3 महीने तक दिल्ली कैंट पर नहीं रुकेंगी कई ट्रेनें:स्टेशन निर्माण कार्य शुरू, महेंद्रगढ़ के यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

]

11 Train 1784135831
दिल्ली मंडल के अंतर्गत दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन पर चल रहे मेजर अपग्रेडेशन कार्य के चलते महेंद्रगढ़ जिले के रेल यात्रियों को आगामी तीन माह तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। प्लेटफार्म संख्या दो और तीन पर ब्लॉक लिए जाने के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे की कई महत्वपूर्ण रेल सेवाएं दिल्ली कैंट स्टेशन पर अस्थायी रूप से नहीं रुकेंगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि 15 जुलाई से अक्टूबर 2026 तक विभिन्न तिथियों में कई रेलगाड़ियों के दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव को निरस्त किया गया है। दिल्ली जाने वाले लोग होंगे परेशान इसका असर महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल, अटेली और महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन से दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों पर भी पड़ेगा, क्योंकि जिले के अनेक यात्री दिल्ली कैंट स्टेशन का उपयोग आगे की यात्रा के लिए करते हैं। नारनौल-महेंद्रगढ़ के ये ट्रेन शामिल प्रभावित रेल सेवाओं में महेंद्रगढ़ जिले से होकर गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं। इनमें सीकर-दिल्ली सराय रोहिल्ला (14713), उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रोहिल्ला (20474), जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला (22422), लालगढ़-दिल्ली सराय रोहिल्ला (22471) जैसी ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा जोधपुर-गोरखपुर स्पेशल (04829) भी निर्धारित अवधि तक दिल्ली कैंट स्टेशन पर नहीं रुकेंगी। वहीं रेवाड़ी के रास्ते दिल्ली को जाने वाली कई अन्य ट्रेन जो जयपुर से आती हैं, वे भी दिल्ली कैंट स्टेशन पर नहीं रुकेंगी। अन्य विकल्प अपनाएं रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। जिन यात्रियों का गंतव्य दिल्ली कैंट है, उन्हें नई दिल्ली, दिल्ली सराय रोहिल्ला या अन्य निकटवर्ती स्टेशनों का विकल्प अपनाना पड़ सकता है। दिल्ली कैंट स्टेशन के आधुनिकीकरण के बाद यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, लेकिन फिलहाल निर्माण कार्य के दौरान यात्रियों को असुविधा झेलनी पड़ेगी।

  • Related Posts

    द्वारका में बनेगा अत्याधुनिक डॉग शेल्टर:एलजी ने रखी आधारशिला, कहा- पीपीपी मॉडल से बनेगा शेल्टर

    ] दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार टी.एस. संधू ने मंगलवार को द्वारका सेक्टर-29 में अत्याधुनिक डॉग शेल्टर की आधारशिला रखी। इस मौके पर सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, विधायक कैलाश गहलोत, एमसीडी…

    सुप्रीम कोर्ट ने पूछा-क्या एनिमेटेड फिल्म से आस्था घट जाएगी:भगवान जगन्नाथ पर बनी मूवी बच्चे पसंद करेंगे; पुरी मंदिर की आपत्तियों पर सुनवाई कल

    ] सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एनिमेटेड फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ के विरोध पर सवाल उठाए हैं। कोर्ट ने पूछा कि क्या भगवान जगन्नाथ को एनिमेटेड रूप में दिखाने से भक्तों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द्वारका में बनेगा अत्याधुनिक डॉग शेल्टर:एलजी ने रखी आधारशिला, कहा- पीपीपी मॉडल से बनेगा शेल्टर

    द्वारका में बनेगा अत्याधुनिक डॉग शेल्टर:एलजी ने रखी आधारशिला, कहा- पीपीपी मॉडल से बनेगा शेल्टर

    सुप्रीम कोर्ट ने पूछा-क्या एनिमेटेड फिल्म से आस्था घट जाएगी:भगवान जगन्नाथ पर बनी मूवी बच्चे पसंद करेंगे; पुरी मंदिर की आपत्तियों पर सुनवाई कल

    सुप्रीम कोर्ट ने पूछा-क्या एनिमेटेड फिल्म से आस्था घट जाएगी:भगवान जगन्नाथ पर बनी मूवी बच्चे पसंद करेंगे; पुरी मंदिर की आपत्तियों पर सुनवाई कल

    NEET UG Paper Leak Case

    NEET UG Paper Leak Case

    दिल्ली सरकार ने बढ़ाई कांवड़ शिविरों की अनुदान राशि:कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी, 1,200 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा रहेगी जारी

    दिल्ली सरकार ने बढ़ाई कांवड़ शिविरों की अनुदान राशि:कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी, 1,200 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा रहेगी जारी

    सुप्रीम कोर्ट ने पूछा-क्या एनिमेटेड फिल्म से आस्था घट जाएगी:भगवान जगन्नाथ पर बनी मूवी बच्चे पसंद करेंगे; पुरी मंदिर की आपत्तियों पर सुनवाई कल

    सुप्रीम कोर्ट ने पूछा-क्या एनिमेटेड फिल्म से आस्था घट जाएगी:भगवान जगन्नाथ पर बनी मूवी बच्चे पसंद करेंगे; पुरी मंदिर की आपत्तियों पर सुनवाई कल

    AAP ने सत्यम पंडित के खिलाफ दी शिकायत:प्रदेश अध्यक्ष बोले-अब पुलिस के पास बहाने की गुंजाइश नहीं, कार्रवाई नहीं हुई तो जाएंगे कोर्ट

    AAP ने सत्यम पंडित के खिलाफ दी शिकायत:प्रदेश अध्यक्ष बोले-अब पुलिस के पास बहाने की गुंजाइश नहीं, कार्रवाई नहीं हुई तो जाएंगे कोर्ट
    ×