]
![]()
नई दिल्ली। दिल्ली में मानसून की दस्तक के साथ ही नगर निगम ने सक्रियता बढ़ा दी है। नरेला जोन में विशेष सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें क्षेत्र के सभी चिन्हित गार्बेज व फटीग पॉइंट्स की गहन सफाई की गई। साथ ही, जलभराव की समस्या से निपटने के लिए प्रमुख नालों की डी-सिल्टिंग की गई ताकि बारिश का पानी बिना बाधा के निकल सके। पर्यावरण संरक्षण सप्ताह के तहत नरेला जोन ने जागरूकता का संदेश भी दिया। वार्ड-29, पूठ खुर्द में पौधारोपण अभियान चलाया गया और नुक्कड़- नाटक के जरिए लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। फील्ड स्टाफ को वितरित किया गया रिफ्रेशमेंट इस दौरान भीषण गर्मी को देखते हुए फील्ड स्टाफ का विशेष ध्यान रखा गया। कर्मचारियों को ठंडा जल और रिफ्रेशमेंट वितरित किए गए ताकि ड्यूटी के दौरान उनका स्वास्थ्य और मनोबल बना रहे। इस अभियान पर निगम के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, हमारा लक्ष्य केवल सफाई करना नहीं, बल्कि मानसून से पहले दिल्ली को आपदा-मुक्त बनाना है। स्वास्थ्य और स्वच्छता एक.दूसरे से जुड़े हैं, इसलिए हमने अपने कर्मचारियों की सुविधाओं का भी पूरा ख्याल रखा है। नरेला जोन का यह प्रयास शहर में स्वच्छता और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति निगम की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।




