हांडी खेड़ा बाबा बर्फ में बैठकर तपस्या करने लगा,VIDEO:हरियाणा-राजस्थान से भगाने के बाद दिल्ली पहुंचा, झाड़ा लगाकर रिश्ते कराने का दावा

]

दिल्ली में बर्फ तपस्या कर रिश्ते कराने का दावा करने वाला विवादित हांडी खेड़ा बाबा उर्फ संजय भगत।

हरियाणा के सिरसा का विवादित हांडीखेड़ा बाबा अब दिल्ली पहुंच गया है। उसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बर्फ से भरे ड्रम में बैठकर तपस्या करता दिख रहा है। साथ ही दावा कर रहा है कि जिसका रिश्ता नहीं हो रहा, तो उससे झाड़ा लगवाए तो हर समस्या का हल हो

.

खास बात ये है कि अब हांडीखेड़ा बाबा उर्फ संजय भगत अकेले नहीं बल्कि पत्नी पूजा भी गद्दी पर बैठकर झाड़ा लगा रही है। इन्होंने राधिका धाम बनाया है। दोनों के कई वीडियो वायरल सामने आए हैं। झाड़े के बदले सरसों का तेल और अनाज लिया जा रहा है।

संजय भगत ने सबसे पहले सिरसा के हांडी खेड़ा गांव से अपना दरबार शुरू किया था। यहां झाड़े के नाम पर महिला का प्राइवेट पार्ट दबाने का वीडियो वायरल हो गया। जिसके बाद ग्रामीणों से उसे खेदड़ दिया था। उसके बाद राजस्थान में डेरा लगाने लगा, लेकिन वहां भी बदनामी होने से टीन-टप्पर उखाड़ने पड़ गए।

संजय भगत दिल्ली में राधिका धाम बनाकर लोगों को झाड़े लगा रहा है।

संजय भगत दिल्ली में राधिका धाम बनाकर लोगों को झाड़े लगा रहा है।

सिलसिलेवार जानिए वीडियो में क्या दिख रहा…

  • बर्फ से भरे ड्रम में बैठा, सिर पर सिल्ली: हांडीखेड़ा बाबा के वायरल वीडियो में दिख रहा है कि वो एक नीले ड्रम में बैठा है, जिसमें मुंह तक बर्फ है। बाबा ने सिर पर भी बर्फ का बड़ा टुकड़ा रखा हुआ है। कुछ देर आंखें बंद करने के बाद वह दावा करता है- अगर किसी का रिश्ता नहीं होता है और परेशान है तो वह बाबा के दरबार में आए। हर समस्या का हल होगा।
  • अब दो गद्दी लगाईं, एक पर पत्नी बैठ रही: हांडीखेड़ा में तो संजय भगत अकेले ही दरबार लगाता था, लेकिन दिल्ली में राधिका धाम में दो गद्दी बनाई हैं। एक पर उसकी पत्नी पूजा बैठती है। दोनों गद्दियों के पीछे बड़े-बड़े बैनर लगे हैं। जिन पर ऑनलाइन झाड़े और चढ़ावे के लिए फोन नंबर भी लिखे हुए हैं। इन नंबरों पर फोन करने पर सेवादार लोगों को ये बताते हैं कि क्या-क्या भेजना है, और किस पते पर भेजना है।
  • हफ्ते में चार दिन झाड़े लगाने लगा: संजय भगत अब हफ्ते में चार दिन झाड़े लगाने लगा है। गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार व रविवार। पहले हांडीखेड़ा में मंगलवार व शनिवार दो दिन झाड़े लगाता था। इसका कारण बढ़ती भीड़ बताया जा रहा है। बाबा का नया ठिकाना मेट्रो स्टेशन के पास राजधारी पार्क वाली गली में है
  • सिरसा में भी प्रचार का यही स्टाइल था: सिरसा के हांडीखेड़ा में भी अंधविश्वास फैलाने के लिए बाबा ने प्रचार का यही तरीका चुना था। उसने सोशल मीडिया पर चैनल शुरू किया था और कुछ युवा हायर किए थे। जो उसके वीडियो बनाकर वायरल करते थे। दिल्ली में कुछ युवतियों को इस काम पर रखा गया है।
राधिका धाम में बाबा संजय भगत व उसकी पत्नी पूजा झाड़ा लगाते हुए।

