IMD Monsoon Rainfall Warmth wave Replace; Telangana MP UP Rajasthan


]

  • Hindi News
  • National
  • IMD Monsoon Rainfall Warmth Wave Replace; Telangana MP UP Rajasthan | Delhi Mumbai Bihar Jharkhand Climate Rain Alert

भोपाल/जयपुर/लखनऊ/पटना19 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
Comp 18 1 1782024512

मुंबई को जिस बारिश का कई हफ्तों से इंतजार था, वह आखिरकार रविवार सुबह पहुंच गई। शहर के कई इलाकों में सीजन की पहली अच्छी बारिश हुई। इससे लंबे समय से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली।

इस महीने की शुरुआत में मानसून दक्षिण कोंकण तक पहुंच गया था, लेकिन 8 जून से सोलापुर के पास रुका था। IMD ने कहा है कि 23 जून के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून के महाराष्ट्र और इससे आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं।

मुंबई में हो रही बारिश की एक बड़ी वजह पश्चिमी घाट में बनने वाले बादल हैं। असम, मेघालय. अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में रविवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

देश के ज्यादातर हिस्सों में अभी प्री-मानसून एक्टिव है। इसके बावजूद 8 राज्यों में तापमान 40°C के पार है। उत्तर प्रदेश का बांदा एक बार फिर देश में सबसे गर्म रहा। यहां शनिवार को पारा 44.2°C रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली में भी तापमान 40°C दर्ज किया गया।

पहले मैप में देखिए, कहां तक पहुंचा मानसून…

Whole 6 1781992147

21 से 26 जून के बीच तीन राज्यों में बारिश संभव

मौसम विभाग के मुताबिक, 23 जून के आसपास मानसून महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ सकता है। 21 से 26 जून के बीच मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में बारिश हो सकती है। सैटेलाइट तस्वीरों में भी अब बादलों का दायरा बढ़ता दिखाई दे रहा है।

यूपी-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर अटका मानसून 23 जून को आगे बढ़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में मानसून को आगे बढ़ाने वाले सिस्टम एक्टिव हो गए हैं। मानसून 15 दिन में 19 राज्यों तक पहुंच चुका है। मानसून 9 दिनों से यूपी-बिहार बॉर्डर के पास महराजगंज के पास ठहरा हुआ है।

महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ में मानसून के लिए जरूरी सिस्टम सक्रिय हो गया है।

महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ में मानसून के लिए जरूरी सिस्टम सक्रिय हो गया है।

देशभर से मौसम की तस्वीरें…

मुंबई के मरीन ड्राइव पर लोगों ने बारिश के बीच साइकिलिंग और मॉर्निंग वॉक किया।

मुंबई के मरीन ड्राइव पर लोगों ने बारिश के बीच साइकिलिंग और मॉर्निंग वॉक किया।

रविवार को दोपहर में पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।

रविवार को दोपहर में पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।

शनिवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में धूल भरी आंधी चली। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली।

शनिवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में धूल भरी आंधी चली। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली।

मध्य प्रदेश के भोपाल में शनिवार दोपहर को बारिश हुई।

मध्य प्रदेश के भोपाल में शनिवार दोपहर को बारिश हुई।

कानपुर के जू में तेज गर्मी के बीच एक गैंडा स्प्रिंकलर से निकलने वाली बौछारों का लुत्फ लेता दिखाई दिया।

कानपुर के जू में तेज गर्मी के बीच एक गैंडा स्प्रिंकलर से निकलने वाली बौछारों का लुत्फ लेता दिखाई दिया।

मानसून अलर्ट…

  • मानसून की उत्तरी सीमा हरनाई, सोलापुर, हैदराबाद, भद्राचलम, कोरापुट, फुलबानी, रांची, जमुई, मुजफ्फरपुर से गुजर रही है। इससे इन जिलों में तेज आंधी-बारिश हो रही है।
  • मानसून के लिए दिल्ली को जुलाई के पहले हफ्ते तक इंतजार करना पड़ सकता है। आमतौर पर यह 27 जून के आसपास आता है।

8 राज्यों में गर्मी का असर, तापमान 40°C पार

मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और तेलंगाना के कई शहरों में शनिवार को पारा 40°C से ज्यादा रहा। देश में सबसे ज्यादा पारा उत्तर प्रदेश के बांदा में 44.2°C दर्ज किया गया।

वहीं यूपी के प्रयागराज में 43.6°C, एमपी के खजुराहो 42.4°C, महाराष्ट्र के ब्रह्मपुरी में 42.1°C, छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में 42°C, बिहार के छपरा में 41.8°C और झारखंड के डाल्टनगंज में 40°C रहा।

20 June 1781993329

अगले दो दिन के मौसम का हाल

22 जून

  • असम, मेघालय, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
  • उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र का विदर्भ इलाके में हीटवेट लोगों को परेशान करेगी।
  • तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा भारी बारिश होगी।

23 जून

  • गुजरात, बिहार, बंगाल, तमिलनाडु, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर में मौसम सामान्य रहेगा।
  • पूर्वी उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र का विदर्भ इलाका हीटवेव की चपेट में रहेगा।
  • बाकी राज्यों में मानसून और प्री-मानसून से बारिश होगी। किसी भी राज्य के लिए रेड-ऑरेंज अलर्ट नहीं है।

