PM की 'मन की बात' में नागालैंड का जिक्र:बच्चियों की 'बेबी फुटबॉल लीग' सुन देश हैरान; दिल्ली BJP अध्यक्ष बोले- यह अद्भुत है

]

Whatsapp Image 2026 06 28 At 40434 Pm 1782644172
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 135वें एपिसोड को लेकर देश और राजधानी दिल्ली के सियासी गलियारों में भारी उत्साह देखने को मिला। दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि पीएम मोदी ने कार्यक्रम में नागालैंड की जिस ‘बेबी फुटबॉल लीग’ का जिक्र किया। उसने पूरे देश को अचंभित और प्रेरित किया है। नागालैंड में 5 से 11 वर्ष की छोटी बच्चियों के लिए इस अद्भुत लीग का आयोजन किया जा रहा है। दिल्ली में इस बार ‘मन की बात’ को बेहद खास अंदाज में सुना गया। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने निवास पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कर्मचारियों को आमंत्रित कर ‘बीजेपी एक परिवार’ की अनूठी मिसाल पेश की। दिल्ली के 8,367 बूथों पर गूंजी ‘मन की बात’ राजधानी दिल्ली में संगठन स्तर पर इसे बेहद बड़े पैमाने पर आयोजित किया गया। दिल्ली के कुल 8,367 बूथों पर कार्यकर्ताओं और आम जनता ने प्रधानमंत्री की बात सुनी। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, और राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख व सांसद अनिल बलूनी ने एक साथ कार्यक्रम सुना। किस बड़े नेता ने कहां सुनी पीएम की बात तरुण चुघ (राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद): ईस्ट पटेल नगर मंदिर सभा के पदाधिकारियों और स्थानीय RWA के साथ मौजूद रहे। पवन राणा (संगठन महामंत्री, दिल्ली): दिल्ली कैंट क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम का हिस्सा बने। रामवीर सिंह बिधूड़ी (सांसद): एनसीईआरटी (NCERT) परिसर में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। योगेंद्र चांदोलिया (प्रदेश महामंत्री एवं सांसद): रोहिणी सेक्टर-3 में स्थानीय RWA पदाधिकारियों के साथ पीएम को सुना। वीरेन्द्र सचदेवा (निवर्तमान अध्यक्ष): अग्रसेन पार्क में जनता के बीच मौजूद रहे। सतीश उपाध्याय (उपाध्यक्ष, दिल्ली जल बोर्ड): हौजखास मंडल के बूथ नंबर 59 पर कार्यकर्ताओं के साथ जुड़े। हर्ष मल्होत्रा ने कहा, “आज पीएम मोदी ने देश के विकास, पारिवारिक सुरक्षा, व्यक्तिगत खुशियों को समाज के साथ बांटने और उत्तर-पूर्व (नॉर्थ-ईस्ट) की समृद्ध परंपराओं पर ऐसी ज्ञानवर्धक चर्चा की, जिसने हर देशवासी का मन मोह लिया।”

  • Related Posts

    जनसुनवाई में सीएम रेखा गुप्ता ने सुनीं लोगों की समस्याएं:अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश, कहा- हर शिकायत का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता

    ] दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को मुख्यमंत्री जन सेवा सदन में जनसुनवाई आयोजित कर विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों…

    Supreme Court docket Listening to on Parliament March Violence Petition

    ] Hindi News National Supreme Court docket Listening to On Parliament March Violence Petition | SC Pointers नई दिल्ली11 मिनट पहले कॉपी लिंक सुप्रीम कोर्ट 20 जुलाई के संसद चलो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जनसुनवाई में सीएम रेखा गुप्ता ने सुनीं लोगों की समस्याएं:अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश, कहा- हर शिकायत का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता

    जनसुनवाई में सीएम रेखा गुप्ता ने सुनीं लोगों की समस्याएं:अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश, कहा- हर शिकायत का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता

    Supreme Court docket Listening to on Parliament March Violence Petition

    Supreme Court docket Listening to on Parliament March Violence Petition

    CJP Stress Group Assertion | Chhatrapati Sambhajinagar Abhijeet Deepke

    CJP Stress Group Assertion | Chhatrapati Sambhajinagar Abhijeet Deepke

    Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Stay Updates 5 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi

    Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Stay Updates 5 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi

    एमपी में 6 अगस्त से फिर तेज बारिश के आसार:यूपी में 10 नदियां उफान पर, झारखंड में बिजली गिरने से 11 की मौत

    एमपी में 6 अगस्त से फिर तेज बारिश के आसार:यूपी में 10 नदियां उफान पर, झारखंड में बिजली गिरने से 11 की मौत

    पिछले 5 महीने में दाल ₹8, तेल ₹6 महंगा हुआ:दूध-चीनी समेत राशन की 99% चीजों के दाम बढ़े; त्योहारों में और बढ़ेगी महंगाई

    पिछले 5 महीने में दाल ₹8, तेल ₹6 महंगा हुआ:दूध-चीनी समेत राशन की 99% चीजों के दाम बढ़े; त्योहारों में और बढ़ेगी महंगाई
    ×