Delhi Assembly Bomb Threat | Speaker Email Halts Session

]

नई दिल्ली8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Comp 3 1774335176

बजट पेश होने से पहले मंगलवार सुबह दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली। विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के पास यह धमकी का ईमेल आया था। इसके चलते सुबह 11 बजे शुरू होने वाली सदन की कार्रवाई रोक दी गई थी।

स्निफर डॉग और बम स्क्वायड समेत जांच एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, सर्च ऑपरेशन में कुछ संदिग्ध नहीं मिला। इसके बाद बजट सत्र की कार्रवाई आधे घंटे की देरी से शुरू हुई।

कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला: दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि बम डिटेक्शन टीम ने विधानसभा की गहनता से जांच की। कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

सिरफिरे लोग ही दे सकते हैं ऐसी धमकियां: डिप्टी स्पीकर धमकी भरे ईमेल पर डिप्टी स्पीकर मोहन सिंह बिष्ट ने कहा- इस तरह की धमकियां सिरफिरे लोग ही दे सकते हैं, जो सरकार को काम नहीं करने देना चाहते हैं। हम लोग डरेंगे नहीं क्योंकि ये दिल्ली के भविष्य की बात है।

उन्होंने आगे कहा- हालांकि हमें इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए क्योंकि यह विधानसभा का सवाल है। पिछली बार भी इसी तरह की धमकियां दी थी। हम बिल्कुल भी डरने और घबराने वाले नहीं है। विधानसभा का सत्र चलता रहेगा।

वित्त वर्ष 2027 का बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता।

वित्त वर्ष 2027 का बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता।

सार्वजनिक कल्याण विभाग के लिए 5,921 करोड़ रुपए आवंटित

वित्त वर्ष 2027 का बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में सड़क सुधार के लिए एमसीडी को 1,000 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि ‘धूल रहित सड़कों’ के लिए बजट में 1,352 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। दिल्ली सरकार ने 2026-27 के बजट में शहरी विकास विभाग के लिए 7,887 करोड़ रुपये और सार्वजनिक कल्याण विभाग के लिए 5,921 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

—————— दिल्ली से जुड़ी ये खबर भी पढें…

दिल्ली विधानसभा-सचिवालय को बम ब्लास्ट की धमकी:खालिस्तानी ग्रुप ने ईमेल में लिखा- दिल्ली बनेगा खालिस्तान; आर्मी-एयरफोर्स स्कूल को थ्रेट मिली

19 1774332121

दिल्ली विधानसभा भवन, दिल्ली सचिवालय और लाल किले को बम ब्लास्ट में उड़ाने की धमकी दी गई है। सोमवार को खालिस्तानी ग्रुप का धमकी वाला ईमेल भेजा गया। जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हुईं, विधानसभा भवन की सर्चिंग की गई। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

  • Related Posts

    congress claims MeitY block rahul gandhi instagram Reel with Tamil nadu cm Vijay

    ] Hindi News National Congress Claims MeitY Block Rahul Gandhi Instagram Reel With Tamil Nadu Cm Vijay नई दिल्ली/चेन्नई50 मिनट पहले कॉपी लिंक तमिलनाडु CM विजय ने शपथ के बाद…

    संदीप पाठक की याचिका पर HC में आज सुनवाई:पंजाब सरकार दाखिल करेगी जवाब; बताएगी किन मामलों में कौन-कौन सी धाराएं लगाईं

    ] आम आदमी पार्टी छोड़कर BJP में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक द्वारा दायर याचिका पर आज पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। इस दौरान पंजाब सरकार की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    congress claims MeitY block rahul gandhi instagram Reel with Tamil nadu cm Vijay

    congress claims MeitY block rahul gandhi instagram Reel with Tamil nadu cm Vijay

    संदीप पाठक की याचिका पर HC में आज सुनवाई:पंजाब सरकार दाखिल करेगी जवाब; बताएगी किन मामलों में कौन-कौन सी धाराएं लगाईं

    संदीप पाठक की याचिका पर HC में आज सुनवाई:पंजाब सरकार दाखिल करेगी जवाब; बताएगी किन मामलों में कौन-कौन सी धाराएं लगाईं

    congress claims MeitY block rahul gandhi instagram Reel with Tamil nadu cm Vijay

    congress claims MeitY block rahul gandhi instagram Reel with Tamil nadu cm Vijay

    MP-राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट:बाड़मेर समेत 3 शहरों में पारा 46°C पार; UP में 2 दिन में 5°C बढ़ा तापमान

    weather bihar MP rain rajasthan Maharashtra gujarat heatwave himachal jammu Kashmir snowfall

    weather bihar MP rain rajasthan Maharashtra gujarat heatwave himachal jammu Kashmir snowfall
    ×