अंबाला में विदेशी महिला नशा तस्करी में गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की 306 ग्राम हेरोइन बरामद; दिल्ली से सप्लाई देने आई थी

]

Fa588328 F59C 461B 909F 1174C0B6Ea40 1773927472401
अंबाला पुलिस की सीआईए-1 टीम ने नशा तस्करी के एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। टीम ने एक विदेशी महिला तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 306 ग्राम हेरोइन बरामद की। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस हेरोइन की कीमत डेढ़ से दो करोड़ रुपये बताई जा रही है। सीआईए-1 प्रभारी हरजिंद्र सिंह ने बताया कि 17 मार्च की रात उन्हें एक विदेशी महिला के अंबाला में भारी मात्रा में नशीले पदार्थ लाने की पुख्ता सूचना मिली थी। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने अंबाला कैंट क्षेत्र में घेराबंदी की। देर रात करीब 2 बजे संदिग्ध महिला को पकड़ा गया, जिसकी तलाशी में 306 ग्राम उच्च गुणवत्ता वाली हेरोइन मिली। गिरफ्तार महिला की पहचान युगांडा, अफ्रीका निवासी हलीमा नबोसा के रूप में हुई है। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि हलीमा दिल्ली में रह रही थी। वह दिल्ली से हेरोइन की यह खेप अंबाला के स्थानीय तस्करों और ग्राहकों को सप्लाई करने के उद्देश्य से लाई थी। पुलिस ने आरोपी विदेशी महिला को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस दिल्ली में इस सिंडिकेट के मुख्य सरगना, अंबाला में नशा सप्लाई किए जाने वाले लोगों और गिरोह के अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफियाओं से संभावित संबंधों का पता लगाएगी।

  • Related Posts

    30 अप्रेल से परीक्षा के दिन तक चलती रही सौदेबाजी:सीकर कोचिंग हब का काला सच…पेपर आने से पहले ही बच्चों ने 10-10 लाख में सौदा किया

    ] नीट पेपर लीक प्रकरण में सीकर कोचिंग हब का काला सच सामने आया है। यहां छात्र गिरोह की तरह पेपर आने से पहले ही उसे बेचने के लिए साथी…

    weather MP rajasthan Maharashtra gujarat heatwave UP bihar Uttarakhand rain snowfall

    ] Hindi News National Weather MP Rajasthan Maharashtra Gujarat Heatwave UP Bihar Uttarakhand Rain Snowfall भोपाल/जयपुर/लखनऊ/पटना5 मिनट पहले कॉपी लिंक देश में दो तरह का मौसम देखने को मिल रहा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    30 अप्रेल से परीक्षा के दिन तक चलती रही सौदेबाजी:सीकर कोचिंग हब का काला सच…पेपर आने से पहले ही बच्चों ने 10-10 लाख में सौदा किया

    30 अप्रेल से परीक्षा के दिन तक चलती रही सौदेबाजी:सीकर कोचिंग हब का काला सच…पेपर आने से पहले ही बच्चों ने 10-10 लाख में सौदा किया

    weather MP rajasthan Maharashtra gujarat heatwave UP bihar Uttarakhand rain snowfall

    weather MP rajasthan Maharashtra gujarat heatwave UP bihar Uttarakhand rain snowfall

    हरियाणा ने दिल्ली में उठाया किशाऊ डैम पानी विवाद:केंद्रीय मंत्री ने 5 राज्यों की बुलाई बैठक; फरीदाबाद-पलवल को गंगा कैनाल से मिलेगा पानी

    हरियाणा ने दिल्ली में उठाया किशाऊ डैम पानी विवाद:केंद्रीय मंत्री ने 5 राज्यों की बुलाई बैठक; फरीदाबाद-पलवल को गंगा कैनाल से मिलेगा पानी

    Supreme Court accidents lack of lane driving on roads vehicle location tracking devices

    Supreme Court accidents lack of lane driving on roads vehicle location tracking devices

    शिवराज बाेले- हम पंजाब के साथ मिलकर काम करेंगे:खाड़ी संकट के बावजूद मिलेगी पूरी खाद; कमेटी में होंगे पीएयू के अधिकारी

    शिवराज बाेले- हम पंजाब के साथ मिलकर काम करेंगे:खाड़ी संकट के बावजूद मिलेगी पूरी खाद; कमेटी में होंगे पीएयू के अधिकारी

    भोपाल में रिटायर्ड जज की प्रेग्नेंट बहू ने लगाई फांसी:आखिरी कॉल मेजर भाई को, बोली- अब बर्दाश्त नहीं होता, मुझे ले चलिए भैया

    भोपाल में रिटायर्ड जज की प्रेग्नेंट बहू ने लगाई फांसी:आखिरी कॉल मेजर भाई को, बोली- अब बर्दाश्त नहीं होता, मुझे ले चलिए भैया
    ×