सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ भारत की नई जंग:महंगे एचपीवी टेस्ट से मिलेगा छुटकारा, हर 7 मिनट में होती है एक महिला की मौत

]

Whatsapp Image 2026 06 10 At 22317 Pm 1781081877
नई दिल्ली। भारत में विकसित स्वदेशी एचपीवी टेस्ट को लेकर आई नई रिसर्च ने सर्वाइकल कैंसर की सस्ती और व्यापक जांच का रास्ता खोल दिया है। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ कैंसर में प्रकाशित बहु-केंद्रित अध्ययन में चार भारतीय एचपीवी डीएनए टेस्टिंग प्लेटफॉर्म का मूल्यांकन किया गया, जिनमें से दो राष्ट्रीय स्क्रीनिंग कार्यक्रम के लिए उपयुक्त पाए गए हैं। ऐसे समय में यह अध्ययन महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जब भारत 2030 तक सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन के लक्ष्य की दिशा में काम कर रहा है। देश में हर साल करीब 1.27 लाख नए सर्वाइकल कैंसर के मामले सामने आते हैं, जबकि लगभग 80 हजार महिलाओं की मौत हो जाती है। आंकड़ों के मुताबिक हर 7 मिनट में एक महिला इस बीमारी से जान गंवा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि कम लागत वाले स्वदेशी एचपीवी टेस्ट इस स्थिति को बदल सकते हैं। एचपीवी संक्रमण सबसे बड़ा कारण महंगे टेस्ट बने बाधा सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) का लगातार संक्रमण है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) एचपीवी टेस्टिंग को बीमारी की रोकथाम का सबसे प्रभावी तरीका मानता है। हालांकि वर्तमान में उपलब्ध अधिकांश टेस्ट महंगे हैं और उन्हें अत्याधुनिक लैब की जरूरत होती है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों तक उनकी पहुंच सीमित रहती है। नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट झज्जर की प्रोफेसर एमेरिटस डॉ नीरजा भाटला ने कहा, हमें ऐसे सस्ते, आसान और भरोसेमंद एचपीवी टेस्ट की जरूरत है, जिसका परिणाम तुरंत मिल सके। पीएचसी और आशा कार्यकर्ताओं तक पहुंचेगी तकनीक अध्ययन में पहली बार भारतीय एचपीवी टेस्टों का मूल्यांकन डब्ल्यूएचओ और आईएआरसी के अंतरराष्ट्रीय मानकों पर किया गया। ये टेस्ट जिला और उप-जिला स्तर की स्वास्थ्य सुविधाओं में भी संचालित किए जा सकते हैं तथा इन्हें उपयोग करने के लिए न्यूनतम प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है। इससे आशा कार्यकर्ताओं और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से बड़े पैमाने पर स्क्रीनिंग संभव हो सकेगी।

  • Related Posts

    एमसीडी और सीआरआरआई के बीच समझौता:इको-फिक्स से होगी गड्ढों की मरम्मत, अपनाई जाएगी स्टील-स्लैग तकनीक, प्रदूषण कम किया जाएगा

    ] नई दिल्ली। दिल्ली की जर्जर सड़कों और धूल प्रदूषण से निजात दिलाने के लिए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने सीएसआईआर-सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीआरआरआई) के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता…

    जामिया मिल्लिया इस्लामिया में डेंटल फैकल्टी की वर्कशॉप:तंबाकू छोड़ने की काउंसलिंग, क्लिनिकल तकनीकों की दी ट्रेनिंग, नशे से दूर रखने पर जोर

    ] नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी की फैकल्टी ऑफ डेंटिस्ट्री ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026 के अवसर पर विशेष जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। अनमास्किंग द अपील,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एमसीडी और सीआरआरआई के बीच समझौता:इको-फिक्स से होगी गड्ढों की मरम्मत, अपनाई जाएगी स्टील-स्लैग तकनीक, प्रदूषण कम किया जाएगा

    एमसीडी और सीआरआरआई के बीच समझौता:इको-फिक्स से होगी गड्ढों की मरम्मत, अपनाई जाएगी स्टील-स्लैग तकनीक, प्रदूषण कम किया जाएगा

    जामिया मिल्लिया इस्लामिया में डेंटल फैकल्टी की वर्कशॉप:तंबाकू छोड़ने की काउंसलिंग, क्लिनिकल तकनीकों की दी ट्रेनिंग, नशे से दूर रखने पर जोर

    जामिया मिल्लिया इस्लामिया में डेंटल फैकल्टी की वर्कशॉप:तंबाकू छोड़ने की काउंसलिंग, क्लिनिकल तकनीकों की दी ट्रेनिंग, नशे से दूर रखने पर जोर

    दिल्ली पुलिस ने एनकाउंटर के बाद पकड़ा बदमाश:गोली लगने से हुआ घायल, पहले से दर्ज हैं डेढ़ दर्जन केस, पिस्टल- कारतूस बरामद

    दिल्ली पुलिस ने एनकाउंटर के बाद पकड़ा बदमाश:गोली लगने से हुआ घायल, पहले से दर्ज हैं डेढ़ दर्जन केस, पिस्टल- कारतूस बरामद

    दिल्ली होटल अग्निकांड, बांग्लादेशी महिला ने तोड़ा दम:किडनी ट्रांसप्लांट के लिए आई, झुलसने के बाद वेंटिलेटर पर थी, मरने वालों की संख्या 23 हुई

    दिल्ली होटल अग्निकांड, बांग्लादेशी महिला ने तोड़ा दम:किडनी ट्रांसप्लांट के लिए आई, झुलसने के बाद वेंटिलेटर पर थी, मरने वालों की संख्या 23 हुई

    IVF से हुई जुड़वां बेटियों को अपना मानने से इनकार:गुरुग्राम में कपल बोला-शक्ल नहीं मिलती, DNA टेस्ट में मैचिंग परसेंटेज जीरो; दिल्ली सेंटर पर FIR कराई

    ×