दिल्ली होटल अग्निकांड-गुरुग्राम के CA समेत 8 की मौत:मां-पत्नी और 2 बेटियों के साथ बीमार पिता को देखने आए थे; ब्रेकफास्ट करते समय आग लगी

]

Ezgifcom Resize 97 1780489753
दिल्ली के मालवीय नगर में फ्लरिश होटल में लगी आग में गुरुग्राम के चार्टर्ड एकाउंटेंट (CA) विवेक अग्रवाल के परिवार व रिश्तेदारों के 8 सदस्यों की मौत होने की जानकारी है। विवेक के दामाद प्रेम बंसल ने न्यूज एजेंसी से बातचीत में इसकी पुष्टि की।

विवेक अग्रवाल के पित दिल्ली स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं और वेंटिलेटर पर बताए जाते हैं। मंगलवार को विवेक अग्रवाल मां, पत्नी, दो बेटियों संग अस्पताल गए थे। साथ में मामा, मौसी व मौसा भी थे। ससुर प्रेम बंसल ने न्यूज एजेंसी से बातचीत में बताया कि उनके बेटी-दामाद समेत सभी 8 जने होटल में थे। ये लोग होटल के रेस्टोरेंट में ब्रेकफास्ट कर रहे थे। सुबह करीब 9ः30 बजे आग लगी। सभी झुलस गए और उनकी मौत हो गई। दूसरी तरफ, आधिकारिक तौर पर 21 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। इनमें से 17 के विदेशी मूल के होने की जानकारी सामने आ रही है। शव बुरी तरह से झुलस गए हैं और पहचान के लिए DNA टेस्ट किया जा रहा है।
मामाजी किशनगंज से और मौसा-मौसी अजमेर से आए थे विवेक अग्रवाल गुरुग्राम के सेक्टर-46 में रहते थे। विवेक अग्रवाल पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट थे। विवेक अग्रवाल के अलावा उनकी पत्नी तर्जनी अग्रवाल, मां प्रेमलता अग्रवाल, बड़ी बेटी एंजल अग्रवाल, छोटी बेटी पर्ल, मामा अशोक गोयल और मौसी कमला भी हादसे का शिकार हुईं। मामाजी किशनगंज से आए थे और मौसा-मौसी अजमेर से आए थे। ससुर बोले- बेटी का फोन आया, तो होटल पहुंचा ससुर प्रेम बंसल ने बताया कि बेटी का फोन आया तो वो उसने बताया कि वो होटल में रूम लेकर रह रहे थे। होटल में सुबह आग लग गई।

स्थानीय निवासी अनीता चौधरी ने बताया कि होटल में आग लगने के बाद कई बार धमाका होने की आवाज आई। इसके बाद होटल में चीख-पुकार मच गई। लोग जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूद रहे थे और मदद की गुहार लगा रहे थे। दूसरे प्रत्यक्षदर्शी संजय गोयल ने बताया कि जैसे ही इमारत से धुआं निकलता दिखा, आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने कंबल और रजाइयां जुटाईं तथा खिड़कियों के शीशे तोड़कर अंदर फंसे लोगों के लिए बाहर निकलने का रास्ता बनाया। कई लोगों ने पत्थर मारकर खिड़कियों के शीशे तोड़े ताकि अंदर फंसे लोग बाहर निकल सकें। प्रत्यक्षदर्शी विजय जायसवाल ने बताया कि होटल में बड़ी संख्या में विदेशी नागरिक ठहरते थे। आसपास बड़े अस्पताल होने के कारण कई विदेशी इलाज के लिए दिल्ली आते थे और इसी होटल में रुकते थे। बेटे को सीने से चिपकाए तीसरी मंजिल से कूदी मां होटल अग्निकांड में एक मां ने अपने बच्चे की जान बचाने के लिए तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग और धुएं के बीच जब बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं बचा, तो महिला ने बच्चे को सीने से चिपकाया और नीचे कूद गई। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही होटल के नीचे सड़क पर गद्दे बिछा दिए थे। महिला और बच्चा इन्हीं गद्दों पर गिरे, जिससे उनकी जान बच गई। हालांकि महिला को चोटें आईं और दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते गद्दे नहीं बिछाए जाते, तो हादसा और भी भयावह हो सकता था। आग लगने के दौरान कई लोग खिड़कियों से मदद के लिए पुकार रहे थे, जबकि आसपास के लोग अपनी जान की परवाह किए बिना बचाव में जुट गए थे। खबर लगातार अपडेट कर रहे हैं…

  • Related Posts

    Election Commission EPIC Card Changes

    ] नई दिल्ली3 घंटे पहलेलेखक: मुकेश कौशिक कॉपी लिंक निर्वाचन आयोग घर-घर जाकर वोटरों की पहचान करने के अंतिम दौर में पहुंच रहा है। अब बचे हुए 39 करोड़ 73…

    India 5th Country To Destroy 5000km Range Missiles

    ] 6 मिनट पहले कॉपी लिंक बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम का परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर रेंज में किया गया। इस टेस्ट के लिए यहां 11 गांव खाली कराए गए थे। भारत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Election Commission EPIC Card Changes

    Election Commission EPIC Card Changes

    India 5th Country To Destroy 5000km Range Missiles

    India 5th Country To Destroy 5000km Range Missiles

    India 5th Country To Destroy 5000km Range Missiles

    India 5th Country To Destroy 5000km Range Missiles

    यूपी में बारिश से अस्पताल-नगर पालिका में पानी भरा:दिल्ली से 4 फ्लाइट्स जयपुर डायवर्ट, बद्रीनाथ में बर्फबारी; प्रशांत महासागर में एल-नीनो एक्टिव

    Rahul Gandhi INDIA bloc must fight next Lok Sabha poll together

    Rahul Gandhi INDIA bloc must fight next Lok Sabha poll together
    ×