भास्कर अपडेट्स:कर्नाटक में डिजिटल अरेस्ट कर 81 साल के कारोबारी से 15 करोड़ की ठगी

]

Live Update Left 15 1774225502
कर्नाटक के बेलगावी में 81 साल के एक कारोबारी से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 15 करोड़ रुपए से ज्यादा ठग लिए गए। आरोपियों ने खुद को CBI अधिकारी बताया और करीब छह हफ्ते तक कॉल और वीडियो कॉल के जरिए उसे डराते रहे। उन्होंने मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल होने का आरोप लगाते हुए कहा कि 25 लाख की हेराफेरी में उसे 5 लाख रुपए कमीशन मिला है। गिरफ्तारी की धमकी देकर उससे बैंक और वित्तीय जानकारी ली गई और रकम एक कथित सरकारी/सेफ अकाउंट में ट्रांसफर करवाई गई। ठगों ने जांच के बाद पैसे लौटाने का भरोसा भी दिया। कुछ समय बाद संपर्क बंद होने और नंबर ट्रेस न होने पर कारोबारी को शक हुआ। इसके बाद उसने पिछले हफ्ते पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच में CEN पुलिस ने ट्रांजैक्शन वाले खाते को ट्रेस कर करीब 90 लाख रुपए बरामद किए हैं। आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम बनाई गई है। आज की अन्य बड़ी खबरें… मुंबई के गोरेगांव में 24 मंजिला इमारत में आग: 72 साल की महिला की मौत मुंबई के गोरेगांव ईस्ट में गोकुलधाम कॉलोनी स्थित एक 24 मंजिला रिहायशी इमारत में रविवार शाम आग लग गई। हादसे में 72 साल की महिला की मौत हो गई। आग बिल्डिंग की छठी मंजिल तक सीमित रही। दमकल विभाग ने मौके पर 8 गाड़ियां भेजीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान एक बुजुर्ग महिला को बाहर निकाला गया, जिनकी पहचान इंदु तारकेश्वर सिंह के रूप में हुई। उन्हें गोरेगांव के लाइफलाइन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आग पर रात 11:20 बजे काबू पा लिया गया। फिलहाल कूलिंग ऑपरेशन जारी है।

  • Related Posts

    Supreme Court Concerned Over Pending Bail Petitions

    ] Hindi News National Supreme Court Concerned Over Pending Bail Petitions | Auto Listing System Demand नई दिल्ली3 मिनट पहले कॉपी लिंक सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को देश के अलग-अलग…

    TMC 31 सीटों के नतीजों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची:कहा- यहां जीत का अंतर SIR में कटे वोटों से कम, कोर्ट बोला- नई याचिकाएं लगाएं

    ] सुप्रीम कोर्ट में TMC ने दावा किया कि बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव में 31 सीटों पर भाजपा और TMC में हार जीत का अंतर SIR में काटे गए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Supreme Court Concerned Over Pending Bail Petitions

    Supreme Court Concerned Over Pending Bail Petitions

    TMC 31 सीटों के नतीजों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची:कहा- यहां जीत का अंतर SIR में कटे वोटों से कम, कोर्ट बोला- नई याचिकाएं लगाएं

    TMC 31 सीटों के नतीजों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची:कहा- यहां जीत का अंतर SIR में कटे वोटों से कम, कोर्ट बोला- नई याचिकाएं लगाएं

    India Govt Replaces MGNREGA July 1 With VB-G RAM G

    India Govt Replaces MGNREGA July 1 With VB-G RAM G

    Rahul Gandhi Slams PM Modi Over Economic Failures

    Rahul Gandhi Slams PM Modi Over Economic Failures

    Rahul Gandhi Slams PM Modi Over Economic Failures

    Rahul Gandhi Slams PM Modi Over Economic Failures

    congress claims MeitY block rahul gandhi instagram Reel with Tamil nadu cm Vijay

    congress claims MeitY block rahul gandhi instagram Reel with Tamil nadu cm Vijay
    ×