हौज रानी अग्निकांड: रसोइये की रिहाई को लेकर प्रदर्शन:जंतर-मंतर पर जुटे लोग, बोले- असली जिम्मेदारों पर हो कार्रवाई


]

Whatsapp Image 2026 06 14 At 71119 Pm 1781445925
नई दिल्ली के हौज रानी के ‘फ्लोरिश स्टे होटल’ में हुए भीषण अग्निकांड के मामले में गिरफ्तार रसोइये केसर सिंह नेगी की ससम्मान रिहाई और असली गुनहगारों को जेल भेजने की मांग को लेकर रविवार को जंतर-मंतर पर सैकड़ों लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। ज्ञात हो कि इस दर्दनाक हादसे में 15 विदेशी नागरिकों सहित कुल 23 लोगों की मौत हो गई थी। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि प्रशासन निर्दोषों को फंसाने के बजाय उन असली अपराधियों को गिरफ्तार करे जो इस जनहानि के असली जिम्मेदार हैं। इस दौरान अग्निकांड में जान गंवाने वाले लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि भी दी गई। निष्पक्ष एजेंसी से जांच कराने की मांग प्रदर्शन में शामिल राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के राष्ट्रीय सह-संयोजक जगदीश ममगांई, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत और दिल्ली भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति डंगवाल सहित कई बुद्धिजीवियों और मीडियाकर्मियों ने इस अग्निकांड की निष्पक्ष जांच किसी विशेष व स्वतंत्र एजेंसी से कराने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की साख और पारदर्शी न्याय व्यवस्था को बनाए रखने के लिए विश्वसनीय जांच होना बेहद जरूरी है। दिल्ली पुलिस की थ्योरी पर उठाए सवाल एकीकृत दिल्ली नगर निगम की निर्माण समिति के पूर्व अध्यक्ष और शहरी मामलों के विशेषज्ञ जगदीश ममगांई ने दिल्ली पुलिस की जांच पर गहरा असंतोष जताया। उन्होंने पुलिस के उस दावे पर सवाल उठाया जिसमें कहा गया है कि आग लगते ही केसर ने बिजली का स्विच बंद कर दिया था। ममगांई ने कहा, “मैं खुद सिविल डिफेंस का वॉलिंटियर रहा हूँ और मैंने फायर फाइटिंग व रेस्क्यू का प्रशिक्षण लिया है। आपदा प्रबंधन का पहला नियम ही यही कहता है कि आग लगने पर सबसे पहले विद्युत कनेक्शन या फ्यूज बॉक्स को बंद किया जाए ताकि आग फैले नहीं। केसर ने वही किया जो प्रशिक्षण में सिखाया जाता है, तो वह दोषी कैसे हो गया?” ममगांई ने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि अवैध निर्माण से वसूली करने वाला नगर निगम का बिल्डिंग विभाग, स्थानीय पार्षद, विधायक और पुलिस तंत्र खुद इस अवैध कारोबार और लोगों की मौत के जिम्मेदार हैं। भ्रष्टाचार के चलते हजारों लोग ऐसी अकाल मौत मर रहे हैं, लेकिन असली जिम्मेदारों पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही? कालकाजी आग हादसे में बुजुर्ग महिला को बचाने वाले दमकल कर्मियों का अभिनंदन वहीं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने राजधानी में बढ़ती आग की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए दिल्लीवासियों से विशेष सतर्कता बरतने का आह्वान किया है। उन्होंने रविवार को कालकाजी में लगी भीषण आग और गैस सिलेंडरों के धमाकों के बीच, दूसरी मंजिल पर फंसी एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सुरक्षित बाहर निकालने वाले फायर ब्रिगेड कर्मियों की बहादुरी की जमकर सराहना की। हर्ष मल्होत्रा ने कहा, “अपनी जान जोखिम में डालकर बुजुर्ग महिला को सुरक्षित निकालने वाले जांबाज दमकल कर्मियों का मैं सभी दिल्लीवासियों की ओर से हार्दिक अभिनंदन करता हूं।” भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि तड़के कालकाजी की एक इमारत में अचानक आग लग गई, जिससे बगल की बिल्डिंग को भी नुकसान पहुंचा। स्थानीय विधायक आतिशी पर साधा निशाना इस हादसे के बीच हर्ष मल्होत्रा ने स्थानीय राजनीतिक नेतृत्व की उदासीनता पर सवाल उठाते हुए हौज रानी कांड का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “हम आग जैसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति नहीं करना चाहते, लेकिन यह बेहद खेदजनक है कि महज पांच दिन पहले मैक्स अस्पताल के बाहर हौज रानी दुर्घटना पर घड़ियाली आंसू बहाने वाली स्थानीय कालकाजी विधायक आतिशी मार्लेना, अपने ही क्षेत्र में हुए इस हादसे के घंटों बाद भी घटनास्थल पर नहीं पहुंचीं।”

  • Related Posts

    Telegram Ban NEET-UG Re-Exam Challenge

    ] नई दिल्ली22 मिनट पहले कॉपी लिंक मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम ने दिल्ली हाईकोर्ट में केंद्र सरकार के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसके तहत NEET-UG री-एग्जाम से पहले एप…

    Telegram Ban NEET-UG Re-Exam Challenge

    ] नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम ने दिल्ली हाईकोर्ट में केंद्र सरकार के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसके तहत NEET-UG री-एग्जाम से पहले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Telegram Ban NEET-UG Re-Exam Challenge

    Telegram Ban NEET-UG Re-Exam Challenge

    Telegram Ban NEET-UG Re-Exam Challenge

    Telegram Ban NEET-UG Re-Exam Challenge

    Chandigarh Medical Store Firing | Attackers Kharr Connection Found

    Chandigarh Medical Store Firing | Attackers Kharr Connection Found

    Dainik Bhaskar Updates 17 June । Breaking News Latest News MP UP Delhi Rajasthan

    Dainik Bhaskar Updates 17 June । Breaking News Latest News MP UP Delhi Rajasthan

    केजरीवाल बोले- पेपर लीक रोकने की सरकार की मंशा नहीं:कहा- मोदी सरकार रोक लगाएगी तो MLA-MP खरीदने का पैसा कहां से आएगा

    केजरीवाल बोले- पेपर लीक रोकने की सरकार की मंशा नहीं:कहा- मोदी सरकार रोक लगाएगी तो MLA-MP खरीदने का पैसा कहां से आएगा

    Annamalai TN BJP Launch New Party

    Annamalai TN BJP Launch New Party
    ×