NTA Exam System Change | NEET UG 2026 Paper Leak

]

नई दिल्ली29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Newsroom Composite 730X548 13 1780814526

NEET-UG 2026 पेपर लीक और CBSE की मार्किंग गड़बड़ियों के बाद सरकार परीक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, NTA ऐसा नया सिस्टम बनाने पर काम कर रही है, जिसमें सवाल तैयार करने वाले एक्पर्ट्स को भी पता नहीं होगा कि वह किस एग्जाम के क्वेश्चन पेपर बना रहे हैं।

नई योजना के तहत अलग-अलग विषयों के एक्सपर्ट्स केवल सवाल तैयार करेंगे। इन सवालों को एक बड़े डिजिटल बैंक में रखा जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक इसमें करीब 10 हजार सवाल हो सकते हैं। बाद में टेक्नीक की मदद से इन सवालों से फाइनल एग्जाम पेपर तैयार होगा।

वहीं, शनिवार को इंडियन एक्सप्रेस के आइडिया एक्सचेंज कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा- पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नैतिक जिम्मेदारी ली है। मंत्री जिम्मेदारी से नहीं भाग रहे, बल्कि व्यवस्था सुधारने के लिए लगातार कदम उठा रहे हैं।

Short Text 27 1780811505

जानिए NTA की नई प्लानिंग के बारे में

  • NTA से जुड़े अधिकारी ने कहा कि हम चाहते हैं कि पूरे प्रश्नपत्र की जानकारी बहुत कम लोगों तक पहुंचे। सिस्टम को लोगों पर नहीं, प्रोसेस पर भरोसा करना चाहिए। पेपर लीक मामले में ट्रांसलेशन करने वालों की गिरफ्तारी के बाद NTA ट्रांसलेशन प्रोसेस में भी बदलाव करना चाहती है।
  • एजेंसी पहले ही सुप्रीम कोर्ट को बता चुकी है कि वह करीब 85% ट्रांसलेशन का काम AI से कराने की योजना बना रही है। इसके बाद एक्सपर्ट्स सिर्फ यह जांचेंगे कि ट्रांसलेशन सही हुआ या नहीं। अधिकारियों का कहना है कि कोशिश यह भी रहेगी कि ट्रांसलेशन करने वालों को यह जानकारी न हो कि वे किस परीक्षा के सवाल देख रहे हैं।
  • वहीं, NTA इस समय 21 जून को होने वाले NEET-UG री-टेस्ट की तैयारी भी कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक कुछ बदलाव अभी से लागू किए जा चुके हैं। इसके तहत नए सब्जेट एक्सपर्ट्स को जोड़ा गया है। साथ ही पेपर छपने के बाद उसके ट्रांसपोर्ट और स्टोरेज सिस्टम को और सुरक्षित बनाने पर भी काम चल रहा है।

रिजिजू बोले- शिक्षा मंत्री पर सीधा आरोप हो तो इस्तीफा मांगिए

रिजिजू ने कहा कि लाखों छात्रों को NEET दोबारा देने की नौबत आई और CBSE की मार्किंग गड़बड़ियों से भी परेशानी हुई। ऐसे मामलों में सरकार की जिम्मेदारी समस्या को ठीक करना है, न कि उससे बचना। उन्होंने भरोसा जताया कि उठाए गए कदम भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने में मदद करेंगे।

उन्होंने कहा कि किसी मंत्री या उसके स्टाफ पर सीधे भ्रष्टाचार, रिश्वत या गलत काम का आरोप हो तो इस्तीफे की मांग जायज होती है, लेकिन NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री पर ऐसा कोई सीधा आरोप नहीं है।

Normal Text Quote 23 1780815996

NTA बोला- NEET री-एग्जाम का पेपर लीक नहीं हुआ

NEET (UG) 2026 री-एग्जाम से पहले सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स पर पेपर लीक होने और सवाल पहले से मिलने के कई दावे किए जा रहे हैं। NTA ने इन सभी दावों को गलत और भ्रामक बताया है।

एजेंसी का कहना है कि कुछ ठग गिरोह छात्रों और उनके परिवारों को गुमराह कर पैसे कमाने की कोशिश कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कथित पेपर और लीक से जुड़े मैसेज पूरी तरह फर्जी हैं।

