IndiGo Flight Emergency Landing Controversy; Delhi Airport

]

  • Hindi News
  • National
  • IndiGo Flight Emergency Landing Controversy; Delhi Airport | Engine Failure

नई दिल्ली4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
(फाइल फोटो) - Dainik Bhaskar

(फाइल फोटो)

विशाखापट्टनम से आ रही इंडिगो फ्लाइट 6E 579 का इंजन फेल हो गया। जिसके बाद उसकी दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सभी 160 यात्री सुरक्षित हैं।

विमान की सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित करने के लिए एयरपोर्ट के रनवे 28 पर ‘फुल इमरजेंसी’ लागू की गई थी। SOP के तहत, रनवे के चारों ओर दमकल की गाड़ियां और एंबुलेंस मौजूद थीं।

फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, शनिवार सुबह 10.53 बजे इमरजेंसी कॉल आया। टीम को अलर्ट पर रखा गया था। हालांकि विमान बोइंग 737 ने 10:59 पर सुरक्षित लैंडिंग की।

इंडिगो के 148 विमानों में बार-बार खराबी, सरकार ने संसद में बताया था

L5Uqre1770346749 1774680947

जनवरी 2025 से देश की छह प्रमुख एयरलाइंस के कुल 754 विमानों की तकनीकी जांच की गई। इनमें से 377 विमानों में बार-बार आने वाली खराबियों की पहचान हुई। यानी एक ही खराबी बार-बार सामने आई, भले ही उसे पहले ठीक कर दिया गया था।

एअर इंडिया ग्रुप के 267 विमानों में से 191 (72%) में बार-बार तकनीकी खराबी पाई गई। इसके बाद इंडिगो का नंबर था। इसके 405 विमानों की जांच की गई। उनमें से 148 में इस साल 3 फरवरी तक रिपीटेटिव डिफेक्ट ( एक ही खराबी बार-बार) पाई गई।

लोकसभा में नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने बताया कि DGCA ने पिछले साल सुरक्षा को लेकर बड़े पैमाने पर जांच की। इस दौरान 3890 सर्विलांस इंस्पेक्शन, 56 ऑडिट, 492 रैंप चेक और 84 विदेशी विमानों की जांच की गई। 874 स्पॉट चेक और 550 नाइट सर्विलांस भी किए गए।

देश में विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग की पिछली घटनाएं…

जनवरी 2026: लखनऊ में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 275 यात्री थे; सऊदी जाते वक्त तकनीकी खराबी आई

Gifmagicsite 2026 01 30T1534545281769767717 1774681147

जनवरी 2026 में उत्तर प्रदेश के लखनऊ एयरपोर्ट से सऊदी अरब जा रहे एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। सूत्रों के मुताबिक, जब विमान मुंबई के पास पहुंचा, तब केबिन प्रेशर में समस्या आ गई। इसके चलते कुछ यात्रियों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। यह विमान सऊदिया अरबिया एयरलाइंस का था। फ्लाइट नंबर SV-891 जेद्दा जा रही थी। विमान में 275 यात्री, 4 पायलट और 6 क्रू मेंबर सवार हैं। पूरी खबर पढ़ें…

दिसंबर 2025: एअर इंडिया प्लेन का एक इंजन हवा में बंद, दूसरे इंजन से दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली से मुंबई जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट को 40 मिनट में ही इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। रिपोर्ट्स के मुताबिक बोइंग 777-300ER AI887 फ्लाइट का दाहिना इंजन टेक-ऑफ के बाद बंद हो गया। उसमें ऑइल प्रेशर जीरो हो गया था। इसके चलते उसे दिल्ली एयरपोर्ट लौटना पड़ा। हालांकि 2 इंजन वाले प्लेन एक इंजन के जरिए भी सुरक्षित लैंड कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…

  • Related Posts

    AAP मंत्री संजीव अरोड़ा पर ED रेड:चंडीगढ़-दिल्ली-गुरुग्राम पहुंची टीमें; 100 करोड़ फर्जी खरीद, दुबई से इंडिया में मनी लॉन्ड्रिंग की; CM बोले- झुकेंगे नहीं

    ] पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के पावरफुल मंत्री संजीव अरोड़ा पर ED ने रेड की है। यह रेड चंडीगढ़ में उनके सरकारी घर,…

    India Kidnapping Surge | NCRB Crime Data 3x Rise

    ] नई दिल्ली3 घंटे पहले कॉपी लिंक भारत में अपहरण और जबरन उठा ले जाने की घटनाएं पिछले एक दशक में अप्रत्याशित रूप से बढ़ी हैं। हाल ही में भोपाल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    AAP मंत्री संजीव अरोड़ा पर ED रेड:चंडीगढ़-दिल्ली-गुरुग्राम पहुंची टीमें; 100 करोड़ फर्जी खरीद, दुबई से इंडिया में मनी लॉन्ड्रिंग की; CM बोले- झुकेंगे नहीं

    AAP मंत्री संजीव अरोड़ा पर ED रेड:चंडीगढ़-दिल्ली-गुरुग्राम पहुंची टीमें; 100 करोड़ फर्जी खरीद, दुबई से इंडिया में मनी लॉन्ड्रिंग की; CM बोले- झुकेंगे नहीं

    India Kidnapping Surge | NCRB Crime Data 3x Rise

    India Kidnapping Surge | NCRB Crime Data 3x Rise

    weather up bihar rain rajasthan MP Maharashtra gujarat heatwave himachal jammu Kashmir snowfall

    पंजाब- सांसद संदीप पाठक की गिरफ्तारी पर रोक:हाईकोर्ट ने कहा- सोमवार तक कोई एक्शन न लें; राजिंदर गुप्ता की फैक्ट्री पर भी कार्रवाई रोकी

    ×