भास्कर अपडेट:महाराष्ट्र के भिवंडी में टायर गोदाम में आग लगी, तीन दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची

]

Logo Composite 25 1782607241
महाराष्ट्र के भिवंडी में मुंबई-नासिक हाईवे स्थित निंबावली इलाके में रविवार तड़के टायर और लकड़ी के पैलेट रखने वाले एक गोदाम में आग लग गई। सूचना मिलने पर भिवंडी फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। फायर ब्रिगेड के फायरमैन सुरेश ने बताया कि सूचना सुबह करीब 3:17 बजे मिली थी। गोदाम में नए और पुराने दोनों तरह के टायर रखे थे। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली-उत्तराखंड में आतंकी हमले का अलर्ट; मंदिरों, सरकारी दफ्तरों और रेलवे स्टेशन को निशाना बनाने की धमकी खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली और उत्तराखंड में आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद दोनों राज्यों में मंदिरों, सरकारी दफ्तरों, रेलवे स्टेशनों, पुलिस प्रतिष्ठानों और अन्य संवेदनशील जगहों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, ईमेल में दावा किया गया है कि आने वाले दिनों में दिल्ली और उत्तराखंड में कई जगहों को निशाना बनाया जा सकता है। इसमें कुछ राजनीतिक नेताओं का भी जिक्र किया गया है। हालांकि अब तक किसी हमले के समय या जगह को लेकर कोई ठोस इनपुट नहीं मिला है। दिल्ली पुलिस ईमेल की सत्यता और उसके स्रोत का पता लगा रही है। साइबर एक्सपर्ट्स इसकी डिजिटल ट्रेल की जांच कर रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि फिलहाल किसी भी आशंका को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है। एहतियात के तौर पर पूरे मामले पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। लाल किला बम धमाका में खुलासा; फरीदाबाद में बन रहे थे बम, कश्मीर से आती थी हथियारों की खेप राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने लाल किला बम धमाका मामले में तीन और आरोपियों के खिलाफ पूरक चार्जशीट दाखिल की है। जांच में खुलासा हुआ है कि फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी के एक गुप्त ठिकाने पर टीएटीपी आधारित आईईडी बनाए, उनकी टेस्टिंग की जाती थी और उन्हें छिपाकर रखा जाता था। वहीं, जम्मू-कश्मीर से एके-47, क्रिंकोव राइफल, पिस्तौल और कारतूस मॉड्यूल तक पहुंचाए जाते थे। एनआईए के मुताबिक, फरार बाल रोग विशेषज्ञ मुजफ्फर अहमद अल-कायदा से जुड़े एजीयूएच इंटरिम मॉड्यूल का संस्थापक सदस्य और साजिश का प्रमुख सूत्रधार है। उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया जा चुका है। जांच एजेंसी के अनुसार, जून 2022 में श्रीनगर के ईदगाह में इस आतंकी मॉड्यूल का गठन हुआ था। चार्जशीट में जम्मू-कश्मीर के तुफैल अहमद भट पर तीन लाख रुपए लेकर हथियार पहुंचाने और जमीर अहमद आहंगर पर हथियार, गोला-बारूद व नकदी उपलब्ध कराने का आरोप लगाया गया है। NIA के मुताबिक, 10 नवंबर 2025 को लाल किला क्षेत्र में हुआ विस्फोट टीएटीपी आधारित वाहन-जनित आईईडी से किया गया था। टीएटीपी बेहद संवेदनशील विस्फोटक होता है, जो हल्के झटके, गर्मी या घर्षण से भी फट सकता है।

  • Related Posts

    जनसुनवाई में सीएम रेखा गुप्ता ने सुनीं लोगों की समस्याएं:अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश, कहा- हर शिकायत का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता

    ] दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को मुख्यमंत्री जन सेवा सदन में जनसुनवाई आयोजित कर विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों…

    Supreme Court docket Listening to on Parliament March Violence Petition

    ] Hindi News National Supreme Court docket Listening to On Parliament March Violence Petition | SC Pointers नई दिल्ली11 मिनट पहले कॉपी लिंक सुप्रीम कोर्ट 20 जुलाई के संसद चलो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जनसुनवाई में सीएम रेखा गुप्ता ने सुनीं लोगों की समस्याएं:अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश, कहा- हर शिकायत का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता

    जनसुनवाई में सीएम रेखा गुप्ता ने सुनीं लोगों की समस्याएं:अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश, कहा- हर शिकायत का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता

    Supreme Court docket Listening to on Parliament March Violence Petition

    Supreme Court docket Listening to on Parliament March Violence Petition

    CJP Stress Group Assertion | Chhatrapati Sambhajinagar Abhijeet Deepke

    CJP Stress Group Assertion | Chhatrapati Sambhajinagar Abhijeet Deepke

    Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Stay Updates 5 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi

    Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Stay Updates 5 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi

    एमपी में 6 अगस्त से फिर तेज बारिश के आसार:यूपी में 10 नदियां उफान पर, झारखंड में बिजली गिरने से 11 की मौत

    एमपी में 6 अगस्त से फिर तेज बारिश के आसार:यूपी में 10 नदियां उफान पर, झारखंड में बिजली गिरने से 11 की मौत

    पिछले 5 महीने में दाल ₹8, तेल ₹6 महंगा हुआ:दूध-चीनी समेत राशन की 99% चीजों के दाम बढ़े; त्योहारों में और बढ़ेगी महंगाई

    पिछले 5 महीने में दाल ₹8, तेल ₹6 महंगा हुआ:दूध-चीनी समेत राशन की 99% चीजों के दाम बढ़े; त्योहारों में और बढ़ेगी महंगाई
    ×