डेंगू-मलेरिया के खिलाफ एमसीडी की बड़ी मुहिम:100 ऑटो रिक्शा और 450 कर्मी सड़कों पर उतरे, 250 वार्डों में पहुंचेगा जागरूकता अभियान

]

Whatsapp Image 2026 06 19 At 64803 Pm 1781875281
नई दिल्ली। बरसात के मौसम में बढ़ते डेंगू और मलेरिया के खतरे को देखते हुए दिल्ली नगर निगम ने राजधानी में विशेष जन जागरूकता अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में महापौर प्रवेश वाही ने शुक्रवार को सिविक सेंटर स्थित निगम मुख्यालय से मच्छर जनित बीमारियों के खिलाफ जागरूकता ऑटो रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अभियान के तहत 100 ऑटो रिक्शा और 450 कर्मचारी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में लोगों को जागरूक करेंगे। रैली में शामिल प्रत्येक ऑटो को फॉगिंग मशीन, बैनर और जागरूकता पर्चों से सुसज्जित किया गया है। ये वाहन निगम के सभी 250 वार्डों में जाकर डेंगू और मलेरिया से बचाव के संदेश प्रसारित करेंगे। यहां देखें फोटो… डेंगू की रोकथाम पर जोर दे रहा नगर निगम : महापौर कार्यक्रम के दौरान महापौर प्रवेश वाही ने फॉगिंग अभियान की भी शुरुआत की। महापौर ने कहा कि निगम केवल उपचार नहीं, बल्कि रोकथाम पर भी विशेष जोर दे रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपने घरों और आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, पानी जमा न होने देने तथा जल भंडारण पात्रों को ढक कर रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि, जीतेगी दिल्ली, हारेगा डेंगू-मलेरिया, केवल नारा नहीं, बल्कि दिल्ली नगर निगम का संकल्प है। जनभागीदारी के बिना मच्छर जनित बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण संभव नहीं है। अभियान के दौरान अतिरिक्त आयुक्त डॉ सतेंद्र सिंह दुर्सावत, निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक रावत, डॉ. लल्लन राम वर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    नारनौल में दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल के साथ मारपीट:नदी के पास बेहोश मिले; आरोपियों ने पहले साथ में शराब पी थी

    ] महेंद्रगढ़ जिले के निजामपुर थाना क्षेत्र में दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल को बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर पुलिस…

    Footpath Walking Right; Supreme Court Decision

    ] Hindi News National Footpath Walking Right; Supreme Court Decision | Pedestrians Fundamental Right नई दिल्ली4 घंटे पहले कॉपी लिंक कोर्ट ने साफ किया कि फुटपाथ से जुड़े हादसों पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नारनौल में दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल के साथ मारपीट:नदी के पास बेहोश मिले; आरोपियों ने पहले साथ में शराब पी थी

    नारनौल में दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल के साथ मारपीट:नदी के पास बेहोश मिले; आरोपियों ने पहले साथ में शराब पी थी

    Footpath Walking Right; Supreme Court Decision

    Footpath Walking Right; Supreme Court Decision

    Darjeeling Bridge Washed Out | Shimla Landslide

    Darjeeling Bridge Washed Out | Shimla Landslide

    NEET परीक्षा से पहले केजरीवाल ने छात्रों का हौसला बढ़ाया:संदेश देते हुए बोले- शांत दिमाग से पेपर दो; आप अच्छे डॉक्टर बनोगे

    NEET परीक्षा से पहले केजरीवाल ने छात्रों का हौसला बढ़ाया:संदेश देते हुए बोले- शांत दिमाग से पेपर दो; आप अच्छे डॉक्टर बनोगे

    PM Narendra Modi Incentive DBT Transfer Update; PM-VBRY Yojana

    PM Narendra Modi Incentive DBT Transfer Update; PM-VBRY Yojana

    दिल्ली के जनकल्याण शिविरों में पहुंचे 15,186 लोग:त्रिलोकपुरी केंद्र पर सबसे ज्यादा भीड़, 42 केंद्रों पर राशन कार्ड की शिकायत कराई दर्ज

    दिल्ली के जनकल्याण शिविरों में पहुंचे 15,186 लोग:त्रिलोकपुरी केंद्र पर सबसे ज्यादा भीड़, 42 केंद्रों पर राशन कार्ड की शिकायत कराई दर्ज
    ×