DU प्रोफेसर की हत्या करने 1400km दूर से आया कपल:प्रॉपर्टी हड़पना चाहता था, पुलिस ने बंगाल से गिरफ्तार किया


]

Comp 10 1 1780826700
दिल्ली पुलिस ने दिल्ली यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर देवोस्मिता पॉल की हत्या का मामला तीन दिन में सुलझा लिया है। पुलिस ने पश्चिम बंगाल के बर्धमान के रहने वाले कपल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रॉपर्टी विवाद के चलते करीब 1400 KM दूर पश्चिम बंगाल से दिल्ली आए थे। पॉल के पास पश्चिम बंगाल में एक संपत्ति थी, जो उसे नाना के मरने के बाद विरासत में मिली थी। इस संपत्ति की कीमत करोड़ों रुपए है। आरोपी उस घर में किराएदार थे और संपत्ति पर इनकी नजर थी। हालांकि, पॉल उन पर घर खाली करने का दबाव डाल रहा थी। इसी वजह से कपल ने हत्या की साजिश रची ताकि उसकी संपत्ति पर कब्जा कर सकें। शिवाजी कॉलेज में प्रोफेसर देवोस्मिता पॉल का शव बुधवार को पूर्वी दिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव स्थित उनके फ्लैट में मिला था। कपल मास्क पहनकर 30 मिनट फ्लैट में रहा पुलिस जांच के दौरान CCTV फुटेज में एक कपल फ्लैट में आता दिखाई दिया। दोनों करीब 30 मिनट तक फ्लैट के अंदर रहे। वे प्राइवेट कैब से आए थे और लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों से छठी मंजिल तक गए। शक से बचने के लिए वे अपने बच्चे को भी साथ लाए थे। अधिकारियों के मुताबिक, दोनों प्रोफेसर से मिलने के बहाने दिल्ली आए थे। देवोस्मिता पॉल गुरुवार सुबह से फोन नहीं उठा रही थी देवोस्मिता की बहन देवरति पॉल ने गुरुवार को पुलिस को सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि उनकी बहन सुबह से फोन नहीं उठा रही थीं। जब वह फ्लैट पर पहुंचीं तो दरवाजे पर बाहर से ताला लगा था। ताला तोड़कर अंदर जाने पर उन्होंने देवोस्मिता को मृत अवस्था में पाया। देवोस्मिता पॉल की शादी 2017 में हुई थी पुलिस के अनुसार, देवोस्मिता पॉल की निजी जिंदगी पिछले कुछ समय से तनावपूर्ण चल रही थी। उनकी शादी साल 2017 में हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही उनके वैवाहिक जीवन में अनबन रहने लगी थी। लगातार बढ़ते घरेलू विवाद के चलते साल 2022 में दंपती अलग हो गए। तब से देवोस्मिता अपने पति से अलग दिल्ली में रह रही थीं, जबकि उनके पति बेंगलुरु में रहते हैं। ——————————- ये खबर भी पढ़ें: दिल्ली में महिलाओं-बुजुर्गों के खिलाफ सबसे ज्यादा अपराध:साल 2024 में महिलाओं के खिलाफ 13,396 केस दर्ज; तमिलनाडु में 2023 की तुलना में 1.5% कम क्राइम नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने साल 2024 में देश में हुए क्राइम की रिपोर्ट जारी की है। इसके मुताबिक राजधानी दिल्ली में महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर फिर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। रिपोर्ट बताती है कि 2024 में मेट्रो शहरों में दिल्ली महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के मामले में शीर्ष पर रही है। 2024 में महिलाओं के खिलाफ 13,396 मामले दर्ज किए गए, जो 2023 में 13,366 थे। पूरी खबर पढ़ें

  • Related Posts

    DU ICC Election | ABVP Wins with Aryan & Shlok

    ] दिल्ली विश्वविद्यालय की आंतरिक शिकायत समिति के चुनाव में जीते पदाधिकारी। दिल्ली विश्वविद्यालय की आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) के चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने शानदार प्रदर्शन…

    दिल्ली यूनिवर्सिटी में ओपन हाउस सेशन-2026 की शुरुआत:उमड़ी छात्राओं की भीड़, दाखिला प्रक्रिया की उलझनें हुईं दूर, करियर की संभावनाओं पर मिली जानकारी

    ] दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित मिरांडा हाउस में बुधवार को ओपन हाउस सेशन-2026 की शुरुआत हुई। पहले ही दिन 100 से अधिक छात्राओं और उनके अभिभावकों ने कॉलेज परिसर पहुंचकर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    DU ICC Election | ABVP Wins with Aryan & Shlok

    DU ICC Election | ABVP Wins with Aryan & Shlok

    दिल्ली यूनिवर्सिटी में ओपन हाउस सेशन-2026 की शुरुआत:उमड़ी छात्राओं की भीड़, दाखिला प्रक्रिया की उलझनें हुईं दूर, करियर की संभावनाओं पर मिली जानकारी

    दिल्ली यूनिवर्सिटी में ओपन हाउस सेशन-2026 की शुरुआत:उमड़ी छात्राओं की भीड़, दाखिला प्रक्रिया की उलझनें हुईं दूर, करियर की संभावनाओं पर मिली जानकारी

    Telegram Ban NEET-UG Re-Exam Challenge

    Telegram Ban NEET-UG Re-Exam Challenge

    Telegram Ban NEET-UG Re-Exam Challenge

    Telegram Ban NEET-UG Re-Exam Challenge

    Chandigarh Medical Store Firing | Attackers Kharr Connection Found

    Chandigarh Medical Store Firing | Attackers Kharr Connection Found

    Dainik Bhaskar Updates 17 June । Breaking News Latest News MP UP Delhi Rajasthan

    Dainik Bhaskar Updates 17 June । Breaking News Latest News MP UP Delhi Rajasthan
    ×