Nationwide Warfare Memorial Roll of Honour


]

नई दिल्ली1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
भारतीय सेना ने 6-7 मई की रात ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया था। 100 आतंकी मार गिराए थे। - Dainik Bhaskar

भारतीय सेना ने 6-7 मई की रात ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया था। 100 आतंकी मार गिराए थे।

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहीद हुए भारतीय सशस्त्र बलों के 6 जवानों के नाम पहली बार आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक किए गए हैं। इन नामों को नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट के ‘रोल ऑफ ऑनर’ में शामिल किया गया है। नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की 3D वॉल पर साल 2025 के खंड में भी उनके नाम अंकित किए गए हैं।

6 मई 2025: सेना ने PoK में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए थे।

भारत सरकार ने कहा था कि इन हमलों में 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया था।

इसके बाद 10 मई को भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशकों (DGMO) के बीच बातचीत के बाद दोनों देशों ने सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति जताई थी।

317465883931747435798 1782458952

भारत की एयरस्ट्राइक में कई पाकिस्तानी एयरबेस तबाह हुए थे

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के कई एयरबेस तबाह किए थे। प्राइवेट कंपनी मक्सर (Maxar) के सैटेलाइट ने इन तबाह एयरबेस की फोटोज जारी की थीं।

मक्सर ने पाकिस्तान के जिनकी फोटोज जारी की, उनमें सरगोधा, नूर खान, भोलारी और सुक्कुर के एयरबेस थे। फोटोज में साफ देखा जा सकता है कि हमले के पहले और बाद में वहां क्या स्थिति थी।

S2 617471569461747435621 1782461402

सेना ने बताया था कहां-कहां की थी एयरस्ट्राइक

सेना ने 7 मई 2025 की सुबह बताया था कि पाकिस्तान और पीओके में 9 टारगेट पहचाने गए थे। इन्हें हमने तबाह कर दिया। लॉन्चपैड, ट्रेनिंग सेंटर्स टारगेट किए गए। इनके नाम हैं..

  • पीओके में मुजफ्फराबाद स्थित लश्कर के सवाई नाला ट्रेनिंग सेंटर को सबसे पहले निशान बनाया गया। सोनमर्ग, गुलमर्ग और पहलगाम हमले के आतंकियों ने यहीं ट्रेनिंग ली थी।
  • मुजफ्फराबाद का सैयदना बिलाल कैंप। यहां हथियार, विस्फोटक और जंगल सर्वाइवल की ट्रेनिंग दी जाती थी।
  • कोटली का लश्कर का गुरपुर कैंप। पूंछ में 2023 में श्रद्धालुओं पर हमला करने वाले आतंकी यहीं ट्रेंड हुए थे।
  • भिम्बर का बरनाला कैंप। यहां हथियार चलाना सिखाया जाता है।
  • कोटली का अब्बास कैंप। यह एलओसी से 13 किमी दूर है। यहां फिदायीन तैयार होते हैं।
  • सियालकोट का सरजल कैंप। मार्च 2025 में पुलिस जवानों की हत्या के आतंकवादियों को यहीं ट्रेन किया गया था।
  • सियालकोट का हिजबुल महमूना जाया कैंप। पठानकोट हमला यहीं प्लान किया गया।
  • मुरीदके का मरकज तैयबा कैंप। अजमल कसाब और डेविड कोलमैन हेडली यहीं ट्रेन हुए थे।।
  • मस्जिद सुभान अल्लाह बहावलपुर जैश का हेडक्वार्टर था। यहां रिक्रूटमेंट, ट्रेनिंग दी जाती थी। बड़े अफसर यहां आते थे।

2019 में हुआ राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का उद्घाटन

राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का उद्घाटन 2019 में इंडिया गेट के पास हुआ था। यहां स्वतंत्रता के बाद देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए सैनिकों के नाम दर्ज किए जाते हैं।

इन छह नामों के जुड़ने के साथ ही ऑपरेशन सिंदूर भी उन सैन्य अभियानों में शामिल हो गया है, जिन्हें राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर आधिकारिक रूप से सम्मान दिया गया है।

……………

यह खबर भी पढ़ें…

ऑपरेशन सिंदूर से दुनिया में भारतीय हथियारों की डिमांड बढ़ी: ब्रह्मोस, आकाश और नेत्र खरीदने में कई देश रुचि दिखा रहे; ₹21,000 करोड़ की डील

Brahmos Ezgifcom Webp To Jpg Converter177455069817 1782458726

ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस, आकाश, लॉयटरिंग म्युनिशन और नेत्र जैसे भारतीय हथियारों के इस्तेमाल के बाद दुनिया में इनकी मांग तेजी से बढ़ी है। कई देशों ने इन्हें खरीदने में रुचि दिखाई है, जबकि कुछ के साथ हजारों करोड़ रुपए के सौदे भी हो चुके हैं। इनकी कीमत 21,000 करोड़ रुपए से अधिक है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, 2025-26 में भारत का रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपए पहुंच गया, जो पिछले साल से 62% ज्यादा है। ब्रह्मोस के लिए फिलीपींस, वियतनाम और दो अन्य देशों से करीब 12,500 करोड़ रुपए के सौदे हो चुके हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

  • Related Posts

    जनसुनवाई में सीएम रेखा गुप्ता ने सुनीं लोगों की समस्याएं:अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश, कहा- हर शिकायत का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता

    ] दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को मुख्यमंत्री जन सेवा सदन में जनसुनवाई आयोजित कर विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों…

    Supreme Court docket Listening to on Parliament March Violence Petition

    ] Hindi News National Supreme Court docket Listening to On Parliament March Violence Petition | SC Pointers नई दिल्ली11 मिनट पहले कॉपी लिंक सुप्रीम कोर्ट 20 जुलाई के संसद चलो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जनसुनवाई में सीएम रेखा गुप्ता ने सुनीं लोगों की समस्याएं:अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश, कहा- हर शिकायत का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता

    जनसुनवाई में सीएम रेखा गुप्ता ने सुनीं लोगों की समस्याएं:अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश, कहा- हर शिकायत का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता

    Supreme Court docket Listening to on Parliament March Violence Petition

    Supreme Court docket Listening to on Parliament March Violence Petition

    CJP Stress Group Assertion | Chhatrapati Sambhajinagar Abhijeet Deepke

    CJP Stress Group Assertion | Chhatrapati Sambhajinagar Abhijeet Deepke

    Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Stay Updates 5 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi

    Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Stay Updates 5 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi

    एमपी में 6 अगस्त से फिर तेज बारिश के आसार:यूपी में 10 नदियां उफान पर, झारखंड में बिजली गिरने से 11 की मौत

    एमपी में 6 अगस्त से फिर तेज बारिश के आसार:यूपी में 10 नदियां उफान पर, झारखंड में बिजली गिरने से 11 की मौत

    पिछले 5 महीने में दाल ₹8, तेल ₹6 महंगा हुआ:दूध-चीनी समेत राशन की 99% चीजों के दाम बढ़े; त्योहारों में और बढ़ेगी महंगाई

    पिछले 5 महीने में दाल ₹8, तेल ₹6 महंगा हुआ:दूध-चीनी समेत राशन की 99% चीजों के दाम बढ़े; त्योहारों में और बढ़ेगी महंगाई
    ×