central forces 93 thousand vacancies Capf personnel resignations rise

]

नई दिल्ली7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
Capf Jawana 1577616580 1773270526

केंद्र सरकार ने बुधवार को संसद में बताया कि सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) और असम राइफल्स में कुल 93,139 पद खाली हैं। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लिखित जवाब में यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में 28,342 में और सबसे कम असम राइफल्स में 3,749 पद खाली हैं। राय ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया तेज करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं।

इनमें कर्मचारी चयन आयोग के जरिए हर साल कांस्टेबल भर्ती, प्रमुख रैंकों के लिए नोडल बल की व्यवस्था और शारीरिक परीक्षण में रेडियो फ्रीक्वेंसी पहचान तकनीक का उपयोग शामिल है।

सरकार के मुताबिक CAPF में इस्तीफों की संख्या बढ़ी है। 2021 में 1,255 के मुकाबले 2025 में 2,333 कर्मियों ने इस्तीफा दिया, यानी करीब 86 फीसदी बढ़ोतरी हुई। वहीं सुसाइड, आपसी हत्या और स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के मामलों में कमी दर्ज की गई है।

भारत टैक्सी से 4 लाख से ज्यादा ड्राइवर जुड़े

सहकारी क्षेत्र की भारत टैक्सी राइड-हेलिंग सेवा को अगले 2 से 3 वर्षों में सभी बड़े शहरों तक विस्तार दिया जाएगा। सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल ने कहा कि यह सेवा फिलहाल दिल्ली-एनसीआर और गुजरात के अहमदाबाद, राजकोट, सोमनाथ और द्वारका में संचालित हो रही है। अब तक 4 लाख ड्राइवर जुड़ चुके हैं।

गडकरी बोले- सूरत से कुरनूल तक ग्रीन एक्सप्रेसवे बनेगा

सरकार सूरत से नासिक, अहमदनगर और सोलापुर होते हुए कुरनूल तक ग्रीन एक्सप्रेसवे बनाएगी। इससे दिल्ली-चेन्नई दूरी 320 किमी घटेगी। गडकरी ने कहा, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पूरा होने पर दिल्ली-मुंबई यात्रा भी लगभग 12 घंटे में संभव होगी।

  • 2025 में एक लाख से ज्यादा पेंशन शिकायतें दर्ज- सरकार ने लोकसभा में बताया कि पोर्टल पर 2025 में 1.07 लाख पेंशन शिकायतें मिलीं। औसत निपटान समय 19 दिन रहा।
  • पीएम सूर्य घर योजना से 31 लाख लोग लाभान्वित- सरकार ने बताया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 6 मार्च 2026 तक 31.12 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगे। लक्ष्य 2027 तक एक करोड़ घरों का है।
  • वरिष्ठ पदों पर SC/ST प्रतिनिधित्व का डेटा नहीं- संयुक्त सचिव और उससे ऊपर के पदों पर एससी/एसटी प्रतिनिधित्व का अलग डेटा नहीं रखा जाता। पदोन्नति में ग्रुप-ए की शुरुआती श्रेणी तक 15% एससी और 7.5% एसटी आरक्षण है।
  • टीवी विज्ञापनों में चमत्कारी दावे नहीं कर सकते- सरकार ने कहा कि निजी टीवी चैनलों के सभी विज्ञापन केबल टीवी नेटवर्क एक्ट, 1995 के एडवरटाइजिंग कोड के तहत होंगे। चमत्कारी गुणों के दावे प्रतिबंधित हैं, उल्लंघन पर कार्रवाई होती है।

———————————————-

ये खबर भी पढ़ें…

स्पीकर बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज, शाह बोले- आंख मारने वाले स्पीकर पर सवाल उठा रहे

Comp 1611773232932 1773270137

लोकसभा में बुधवार को स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने वाला अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज हो गया। गृह मंत्री अमित शाह ने 56 मिनट तक प्रस्ताव पर सरकार की तरफ से जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

  • Related Posts

    देशभर में हीटवेव खत्म, बारिश से तापमान में गिरावट:राजस्थान के जैसलमेर में रेतीला तूफान; उत्तराखंड के चंपावत में नदी में फंसे 50 लोगों का रेस्क्यू

    ] देश के अधिकांश हिस्सों में रविवार को बारिश और बादलों के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक देशभर में हीटवेव की स्थिति…

    गोवा में भाजपा सरकार बिल्डरों के लिए काम कर रही:केजरीवाल बोले- गोवा बिकने के लिए नहीं है, आप सभी अनुमतियों को रद्द करेगी

    ] आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गोवा के कारापुर-श्रवण गांव में अपनी जमीन, गांव और पर्यावरण बचाने के लिए धरने पर बैठे ग्रामीणों को समर्थन दिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देशभर में हीटवेव खत्म, बारिश से तापमान में गिरावट:राजस्थान के जैसलमेर में रेतीला तूफान; उत्तराखंड के चंपावत में नदी में फंसे 50 लोगों का रेस्क्यू

    देशभर में हीटवेव खत्म, बारिश से तापमान में गिरावट:राजस्थान के जैसलमेर में रेतीला तूफान; उत्तराखंड के चंपावत में नदी में फंसे 50 लोगों का रेस्क्यू

    गोवा में भाजपा सरकार बिल्डरों के लिए काम कर रही:केजरीवाल बोले- गोवा बिकने के लिए नहीं है, आप सभी अनुमतियों को रद्द करेगी

    गोवा में भाजपा सरकार बिल्डरों के लिए काम कर रही:केजरीवाल बोले- गोवा बिकने के लिए नहीं है, आप सभी अनुमतियों को रद्द करेगी

    BLO Reaches Homes | Voter List Update Phase 3; Odisha, Mizoram, Sikkim, Manipur

    दिल्ली में 'प्रथम सिंधु कुंभ' पुस्तक का विमोचन:विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता रहे, बोले-सांस्कृतिक परंपराओं और नैतिक मूल्यों में निहित

    दिल्ली में 'प्रथम सिंधु कुंभ' पुस्तक का विमोचन:विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता रहे, बोले-सांस्कृतिक परंपराओं और नैतिक मूल्यों में निहित

    Rahul Gandhi Calls Students Anti-National for CBSE Queries

    Rahul Gandhi Calls Students Anti-National for CBSE Queries
    ×