डेंगू को लेकर दिल्ली सरकार ने तैयारियां तेज की:हेल्थ मिनिस्टर डॉ. पंकज सिंह ने दिए निर्देश; निगरानी, मच्छर नियंत्रण उपायों को और मजबूत किया जाएगा

]

Whatsapp Image 2026 06 24 At 65932 Pm 1 1782310801
नई दिल्ली। मानसून के आगमन से पहले दिल्ली सरकार ने डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने विभिन्न विभागों के साथ समीक्षा बैठक कर स्थिति और तैयारियों का आकलन किया तथा सभी संबंधित एजेंसियों को जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए। बैठक में बीमारियों की वर्तमान स्थिति, निगरानी व्यवस्था, अस्पतालों की तैयारियों, जांच सुविधाओं, मच्छर नियंत्रण अभियानों और जन-जागरूकता कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि राजधानी में डेंगू और अन्य वेक्टर जनित रोगों पर लगातार नजर रखी जा रही है। दिल्ली में डेंगू के 347 मामले सामने आए एमसीडी के 20 जून 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में डेंगू के 347, मलेरिया के 87 और चिकनगुनिया के 19 मामले दर्ज किए गए हैं। राहत की बात यह है कि इस वर्ष अब तक डेंगू या मलेरिया से किसी मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा दिल्ली सरकार इन बीमारियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। निगरानी तंत्र, अस्पतालों की क्षमता, जांच सुविधाओं और मच्छर नियंत्रण उपायों को और मजबूत किया गया है। उन्होंने कहा कि डेंगू के खिलाफ लड़ाई केवल सरकारी प्रयासों से नहीं जीती जा सकती। इसके लिए नागरिकों की सक्रिय भागीदारी भी जरूरी है। लोगों को अपने घरों और आसपास पानी जमा न होने देने तथा मच्छरों के पनपने की संभावनाओं को खत्म करने के लिए सतर्क रहना होगा। दिल्ली में मच्छरजनित बीमारियों की स्थिति – डेंगू के मामले: 347
– मलेरिया के मामले: 87
– चिकनगुनिया के मामले: 19
– डेंगू या मलेरिया से कोई आधिकारिक मौत नहीं डेंगू से बचाव के 5 उपाय – घर और आसपास पानी जमा न होने दें
– कूलर, गमले और टंकियों की नियमित सफाई करें
– पूरी बाजू के कपड़े पहनें
– मच्छरदानी और रिपेलेंट का इस्तेमाल करें
– बुखार आने पर तुरंत जांच कराएं और डॉक्टर से संपर्क करें

  • Related Posts

    हत्या के आरोपी ने 22 साल जेल काटी:सुप्रीम कोर्ट बोला- यह सिस्टम का फेल्योर, ट्रायल कोर्ट ने सबूत नहीं जांचें, हाईकोर्ट चुप रहा

    ] सुप्रीम कोर्ट ने हत्या के आरोप में 22 साल जेल में रहे ओडिशा के अर्जुन जानी नाम के शख्स को बरी कर दिया। मंगलवार को जारी फैसले में कोर्ट…

    Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Reside Updates 6 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi

    ] Hindi News National Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Reside Updates 6 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi 34 मिनट पहले कॉपी लिंक नेटफ्लिक्स के को-सीईओ टेड सारंडोस ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हत्या के आरोपी ने 22 साल जेल काटी:सुप्रीम कोर्ट बोला- यह सिस्टम का फेल्योर, ट्रायल कोर्ट ने सबूत नहीं जांचें, हाईकोर्ट चुप रहा

    हत्या के आरोपी ने 22 साल जेल काटी:सुप्रीम कोर्ट बोला- यह सिस्टम का फेल्योर, ट्रायल कोर्ट ने सबूत नहीं जांचें, हाईकोर्ट चुप रहा

    Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Reside Updates 6 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi

    Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Reside Updates 6 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi

    Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Dwell Updates 6 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi

    Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Dwell Updates 6 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi

    उड़ीसा में आदिवासियों से जमीन छीनने का भाजपा पर आरोप:पुलिस बल से 12 गांवों की 950 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा कर रही सरकार- संजय सिंह

    उड़ीसा में आदिवासियों से जमीन छीनने का भाजपा पर आरोप:पुलिस बल से 12 गांवों की 950 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा कर रही सरकार- संजय सिंह

    जनसुनवाई में सीएम रेखा गुप्ता ने सुनीं लोगों की समस्याएं:अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश, कहा- हर शिकायत का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता

    जनसुनवाई में सीएम रेखा गुप्ता ने सुनीं लोगों की समस्याएं:अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश, कहा- हर शिकायत का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता

    Supreme Court docket Listening to on Parliament March Violence Petition

    Supreme Court docket Listening to on Parliament March Violence Petition
    ×