Live Update Centre 61 1775852899


]

  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Live Update Centre 61 1775852899

जनगणना-2027 के पहले 10 दिनों में 5.72 लाख लोगों ने सेल्फ एन्यूमरेशन (खुद ऑनलाइन जानकारी भरना) किया है। यह सुविधा 1 से 15 अप्रैल तक 15 दिनों के लिए उपलब्ध है, जिसके बाद 16 अप्रैल से घर-घर सत्यापन शुरू होगा।

पहली बार पूरी जनगणना डिजिटल हो रही है। रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया के मुताबिक यह डिजिटल पहल में बढ़ती भागीदारी दिखाता है।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

तेलंगाना नक्सलमुक्त हुआ, 42 माओवादियों ने सरेंडर किया

Live Update Centre 62 1775852894

तेलंगाना में शुक्रवार को 42 माओवादियों ने सरेंडर किया। इनमें माओवादियों का अंतिम कमांडर सोढ़ी केशा भी शामिल हैइनके साथ 36 हथियार, गोलियां और 800 ग्राम सोना भी सौंपा गया। इसके बाद डीजीपी बी. शिवधर रेड्डी ने कहा कि राज्य अब पूरी तरह नक्सलमुक्त हो गया है। 2024 से अब तक 761 माओवादी सरेंडर कर चुके हैं। सरकार उन्हें आर्थिक मदद और पुनर्वास सुविधा दे रही है।

आंध्र प्रदेश में युवक ने नाबालिग लड़की की गला रेतकर हत्या की, सगाई से नाराज था

Death Live Updates 2 1775851799

आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले के अग्रहारम इलाके में एक 19 साल के युवक ने 17 साल की नाबालिग लड़की की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पहले लड़की को रिश्ते का प्रस्ताव दिया था, जिसे उसने ठुकरा दिया था। जब आरोपी को यह पता चला कि लड़की की सगाई होने वाली है, तो उसने गुस्से में उसके घर पहुंचकर हमला कर दिया।

घटना के समय लड़की घर पर अकेली थी, जबकि उसके माता-पिता खेतों में काम करने गए थे। पड़ोसियों की सूचना पर परिवार वाले उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी वेंकटेश्वरलू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

चुनाव आयोग ने चेन्नई पुलिस कमिश्नर का ट्रांसफर किया

Ec Live Update 1775849316

चुनाव आयोग ने ग्रेटर चेन्नई के पुलिस कमिश्नर ए. अरुण का ट्रांसफर कर दिया है। उनकी जगह 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिन दिनेश को नियुक्त किया गया है। आयोग ने निर्देश दिया है कि विधानसभा चुनाव समाप्त होने तक अरुण को चुनाव से जुड़े किसी भी कार्य में तैनात न किया जाए।

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×