NTA ने कहा कि परीक्षा की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं और परीक्षा निष्पक्ष तरीके से कराई जाएगी। एजेंसी ने छात्रों से अफवाहों पर भरोसा न करने और अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की अपील की है।

साथ ही, ऐसे फर्जी मैसेज और पोस्ट फैलाने वाले अकाउंट्स व चैनलों की पहचान की जा रही है। NTA उनकी जानकारी सोशल मीडिया कंपनियों और साइबर क्राइम एजेंसियों को दे रही है, ताकि उन्हें हटाया जा सके। एजेंसी ने ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई के लिए शिकायत भी दर्ज कराई है।

Short Text 28 1780815599

NEET पेपर लीक मामले में अब तक 13 गिरफ्तार

Neet Ug 2026 New011779990965 1780817727

…………………

यह खबर भी पढ़ें…

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी का 5 घंटे प्रदर्शन: अभिजीत दीपके ने शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा; अगले शनिवार फिर जंतर-मंतर पर जुटने का ऐलान

Comp 19 11780743660 1780815739

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर 6 जून को कॉकरोच जनता पार्टी, यानी CJP ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर 5 घंटे प्रदर्शन किया। पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा था कि मंत्री आज शाम 5 बजे तक इस्तीफा दें, नहीं तो पूरे देश में प्रदर्शन किया जाएगा। अगले शनिवार, यानी 13 जून को जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन करेंगे। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

  • Related Posts

    दिल्ली में मां यमुना तट स्वच्छता अभियान:28 घाटों से हटाया 116.6 मीट्रिक टन कचरा; मंत्री बोले-यमुना केवल नदी नहीं, दिल्ली की आस्था है

    ] दिल्ली सरकार द्वारा यमुना को स्वच्छ, निर्मल और अविरल बनाने के संकल्प को जनभागीदारी का स्वरूप देते हुए राजधानी के 28 प्रमुख यमुना घाटों पर एक साथ “मां यमुना…

    RSS Registration Row Mohan Bhagwat vs Karnataka Home Minister Priyank Kharge

    ] Hindi News National RSS Registration Row Mohan Bhagwat Vs Karnataka Home Minister Priyank Kharge बेंगलुरु/नागपुर20 मिनट पहले कॉपी लिंक RSS प्रमुख मोहन भागवत ने संघ के रजिस्ट्रेशन की मांग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में मां यमुना तट स्वच्छता अभियान:28 घाटों से हटाया 116.6 मीट्रिक टन कचरा; मंत्री बोले-यमुना केवल नदी नहीं, दिल्ली की आस्था है

    दिल्ली में मां यमुना तट स्वच्छता अभियान:28 घाटों से हटाया 116.6 मीट्रिक टन कचरा; मंत्री बोले-यमुना केवल नदी नहीं, दिल्ली की आस्था है

    RSS Registration Row Mohan Bhagwat vs Karnataka Home Minister Priyank Kharge

    RSS Registration Row Mohan Bhagwat vs Karnataka Home Minister Priyank Kharge

    RSS Registration Row Mohan Bhagwat vs Karnataka Home Minister Priyank Kharge

    RSS Registration Row Mohan Bhagwat vs Karnataka Home Minister Priyank Kharge

    दिल्ली के विकासपुरी में आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन:एलजी तरनजीत संधू बोले- नागरिकों को मिलेगी बेहतर और आसान सेवाएं

    दिल्ली के विकासपुरी में आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन:एलजी तरनजीत संधू बोले- नागरिकों को मिलेगी बेहतर और आसान सेवाएं

    दिल्ली में पिता ने बच्चे पर बाल्टी भरकर डाला पानी:मानसिक रूप से बीमार, पुलिस ने युवक को पुनर्वास केंद्र भेजा

    दिल्ली में पिता ने बच्चे पर बाल्टी भरकर डाला पानी:मानसिक रूप से बीमार, पुलिस ने युवक को पुनर्वास केंद्र भेजा

    दिल्ली में मेगा पौधारोपण अभियान की तैयारी शुरू:सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य; अमित शाह कर सकते हैं शुभारंभ

    दिल्ली में मेगा पौधारोपण अभियान की तैयारी शुरू:सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य; अमित शाह कर सकते हैं शुभारंभ
    ×