40 लाख की बाइक चोरी करने वाला MBA स्टूडेंट गिरफ्तार:गुरुग्राम से दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा; फर्जी दस्तावेज से सस्ती बेचता था

]

Ezgif 33440317Ff6601D2 1774175328
गुरुग्राम और दिल्ली के शोरूम से टेस्ट ड्राइव के बहाने महंगी बाइक लेकर भागने वाला शातिर बदमाश को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 22 लाख से ज्यादा कीमत की 6 बाइक बरामद की है। आरोपी की पहचान गुरुग्राम में रहने वाले पुनीत के रूप में हुई है। पुनीत ने बीबीए की डिग्री हासिल ले रखी है और वर्तमान में वह एमबीए की पढ़ाई कर रहा था। अपनी फर्राटेदार अंग्रेजी और प्रोफेशनल लुक से बाइक डीलर्स को भरोसा दिलाते हुए टेस्ट ड्राइव के नाम पर 3 से 7 लाख रुपए तक की महंगी बाइक चोरी करता था। वह एक बाइक शोरूम में काम करता था, वहीं से उसे चोरी का आइडिया आया। खुद को प्रोफेशनल ग्राहक के रूप में पेश करता पुलिस के मुताबिक वह गुरुग्राम और दिल्ली के कई शोरूमों में बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका था। शोरूम में वह खुद को एक जेनुइन और प्रोफेशनल ग्राहक के रूप में पेश करता था। फर्जी आईडी प्रूफ और आधार कार्ड के जरिए वह बाइक की टेस्ट ड्राइव मांगता और फिर भाग जाता था। हाईवे के आसपास के शोरूम को बनाया निशाना वह ऐसे शोरूम चुनता था, जहां से भागना आसान होता, यानि जो हाईवे के आसपास शोरूम होता, तो वहां वारदात करता था। वह रॉयल एनफील्ड, बजाज पल्सर एनएस 200, यामाहा आर15 या होंडा सीबी 350 जैसी मॉडल्स की महंगी बाइक्स चोरी कर चुका है। तीन महीने में 40 लाख की बाइकें चुराई पुलिस जांच में पता चला कि पिछले 3 महीनों में आरोपी ने कुल 9 महंगी बाइकें चुराईं, जिनकी कुल कीमत लगभग 40-50 लाख रुपए बताई जा रही है। चोरी के बाद पुनीत इन बाइकों के फर्जी दस्तावेज तैयार करता था। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बेचता था इनमें फेक आरसी, इंश्योरेंस पेपर और बिल ऑफ सेल बनाता और इन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक मार्केटप्लेस, ओएलएक्स और वॉट्सएप ग्रुप्स पर सस्ते दामों में बेच देता था। कई बार वह गुरुग्राम या दिल्ली के बाहरी इलाकों में खरीदार ढूंढता था, जहां लोग कम कीमत पर बाइक खरीदने के लालच में जांच-पड़ताल कम करते थे। जीपीएस लगाकर पकड़ा लगातार बढ़ती चोरियों से परेशान शोरूम मालिकों ने पुलिस के साथ मिलकर एक स्मार्ट रणनीति अपनाई। टेस्ट ड्राइव पर दी जाने वाली हर महंगी बाइक में अब जीपीएस ट्रैकर डिवाइस अनिवार्य रूप से लगवाया जाने लगा। जब पुनीत ने हाल ही में एक बड़े शोरूम से एक 6.5 लाख रुपए की बाइक टेस्ट ड्राइव के बहाने ली और फरार हो गया, तो जीपीएस लोकेशन से उसकी रियल-टाइम ट्रैकिंग शुरू हुई। पुलिस टीम ने तुरंत एक्शन लिया और उसे दिल्ली के विजय विहार इलाके में पकड़ लिया। बरामद बाइक के अलावा उसके पास से फर्जी दस्तावेज, कई मोबाइल फोन और कुछ कैश भी बरामद हुआ है। फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ जारी है और गुरुग्राम के थानों में दर्ज मामलों में उसकी भूमिका की जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    weather rajasthan Maharashtra gujarat MP heatwave bihar himachal Uttarakhand rain snowfall

    ] Hindi News National Weather Rajasthan Maharashtra Gujarat MP Heatwave Bihar Himachal Uttarakhand Rain Snowfall भोपाल/लखनऊ/जयपुर/देहरादून1 घंटे पहले कॉपी लिंक राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में हीटवेव जारी है।…

    weather rajasthan Maharashtra gujarat MP heatwave bihar himachal Uttarakhand rain snowfall

    ] Hindi News National Weather Rajasthan Maharashtra Gujarat MP Heatwave Bihar Himachal Uttarakhand Rain Snowfall भोपाल/लखनऊ/जयपुर/देहरादून9 मिनट पहले कॉपी लिंक राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में हीटवेव जारी है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    weather rajasthan Maharashtra gujarat MP heatwave bihar himachal Uttarakhand rain snowfall

    weather rajasthan Maharashtra gujarat MP heatwave bihar himachal Uttarakhand rain snowfall

    weather rajasthan Maharashtra gujarat MP heatwave bihar himachal Uttarakhand rain snowfall

    weather rajasthan Maharashtra gujarat MP heatwave bihar himachal Uttarakhand rain snowfall

    Supreme Court Concerned Over Pending Bail Petitions

    Supreme Court Concerned Over Pending Bail Petitions

    TMC 31 सीटों के नतीजों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची:कहा- यहां जीत का अंतर SIR में कटे वोटों से कम, कोर्ट बोला- नई याचिकाएं लगाएं

    TMC 31 सीटों के नतीजों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची:कहा- यहां जीत का अंतर SIR में कटे वोटों से कम, कोर्ट बोला- नई याचिकाएं लगाएं

    India Govt Replaces MGNREGA July 1 With VB-G RAM G

    India Govt Replaces MGNREGA July 1 With VB-G RAM G

    Rahul Gandhi Slams PM Modi Over Economic Failures

    Rahul Gandhi Slams PM Modi Over Economic Failures
    ×