17 साल के छात्र ने खड़ा किया एलजीबीटीक्यूआईए+ नेटवर्क:25 देशों तक पहुंचा 'स्वयं'; ईशान बजाज ने स्कूल प्रोजेक्ट से शुरू की पहल

]

Whatsapp Image 2026 07 14 At 60039 Pm 1784034423
महज 17 साल की उम्र में छात्र ईशान बजाज ने एक स्कूल प्रोजेक्ट को अंतरराष्ट्रीय सामाजिक पहल का रूप देने का दावा किया है। वर्ष 2025 में शुरू किया गया उनका संगठन ‘स्वयं’ अब 25 देशों में सक्रिय युवा-संचालित एलजीबीटीक्यूआईए+ समावेशी नेटवर्क बनने का दावा करता है। संगठन का कहना है कि उसने प्राइड कार्यक्रमों, रोजगार और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी पहलों के जरिए हजारों युवाओं तक पहुंच बनाई है, खासकर छोटे शहरों और कस्बों में, जहां इस समुदाय के लिए संसाधनों की कमी है। सोशल मीडिया के जरिए 4 लाख से अधिक लोग जुड़े संगठन के मुताबिक, ‘स्वयं’ का उद्देश्य केवल जागरूकता फैलाना नहीं, बल्कि एलजीबीटीक्यूआईए+ युवाओं को कौशल विकास और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। संस्था का दावा है कि कानपुर, लखनऊ, जयपुर, देहरादून, चंडीगढ़ और फिलीपींस सहित कई शहरों में आयोजित कार्यक्रमों से करीब 40 हजार लोग सीधे जुड़े, जबकि सोशल मीडिया के जरिए 4 लाख से अधिक लोगों तक पहुंच बनाई गई। 200 लोगों को नौकरी दिलाने में मदद का दावा री-स्किलिंग और रोजगार कार्यक्रम के माध्यम से करीब 200 लोगों को नौकरी दिलाने में मदद का भी दावा किया गया है। संगठन अब पाकिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात, बांग्लादेश, इटली, मंगोलिया और फिलीपींस सहित 25 देशों में गतिविधियां संचालित करने की बात कहता है। ईशान अब 8 अगस्त को ‘हमारी आवाज’ अभियान के तहत कई राज्यों के शहरों में ट्रांसजेंडर अधिकारों के समर्थन में छात्र भागीदारी बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं।

  • Related Posts

    द्वारका में बनेगा अत्याधुनिक डॉग शेल्टर:एलजी ने रखी आधारशिला, कहा- पीपीपी मॉडल से बनेगा शेल्टर

    ] दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार टी.एस. संधू ने मंगलवार को द्वारका सेक्टर-29 में अत्याधुनिक डॉग शेल्टर की आधारशिला रखी। इस मौके पर सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, विधायक कैलाश गहलोत, एमसीडी…

    सुप्रीम कोर्ट ने पूछा-क्या एनिमेटेड फिल्म से आस्था घट जाएगी:भगवान जगन्नाथ पर बनी मूवी बच्चे पसंद करेंगे; पुरी मंदिर की आपत्तियों पर सुनवाई कल

    ] सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एनिमेटेड फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ के विरोध पर सवाल उठाए हैं। कोर्ट ने पूछा कि क्या भगवान जगन्नाथ को एनिमेटेड रूप में दिखाने से भक्तों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द्वारका में बनेगा अत्याधुनिक डॉग शेल्टर:एलजी ने रखी आधारशिला, कहा- पीपीपी मॉडल से बनेगा शेल्टर

    द्वारका में बनेगा अत्याधुनिक डॉग शेल्टर:एलजी ने रखी आधारशिला, कहा- पीपीपी मॉडल से बनेगा शेल्टर

    सुप्रीम कोर्ट ने पूछा-क्या एनिमेटेड फिल्म से आस्था घट जाएगी:भगवान जगन्नाथ पर बनी मूवी बच्चे पसंद करेंगे; पुरी मंदिर की आपत्तियों पर सुनवाई कल

    सुप्रीम कोर्ट ने पूछा-क्या एनिमेटेड फिल्म से आस्था घट जाएगी:भगवान जगन्नाथ पर बनी मूवी बच्चे पसंद करेंगे; पुरी मंदिर की आपत्तियों पर सुनवाई कल

    NEET UG Paper Leak Case

    NEET UG Paper Leak Case

    दिल्ली सरकार ने बढ़ाई कांवड़ शिविरों की अनुदान राशि:कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी, 1,200 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा रहेगी जारी

    दिल्ली सरकार ने बढ़ाई कांवड़ शिविरों की अनुदान राशि:कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी, 1,200 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा रहेगी जारी

    सुप्रीम कोर्ट ने पूछा-क्या एनिमेटेड फिल्म से आस्था घट जाएगी:भगवान जगन्नाथ पर बनी मूवी बच्चे पसंद करेंगे; पुरी मंदिर की आपत्तियों पर सुनवाई कल

    सुप्रीम कोर्ट ने पूछा-क्या एनिमेटेड फिल्म से आस्था घट जाएगी:भगवान जगन्नाथ पर बनी मूवी बच्चे पसंद करेंगे; पुरी मंदिर की आपत्तियों पर सुनवाई कल

    AAP ने सत्यम पंडित के खिलाफ दी शिकायत:प्रदेश अध्यक्ष बोले-अब पुलिस के पास बहाने की गुंजाइश नहीं, कार्रवाई नहीं हुई तो जाएंगे कोर्ट

    AAP ने सत्यम पंडित के खिलाफ दी शिकायत:प्रदेश अध्यक्ष बोले-अब पुलिस के पास बहाने की गुंजाइश नहीं, कार्रवाई नहीं हुई तो जाएंगे कोर्ट
    ×