राज्यों से मौसम की खबरें…

1. राजस्थान: बीकानेर में आंधी के साथ बारिश हुई, बारां में 2 इंच बरसात; आज 19 जिलों में अलर्ट

Cover 33 11781971268 1782005990

प्रदेश में प्री-मानसून एक्टिव है। शनिवार को कोटा और जयपुर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। बारां के अटरू में 2 इंच से ज्यादा बरसात हुई, जबकि बीकानेर में तूफानी बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, आज 19 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…

2. मध्य प्रदेश: 37 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; जबलपुर, रीवा और सागर में 65% कम बारिश हुई, 4 दिन बाद पहुंचेगा मानसून

Cover7 51781973779 1782006386

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में 25 जून तक मानसून की एंट्री हो सकती है। मानसून लेट होने से 46 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। रीवा, शहडोल और सागर संभाग के 24 जिलों में 65 प्रतिशत बरसात कम हुई। आज इंदौर-ग्वालियर समेत 37 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…

3. उत्तर प्रदेश: 31 जिलों में लू का अलर्ट, बांदा देश का सबसे गर्म शहर; 25 जून तक आ सकता है मानसून

Comp 9 1217819450761781976837 1782007341

मौसम विभाग के मुताबिर, प्रदेश के 31 जिलों में लू चलने का अलर्ट है। वहीं, शनिवार को 44.2°C तापमान के साथ बांदा देश में सबसे गर्म शहर रहा। 25 जून तक मानसून की प्रदेश में एंट्री हो सकती है। शनिवार को लखनऊ में करीब 10 मिनट तक बारिश हुई। सोनभद्र में भी तेज बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें…

4. बिहार: 10 जिलों में बारिश का अलर्ट, 14 शहरों में लू जैसे हालात; पटना में 38-40°C तापमान रह सकता है

Comp 6 91781974466 1782006916

मौसम विभाग के मुताबिक, किशनगंज, अररिया और पूर्णिया समेत 10 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। वहीं, पश्चिम और मध्य बिहार के कुछ जिलों में 22 जून तक हीट वेव जैसी स्थिति बनी रह सकती है। पटना में आज तापमान 38-40°C रहने का अनुमान है। पूरी खबर पढ़ें…

5. उत्तराखंड: 8 जिलों में बारिश हुई, 6 शहरों में यलो अलर्ट; खटीमा सबसे गर्म

Gifmagicsite1782001784 1782005776

राज्य के नैनीताल और पिथौरागढ़ समेत 8 जिलों में शनिवार को बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और नैनीताल समेत 6 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 40 से 50kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। वहीं, 38.5°C के साथ खटीमा (ऊधम सिंह नगर) सबसे गर्म शहर रहा। पूरी खबर पढ़ें…

6. हिमाचल प्रदेश: 10 जिलों में आज आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अभी मानसून की एंट्री के आसार नहीं

Comp 31 11781969217 1782007617

प्रदेश के 10 जिलों में आज तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान का यलो अलर्ट है। किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर बाकी सभी जिलों में 30 से 40kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, 23 जून से वेस्टर्न डिस्टरबेंस कमजोर जरूर पड़ेगा। इसके बाद मानसून की एंट्री हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

I942C6 1781993329

खबरें और भी हैं…

  • Related Posts

    August 2026 Calendar Occasions Record; Independence Day Raksha Bandhan

    ] Hindi News National August 2026 Calendar Occasions Record; Independence Day Raksha Bandhan | Give up India 3 घंटे पहले कॉपी लिंक अगस्त के महीने में रक्षा-बंधन और 80वें स्वतंत्रता…

    Climate Alert: Rajasthan, Maharashtra, Gujarat Excessive Alert

    ] Hindi News National Climate Alert: Rajasthan, Maharashtra, Gujarat Excessive Alert | IMD Rain Information 1 घंटे पहले कॉपी लिंक बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया पिछले 3…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    August 2026 Calendar Occasions Record; Independence Day Raksha Bandhan

    August 2026 Calendar Occasions Record; Independence Day Raksha Bandhan

    Climate Alert: Rajasthan, Maharashtra, Gujarat Excessive Alert

    Climate Alert: Rajasthan, Maharashtra, Gujarat Excessive Alert

    भास्कर अपडेट्स:वर्षा अशोक अगलावे बनीं GSI की चीफ, 176 साल के इतिहास में पहली बार किसी महिला को मिली कमान

    भास्कर अपडेट्स:वर्षा अशोक अगलावे बनीं GSI की चीफ, 176 साल के इतिहास में पहली बार किसी महिला को मिली कमान

    Climate Alert: Rajasthan, Maharashtra, Gujarat Excessive Alert

    Climate Alert: Rajasthan, Maharashtra, Gujarat Excessive Alert

    August 2026 Calendar Occasions Record; Independence Day Raksha Bandhan

    August 2026 Calendar Occasions Record; Independence Day Raksha Bandhan

    दिल्ली लक्ष्मी योजना की 1 अगस्त से होगी शुरूआत:मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता लॉन्च करेंगी पोर्टल, 17 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा लाभ

    दिल्ली लक्ष्मी योजना की 1 अगस्त से होगी शुरूआत:मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता लॉन्च करेंगी पोर्टल, 17 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा लाभ
    ×