E-20 पेट्रोल पर केजरीवाल का केंद्र पर हमला:बोले-देश को बना दिया एक्सपेरिमेंट लैब, गाड़ियों का माइलेज 30% तक घटा, पीएम को लिखूंगा चिट्ठी

]

Comp 151772356793 1 1783081046
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लोगों पर जबरदस्ती ई-20 पेट्रोल थोपने पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के लिए पूरा देश प्रयोगशाला है। अब सरकार लोगों पर जबरदस्ती 20 फीसद इथेनॉल मिला पेट्रोल थोप रही है। जबकि एथनॉल से गाड़ियां बंद हो रही हैं, पार्ट्स खराब हो रहे हैं और माइलेजब भी 30 फीसद कम आ रहा है। इससे देश भर में लोगों के अंदर जबरदस्त गुस्सा है। जब गाड़ियों का 30 फीसद माइलेज कम आ रहा है, तो इथेनॉल मिला पेट्रोल भी 30 फीसद संस्ता होना चाहिए। ‘ई-20 पेट्रोल को लेकर जल्द ही प्रधानमंत्री को पत्र लिखूंगा’ केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में अटार्नी जनरल की दी गई दलील का वीडियो क्लीप साझा कर कहा कि पहले केंद्र सरकार के अटार्नी जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि ये सिर्फ एक प्रयोग है, लेकिन बाद में केंद्र सरकार मुकर गई कि उसने ऐसे कुछ नहीं कहा है। उन्होंने कहा कि प्रयोग तो कुछ हजार गाड़ियों में किया जाना चाहिए और नतीजों के आधार पर पूरे देश में लागू करना चाहिए। मैं ई-20 पेट्रोल को लेकर जल्द ही प्रधानमंत्री को पत्र लिखूंगा। मुझे पत्र में क्या लिखना है, देशवासी कमेंट या डीएम करके बताएं। ‘इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल को लेकर जनता में गुस्सा’ अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 20 फीसद इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल को लेकर जनता में बहुत गुस्सा है। 30 जून को केंद्र सरकार ने अटॉर्नी जनरल के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट में यह कहा कि यह सिर्फ एक एक्सपेरिमेंट है और इसके नतीजों पर आगे का एक्शन निर्भर करेगा। जब यह खबर अगले दिन मीडिया में आई, तो केंद्र सरकार बिल्कुल मुकर गई। केंद्र सरकार ने बयान जारी करके कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं बोला है, यह झूठ है। केजरीवाल ने आगे एक वीडियो क्लिप दिखाई, जिसमें सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार ने कहा कि पेट्रोल में 20 फीसद इथेनॉल मिलाना एक ऐसा एक्सपेरिमेंट है जिसे सरकार अब आजमाने की कोशिश कर रही है। ‘क्या वे उनको खराब गाड़ियों का मुआवजा देंगे’ उन्होंने पूछा कि यह कैसा एक्सपेरिमेंट है? एक्सपेरिमेंट तब होता है जब किसी चीज को 50, 100, 500 या 1000 गाड़ियों पर कर लिया जाता और उस एक्सपेरिमेंट के आधार पर जो नतीजे आते, उनके आधार पर यह तय किया जाता कि इसे पूरे देश में लागू करना है या नहीं। पूरे देश की 140 करोड़ जनसंख्या की सारी गाड़ियों पर उन्होंने इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल कंपलसरी कर दिया है और अब वे कह रहे हैं कि वे एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं। जिन लोगों की गाड़ियां खराब हो रही हैं, क्या वे उनको मुआवजा देंगे? ‘इथेनॉल का माइलेज कम होता है’ अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोग बहुत बड़े स्तर पर इसका विरोध कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि 30 फीसद कम एवरेज आ रही है, लेकिन सरकार इससे पूरी तरह नकार रही है। जबकि खुद केंद्र सरकार के ही एक्सपर्ट, भारत पेट्रोलियम केमिकल लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनुराग का यह बयान है कि जाहिर है, इथेनॉल का माइलेज कम होता है, इसलिए इसके रासायनिक रूप के कारण इसका माइलेज 30 फीसद कम हो जाता है। अनुराग साफ कह रहे हैं कि 30 फीसद की एवरेज कम आ रही है। अगर 30 फीसद की एवरेज कम आ रही है, तो ब्लेंडेड पेट्रोल के दाम भी 30 फीसद कम होने चाहिए? सरकार दाम उतने ही ले रही है और लोगों की एवरेज कम आ रही है, इससे लोगों का खर्चा तो बहुत ज्यादा बढ़ गया है। ‘सरकार लोगों के साथ जबरदस्ती क्यों कर रही है’ अरविंद केजरीवाल ने आगे बताया कि बहुत से लोगों का आरोप है कि उनकी गाड़ी के पार्ट्स और इंजन खराब हो रहा है और इंजन में जंग लग रहा है। अगर लोग इसका विरोध कर रहे हैं, तो सरकार लोगों के साथ जबरदस्ती क्यों कर रही है? वे इसे वापस क्यों नहीं ले रही? लोगों ने ही उसे वोट देकर चुना है। सरकार का फर्ज है कि वह लोगों के वोट की इज्जत करे, लोगों की बात सुने और उनके हिसाब से चले। उन्होंने कहा कि मैं अगले कुछ दिनों में प्रधानमंत्री को इस बारे में चिट्ठी लिखूंगा और उनसे अनुरोध करूंगा कि इसे वापस लें। मुझे चिट्ठी में क्या लिखना चाहिए, देशवासी यह मुझे कमेंट में या डीएम करके बताइए।

