बिजनेस में 25 लाख का घाटा, एमबीए स्टूडेंट बना चोर:रॉयल-एनफील्ड शोरूम में इंटर्नशिप के दौरान आया आइडिया, टेस्ट ड्राइव के बहाने बाइकें चुराईं

]

Ezgifcom Animated Gif Maker 2026 03 22T231105736 1774201280
हरियाणा के गुरुग्राम और दिल्ली में टेस्ट ड्राइव के बहाने महंगी बाइक चोरी के केस में गिरफ्तार MBA स्टूडेंट पुनीत सतीजा ने खुलासा किया है कि उसने रेवाड़ी में एस्सेरीज का बिजनेस किया, लेकिन 25 लाख का नुकसान हो गया। उसकी भरपाई के लिए उसने महंगी बाइक चोरी करके उन्हें सस्ते दाम पर बेचने का काम शुरू किया। तीन महीने पहले उसने गुरुग्राम के सिविल लाइन एरिया में इसी तरह की वारदात को अंजाम दिया था। वह टेस्ट ड्राइव के बहाने बाइक को राजीव चौक पर ले गया और दिल्ली की तरफ भाग गया। गुरुग्राम पुलिस अब इस मामले में आरोपी को दिल्ली से रिमांड पर लेकर आएगी। उधर, दिल्ली के रोहिणी इलाके में गिरफ्तारी के बाद पता चला कि 29 वर्षीय पुनीत सतीजा मूल रूप से हरियाणा के रेवाड़ी का रहने वाला है। फिलहाल गुरुग्राम और दिल्ली में ठिकाने बदलकर रह रहा था। वह फर्जी डॉक्यूमेंट्स तैयार करके चोरी की गई महंगी बाइकों को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सस्ते रेट में बेचता था। यहां जानिए कौन है पुनीत सलूजा और कैसे करता था बाइक लूट… नौ मामले सुलझे, इसमें एक गुरुग्राम का डीसीपी शशांक जायसवाल ने बताया कि उसके पास से सीमापुरी से चोरी की जावा बाबर-42 बरामद हुई। उसकी निशानदेही पर बुराड़ी से पांच और बाइकें बरामद की गईं, इनमें तीन जावा, दो रॉयल एनफील्ड हैं। जिनकी हर बाइक की कीमत 3 लाख रुपये तक है। उसकी गिरफ्तारी से बाइक चोरी के नौ मामले सुलझे। इनमें दिल्ली के विजय विहार, साकेत, सीमापुरी, तिलक नगर, मॉडल टाउन, मोती नगर, पहाड़गंज और गुरुग्राम के सिविल लाइन थाने शामिल हैं। हालांकि पुलिस अभी गहन पूछताछ कर रही है और कई अन्य मामले खुलने की उम्मीद है। आरोपी के खिलाफ पहले कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं था। ————————- ये खबर भी पढ़ें…. गुरुग्राम में LLB-CA और बीकॉम स्टूडेंट्स का चोर गिरोह:रात में कारों के टायर निकालते थे, ईंटों पर खड़ी कर भाग जाते, बचपन के दोस्त गुरुग्राम में क्लब पार्टी करने का शौक पूरा करने के लिए LLB-CA और बीकॉम की पढ़ई कर रहे चार दोस्तों ने चोर गिरोह बना लिया। वे रात के समय कार में औजार लेकर निकलते और घर के बाहर खड़ी कारों के टायर चोरी करते और ईंटों पर खड़ी करके भाग जाते थे। (पूरी खबर पढ़ें)

  • Related Posts

    Supreme Court Concerned Over Pending Bail Petitions

    ] Hindi News National Supreme Court Concerned Over Pending Bail Petitions | Auto Listing System Demand नई दिल्ली3 मिनट पहले कॉपी लिंक सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को देश के अलग-अलग…

    TMC 31 सीटों के नतीजों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची:कहा- यहां जीत का अंतर SIR में कटे वोटों से कम, कोर्ट बोला- नई याचिकाएं लगाएं

    ] सुप्रीम कोर्ट में TMC ने दावा किया कि बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव में 31 सीटों पर भाजपा और TMC में हार जीत का अंतर SIR में काटे गए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Supreme Court Concerned Over Pending Bail Petitions

    Supreme Court Concerned Over Pending Bail Petitions

    TMC 31 सीटों के नतीजों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची:कहा- यहां जीत का अंतर SIR में कटे वोटों से कम, कोर्ट बोला- नई याचिकाएं लगाएं

    TMC 31 सीटों के नतीजों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची:कहा- यहां जीत का अंतर SIR में कटे वोटों से कम, कोर्ट बोला- नई याचिकाएं लगाएं

    India Govt Replaces MGNREGA July 1 With VB-G RAM G

    India Govt Replaces MGNREGA July 1 With VB-G RAM G

    Rahul Gandhi Slams PM Modi Over Economic Failures

    Rahul Gandhi Slams PM Modi Over Economic Failures

    Rahul Gandhi Slams PM Modi Over Economic Failures

    Rahul Gandhi Slams PM Modi Over Economic Failures

    congress claims MeitY block rahul gandhi instagram Reel with Tamil nadu cm Vijay

    congress claims MeitY block rahul gandhi instagram Reel with Tamil nadu cm Vijay
    ×