दिल्ली में पिता ने बच्चे पर बाल्टी भरकर डाला पानी:मानसिक रूप से बीमार, पुलिस ने युवक को पुनर्वास केंद्र भेजा


]

Comp 1 7 1781529499
नई दिल्ली में वेस्ट जिले के राजौरी गार्डन थाना इलाके में स्थित रघुबीर नगर में एक पिता अपने सोते हुए करीब 2 साल के बेटे पर बाल्टी भरकर पानी डाल दिया। इसके साथ उसने बच्चे की मां को गालियां दी। मासूम के ऊपर जैसे ही पानी गिरता है, वह उठकर रोने लगता है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस तुरंत एक्शन मोड़ में आ गई। जांच में पुलिस को पता चला कि वीडियो में मासूम पर पानी डालने वाला शख्स उसका पिता है। वह पिछले कुछ समय से गंभीर मानसिक तनाव और पारिवारिक विवादों का सामना कर रहा था। फिलहाल पुलिस ने युवक को पुनर्वास केंद्र में उपचार के लिए भर्ती करवा दिया है। ‘मासूम के साथ किसी तरह की हिंसा नहीं की गई’ डीसीपी एचवी स्वामी ने बताया वीडियो में दिखाई दे रहा शख्स अरुण (30) है। वह पश्चिमी दिल्ली के रघुबीर नगर का रहने वाला है। अरुण का पिछले लंबे समय से उसकी पत्नी से विवाद चल रहा था। हाल ही में उसका तलाक भी हुआ है। तलाक के बाद वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। पुलिस अधिकारी ने बताया जांच के दौरान पता चला कि अरुण द्वारा मासूम के साथ किसी तरह की हिंसा नहीं की गई है, बल्कि पारिवारिक परिस्थितियों और युवक की मानसिक स्थिति से जुड़ा हुआ था। मासूम पूरी तरह सुरक्षित है और उसे उसकी मां को सौंप दिया गया है। वहीं अरुण को इलाज और परामर्श के लिए एक पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी मानसिक स्वास्थ्य संबंधी देखभाल की जा रही है। पुलिस ने बच्चे की मां से भी संपर्क किया है। अधिकारियों का कहना है कि यदि मां की ओर से कोई औपचारिक शिकायत दी जाती है, तो उसके आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    Telegram Ban NEET-UG Re-Exam Challenge

    ] नई दिल्ली22 मिनट पहले कॉपी लिंक मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम ने दिल्ली हाईकोर्ट में केंद्र सरकार के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसके तहत NEET-UG री-एग्जाम से पहले एप…

    Telegram Ban NEET-UG Re-Exam Challenge

    ] नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम ने दिल्ली हाईकोर्ट में केंद्र सरकार के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसके तहत NEET-UG री-एग्जाम से पहले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Telegram Ban NEET-UG Re-Exam Challenge

    Telegram Ban NEET-UG Re-Exam Challenge

    Telegram Ban NEET-UG Re-Exam Challenge

    Telegram Ban NEET-UG Re-Exam Challenge

    Chandigarh Medical Store Firing | Attackers Kharr Connection Found

    Chandigarh Medical Store Firing | Attackers Kharr Connection Found

    Dainik Bhaskar Updates 17 June । Breaking News Latest News MP UP Delhi Rajasthan

    Dainik Bhaskar Updates 17 June । Breaking News Latest News MP UP Delhi Rajasthan

    केजरीवाल बोले- पेपर लीक रोकने की सरकार की मंशा नहीं:कहा- मोदी सरकार रोक लगाएगी तो MLA-MP खरीदने का पैसा कहां से आएगा

    केजरीवाल बोले- पेपर लीक रोकने की सरकार की मंशा नहीं:कहा- मोदी सरकार रोक लगाएगी तो MLA-MP खरीदने का पैसा कहां से आएगा

    Annamalai TN BJP Launch New Party

    Annamalai TN BJP Launch New Party
    ×