Ezgif 38546D289D7Ef88D 1775467301


]

Ezgif 38546D289D7Ef88D 1775467301
देश के उप प्रधानमंत्री रहे स्वर्गीय चौधरी देवीलाल की 25वीं पुण्यतिथि सोमवार को हरियाणा समेत पूरे देश में मनाई गई। मुख्य कार्यक्रम नई दिल्ली स्थित स्वर्गीय चौधरी देवीलाल की समाधि संघर्ष स्थल पर आयोजित किया। प्रदेश में सर्वधर्म प्रार्थना सभाएं एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन कर पूर्व उप प्रधानमंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इनेलो सुप्रीमो चौधरी अभय सिंह चौटाला ने अपने परिवार और पार्टी नेताओं के साथ संसद भवन स्थित चौधरी देवीलाल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। सुनैना चौटाला, कर्ण चौटाला, विधायक अर्जुन चौटाला ने भी ताऊ देवीलाल को श्रद्धांजलि दी। सिरसा में भी जगह-जगह पर ताऊ देवीलाल की पुण्यतिथि मनाई गई और उनकी प्रतिमा स्थल पर सफाई कर उनकी नीतियों को अपनाने का प्रण लिया। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक प्रो. संपत सिंह, प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा, इनेलो के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हरिसिंह राणा, संगठन सचिव उमेद लोहान, प्रदेश प्रधान महासचिव प्रताप सिंह, प्रदेश संगठन सचिव विधायक अदित्य देवीलाल और प्रदेश सचिव प्रदीप गिल समेत पूरे देश और प्रदेश से आए इनेलो नेता तथा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पूर्व डीजीपी ने किए श्रद्धा सुमन अर्पित चंडीगढ़ स्थित इनेलो मुख्यालय पर राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरएस चौधरी, नीति एवं कार्यक्रम समिति के चेयरमैन पूर्व डीजीपी एमएस मलिक, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सतबीर सैनी और पार्टी सचिव नछत्तर सिंह मलहान ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर स्वर्गीय ताऊ देवीलाल को श्रद्धांजलि दी। ताऊ देवीलाल 25वीं पुण्यतिथि से जुड़े PHOTOS… अभय बोले, देवीलाल की नीतियों को आगे बढ़ा रहे चौधरी अभय सिंह चौटाला ने मीडिया को जारी बयान में कहा, स्व. चौधरी देवीलाल ने सदैव किसान, मजदूर और कमेरों के हकों के लिए आवाज बुलंद की और प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते उन्होंने छत्तीस बिरादरी और खासकर शोषित वर्ग के लोगों के उत्थान वाली नीतियां बनाई। चौधरी देवीलाल ने बुजुर्गों के सम्मान के लिए 100 रुपए मासिक पेंशन शुरू की। किसानों के कर्ज माफ किए, किसानों के ट्रैक्टर को कमर्शियल वाहन से हटा कर गड्डा (कृषि उपयोग) घोषित किया, अनुसूचित वर्ग के लोगों के लिए चौपालों का निर्माण और उनकी महिलाओं के लिए जच्चा-बच्चा भत्ता जैसी लोक भलाई योजनाओं को लागू किया। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि जननायक स्वर्गीय देवीलाल की नीतियों का अनुसरण करना ही इनेलो पार्टी का सर्वप्रथम उद्देश्य है। सर्व समाज के लोगों का उत्थान सिर्फ जननायक ताऊ देवीलाल के पदचिन्हों पर चल कर ही किया जा सकता है और उनकी बताई नीतियों पर चलकर ही हरियाणा प्रदेश में लोकराज की पुनर्स्थापना की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×