Location1 3 1776454143


]

नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
Location1 3 1776454143

देश के लगभग सभी राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। इस बीच राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली में शुक्रवार को बारिश ने थोड़ी राहत दी है। फिर भी इन राज्यों में पारा 40°C के ऊपर रहा। राजस्थान के बाड़मेर में दिन का तापमान 42.9°C और जैसलमेर में 42.8°C दर्ज हुआ।

यूपी के गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर में भी बारिश हुई। करीब 16 जिलों में अधिकतम तापमान 40°C या इसके पार रहा, जिससे हीटवेव की स्थिति रही। प्रयागराज, वाराणसी समेत 50 शहरों में भीषण गर्मी पड़ी। मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य में अगले तीन दिनों तक तापमान 2-3°C और बढ़ेगा।

इधर दिल्ली में भी 41°C पारा के साथ कल का दिन इस साल का सबसे गर्म रहा। हालांकि, शाम में हल्की बारिश से तापमान 7 से 10°C तक गिर गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिनों में फिर तापमान बढ़ सकता है और हीटवेव जैसी स्थिति बन सकती है।

देशभर से गर्मी की 6 तस्वीरें

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भीषण गर्मी के बीच लोग पानी के टैंकर के नीचे छांव में बैठे दिखे।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भीषण गर्मी के बीच लोग पानी के टैंकर के नीचे छांव में बैठे दिखे।

प्रयागराज में झुलसा देने वाली गर्मी में कॉलेज छात्राएं कपड़ों से सिर और चेहरा ढक रही हैं।

प्रयागराज में झुलसा देने वाली गर्मी में कॉलेज छात्राएं कपड़ों से सिर और चेहरा ढक रही हैं।

हैदराबाद के चारमीनार में बढ़ते तापमान से रेहड़ी-पटरी वाले और दिहाड़ी मजदूर परेशान हैं।

हैदराबाद के चारमीनार में बढ़ते तापमान से रेहड़ी-पटरी वाले और दिहाड़ी मजदूर परेशान हैं।

Screenshot 2026 04 17 205351 1776454910
महाराष्ट्र के कराड में भीषण गर्मी से बचने के लिए युवतियां स्कार्फ का सहारा ले रही हैं।

महाराष्ट्र के कराड में भीषण गर्मी से बचने के लिए युवतियां स्कार्फ का सहारा ले रही हैं।

दिल्ली में शुक्रवार को दिन भर तेज धूप के बाद शाम में अचानक बारिश हो गई।

दिल्ली में शुक्रवार को दिन भर तेज धूप के बाद शाम में अचानक बारिश हो गई।

मैप में देखिए देश में गर्मी और लू के हालात

Weather Final 2 1776454157

अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम

19 अप्रैल:

  • छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा और महाराष्ट्र के कुछ स्थानों पर लू का अलर्ट है। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, केरल और तमिलनाडु में गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा
  • अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में भारी बारिश होने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में आंधी और बिजली की आशंका है।

20 अप्रैल:

  • झारखंड और ओडिशा में हीटवेव की स्थिति बन सकती है, जबकि तटीय इलाकों में उमस भरी गर्मी रहेगी। ओडिशा में कुछ जगहों पर गर्म रात रहने की संभावना है।
  • अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है। कर्नाटक, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तेलंगाना में आंधी की आशंका है।
Weather Final2 2 1776454401

खबरें और भी हैं…


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×