सशक्तिकरण की नई मिसाल:दिल्ली की 16 साल की छात्रा ने बनाया 'सखीसेतु' ऐप; इसमें पीरियड ट्रेकर, गर्भवती महिला की सेहत का रिकॉर्ड जैसी सुविधाएं

]

New Project 2 1781166340
द्वारका के बाल भारती पब्लिक स्कूल की कक्षा 12वीं की 16 साल की छात्रा ने महिलाओं और बच्चों की सेहत के लिए ‘सखीसेतु’ मोबाइल ऐप बनाया है। इस छात्रा ने माहवारी से जुड़ी सेहत पर NGO के साथ 120 घंटे जमीनी काम किया। मार्च 2026 में ऐप गूगल प्ले स्टोर पर आया और 250 से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया। मई 2026 में दूसरा वर्जन आया जिसमें कम्युनिटी फोरम और टीकाकरण ट्रैकर जोड़ा गया। ऐप चार हिस्सों में है। माहवारी प्रबंधन में पीरियड ट्रैकर और आगामी या छूटे पीरियड की सूचना है। इसमें हिंदी-अंग्रेजी वीडियो हैं जो बच्चियों को माहवारी समझाते हैं। मां की सेहत हिस्से में गर्भवती महिला अपनी सेहत रिकॉर्ड कर सकती है और बच्चे के हफ्ते-दर-हफ्ते विकास की जानकारी पा सकती है। टीकाकरण ट्रैकर में बच्चे को टीका लगने की जानकारी सखीसेतु फोरम में महिलाएं अपनी सेहत संबंधी समस्याएं साझा कर सकती हैं। टीकाकरण ट्रैकर में मां 0 से 5 साल के बच्चे के टीका लगने की जानकारी रख सकती है और आगामी या छूटे टीके की सूचना पा सकती है। यह रिकॉर्ड डाउनलोड-प्रिंट भी होता है। सेहत के सवालों का वैज्ञानिक जवाब ऐप में एआई चैटबॉट है जो सेहत के सवालों का वैज्ञानिक जवाब देता है। गूगल मैप्स से पास के अस्पताल-क्लीनिक तुरंत ढूंढ सकते हैं। राजस्थान के सागवाड़ा और उत्तर प्रदेश के हरदोई के सरकारी स्कूलों ने यह ऐप अपनी बच्चियों की सेहत-शिक्षा के लिए अपनाया। लायंस क्लब हजारीबाग और शाह हॉस्पिटल गांधीधाम ने भी इसे जमीनी स्तर पर आजमाया। कई सेहत जागरूकता कार्यक्रम भी हुए। यह पहल डिजिटल इंडिया को मजबूत करती है और पूरे देश में महिला-बच्चे की सेहत जागरूकता फैलाएगी। स्कूली पढ़ाई के बीच सेहत समस्याओं का तकनीकी हल निकालना इस 16 साल की छात्रा की मेहनत और नेतृत्व को दर्शाता है। ————–

  • Related Posts

    दिल्ली में समाजसेवी सुभाष गुप्ता को सम्मान:पंजाबी बाग के पार्क का हुआ नामकरण; मेयर बोले-महापुरुषों के नाम से प्रेरणा लेती है नई पीढ़ी

    ] दिल्ली के मेयर प्रवेश वाही ने पंजाबी बाग के भगवान दास नगर में एक पार्क का नामकरण प्रख्यात समाजसेवी स्वर्गीय सुभाष गुप्ता की स्मृति में किया। इस गरिमामय समारोह…

    दिल्ली के नरेला में सफाई का मेगा ड्राइव:मानसून पूर्व नालों की डी-सिल्टिंग, गार्बेज पॉइंट्स की सफाई की, पौधारोपण भी किया

    ] नई दिल्ली। दिल्ली में मानसून की दस्तक के साथ ही नगर निगम ने सक्रियता बढ़ा दी है। नरेला जोन में विशेष सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें क्षेत्र के सभी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में समाजसेवी सुभाष गुप्ता को सम्मान:पंजाबी बाग के पार्क का हुआ नामकरण; मेयर बोले-महापुरुषों के नाम से प्रेरणा लेती है नई पीढ़ी

    दिल्ली में समाजसेवी सुभाष गुप्ता को सम्मान:पंजाबी बाग के पार्क का हुआ नामकरण; मेयर बोले-महापुरुषों के नाम से प्रेरणा लेती है नई पीढ़ी

    दिल्ली के नरेला में सफाई का मेगा ड्राइव:मानसून पूर्व नालों की डी-सिल्टिंग, गार्बेज पॉइंट्स की सफाई की, पौधारोपण भी किया

    दिल्ली के नरेला में सफाई का मेगा ड्राइव:मानसून पूर्व नालों की डी-सिल्टिंग, गार्बेज पॉइंट्स की सफाई की, पौधारोपण भी किया

    ट्रंप की बधाई पर केजरीवाल का पीएम मोदी पर तंज:बोले- 3 भारतीयों की मौत पर धन्यवाद किस बात का, शर्मनाक है यह स्थिति

    ट्रंप की बधाई पर केजरीवाल का पीएम मोदी पर तंज:बोले- 3 भारतीयों की मौत पर धन्यवाद किस बात का, शर्मनाक है यह स्थिति

    दिल्ली पुलिस के सिपाही ने एक्स-गर्लफ्रेंड को बाल पकड़कर घसीटा,VIDEO:गुरुग्राम में बीच सड़क थप्पड़ मारे, थार से घर का गेट तोड़ा; ब्रेकअप से नाराज था

    दिल्ली पुलिस के सिपाही ने एक्स-गर्लफ्रेंड को बाल पकड़कर घसीटा,VIDEO:गुरुग्राम में बीच सड़क थप्पड़ मारे, थार से घर का गेट तोड़ा; ब्रेकअप से नाराज था

    सशक्तिकरण की नई मिसाल:दिल्ली की 16 साल की छात्रा ने बनाया 'सखीसेतु' ऐप; इसमें पीरियड ट्रेकर, गर्भवती महिला की सेहत का रिकॉर्ड जैसी सुविधाएं

    सशक्तिकरण की नई मिसाल:दिल्ली की 16 साल की छात्रा ने बनाया 'सखीसेतु' ऐप; इसमें पीरियड ट्रेकर, गर्भवती महिला की सेहत का रिकॉर्ड जैसी सुविधाएं

    Nation Builder Vs Homemakers; Wives Role – Domestic Income

    Nation Builder Vs Homemakers; Wives Role – Domestic Income
    ×