अगस्त से होगी शुरूआत:मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता लॉन्च करेंगी पोर्टल, 17 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा लाभ
    ×