  • Related Posts

    संसद परिसर की घटना पर भाजपा की पुलिस को शिकायत:राहुल गांधी समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग

    ] प्रदेश भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को नई दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज के नेतृत्व में नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त से मिला और 31 जुलाई को संसद परिसर…

    DDA ने छह महीने में 85% घटाईं लंबित शिकायतें:22,946 से घटकर 3,167 रह गईं, जनवरी-जून में करीब 20 हजार शिकायतों का समाधान

    ] दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधु के निर्देशों के बाद दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने शिकायतों के निस्तारण में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया है। डीडीए के अनुसार, जनवरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    संसद परिसर की घटना पर भाजपा की पुलिस को शिकायत:राहुल गांधी समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग

    संसद परिसर की घटना पर भाजपा की पुलिस को शिकायत:राहुल गांधी समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग

    DDA ने छह महीने में 85% घटाईं लंबित शिकायतें:22,946 से घटकर 3,167 रह गईं, जनवरी-जून में करीब 20 हजार शिकायतों का समाधान

    DDA ने छह महीने में 85% घटाईं लंबित शिकायतें:22,946 से घटकर 3,167 रह गईं, जनवरी-जून में करीब 20 हजार शिकायतों का समाधान

    सदर बाजार में जलभराव रोकने के लिए MCD का एक्शन:मैनहोल पर ग्रिल और 24×7 निगरानी, कुतुब रोड-तेलीवाड़ा अखाड़ा क्षेत्र में सभी विभाग मिलकर करेंगे काम

    सदर बाजार में जलभराव रोकने के लिए MCD का एक्शन:मैनहोल पर ग्रिल और 24×7 निगरानी, कुतुब रोड-तेलीवाड़ा अखाड़ा क्षेत्र में सभी विभाग मिलकर करेंगे काम

    August 2026 Calendar Occasions Record; Independence Day Raksha Bandhan

    August 2026 Calendar Occasions Record; Independence Day Raksha Bandhan

    Climate Alert: Rajasthan, Maharashtra, Gujarat Excessive Alert

    Climate Alert: Rajasthan, Maharashtra, Gujarat Excessive Alert

    भास्कर अपडेट्स:वर्षा अशोक अगलावे बनीं GSI की चीफ, 176 साल के इतिहास में पहली बार किसी महिला को मिली कमान

    भास्कर अपडेट्स:वर्षा अशोक अगलावे बनीं GSI की चीफ, 176 साल के इतिहास में पहली बार किसी महिला को मिली कमान
    ×