राधिका धाम में बाबा संजय भगत व उसकी पत्नी पूजा झाड़ा लगाते हुए।

कॉल रिसीव नहीं की, सेवादार बोले- भगत जी खुद फोन करेंगे

हरियाणा-राजस्थान से खदेड़े जाने के बाद अब दिल्ली में ठिकाना बनाने को लेकर दैनिक भास्कर एप की टीम ने संजय भगत के मोबाइल नंबर पर चार बार कॉल की। एक सेवादार रॉबिन ने कॉल रिसीव कर कहा कि- इस बारे में भगत जी को बता दिया है। वे आपको फोन कर लेंगे और आपका नंबर उनको दे दिया है। जल्द संपर्क करेंगे। हालांकि बाद में कोई कॉल नहीं आई।

सिरसा में महिला के निजी अंगों से छेड़छाड़ का वीडियो सामने आने के बाद बाबा का विरोध हुआ था।

सिरसा में महिला के निजी अंगों से छेड़छाड़ का वीडियो सामने आने के बाद बाबा का विरोध हुआ था।

अब हांडी खेड़ा बाबा के बारे में जानिए…

खेती की, हेयर ड्रेसर बना, कबाड़ी का काम किया

हांडीखेड़ा गांव के लोग बताते हैं कि संजय तीन भाइयों में मंझला है। करीब 10 साल पहले खेतीबाड़ी करता था। खेती छोड़ हेयर ड्रेसर का काम सीखा। फिर कुछ दिन बाद कबाड़ी का भी काम करने लगा। उसके बाद किराना की दुकान शुरू की। फिर अचानक दुकान बंद करके कहीं बाहर चला गया। 9 साल पहले संजय की शादी हुई। उसकी खुद की कोई औलाद नहीं है। भाई की ही बेटी को गोद लिया हुआ है।

दो साल पहले झाड़-फूंक का काम शुरू किया

गांव के जय सिंह, भालाराम बताते हैं कि दो-ढाई साल पहले संजय जब गांव लौटा तो कहा कि उसने अपने गुरु का नाम लिया है। उसके बाद अपने घर में ही बाबा बनकर झाड़ फूंक का काम शुरू किया। सोशल मीडिया से जुड़े लोगों को साथ लगाया। ये लोग बाबा के चमत्कार का गुणगान करने की वीडियो बनाकर वायरल करने लगे। यह वीडियो देख लोगों की भीड़ बढ़ती चली।

——————————–

ये खबर भी पढ़ें :-

हरियाणा का विवादित बाबा राजस्थान से भगाया: सामान लेकर दोबारा हांडी खेड़ा लौटा, झाड़े से ठीक होने के दावे से पलटा

Ezgif 7Daf18Bd53Bbc7B21764009124 1773154735

हरियाणा में सिरसा का विवादित बाबा संजय भगत राजस्थान से वापस गांव हांडी खेड़ा लौटा। उसने राजस्थान में बीकानेर जिले के असरासर गांव में नया डेरा हांडी खेड़ा धाम बनाया था। मगर राजस्थान पुलिस और असरासर के ग्रामीणों ने विरोध जताया और नए डेरे को उठवा दिया। पढ़ें पूरी खबर…

  • Related Posts

    गोवा में भाजपा सरकार बिल्डरों के लिए काम कर रही:केजरीवाल बोले- गोवा बिकने के लिए नहीं है, आप सभी अनुमतियों को रद्द करेगी

    ] आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गोवा के कारापुर-श्रवण गांव में अपनी जमीन, गांव और पर्यावरण बचाने के लिए धरने पर बैठे ग्रामीणों को समर्थन दिया…

    BLO Reaches Homes | Voter List Update Phase 3; Odisha, Mizoram, Sikkim, Manipur

    ] Hindi News National BLO Reaches Homes | Voter List Update Phase 3; Odisha, Mizoram, Sikkim, Manipur नई दिल्ली38 मिनट पहले कॉपी लिंक चुनाव आयोग ने ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गोवा में भाजपा सरकार बिल्डरों के लिए काम कर रही:केजरीवाल बोले- गोवा बिकने के लिए नहीं है, आप सभी अनुमतियों को रद्द करेगी

    गोवा में भाजपा सरकार बिल्डरों के लिए काम कर रही:केजरीवाल बोले- गोवा बिकने के लिए नहीं है, आप सभी अनुमतियों को रद्द करेगी

    BLO Reaches Homes | Voter List Update Phase 3; Odisha, Mizoram, Sikkim, Manipur

    BLO Reaches Homes | Voter List Update Phase 3; Odisha, Mizoram, Sikkim, Manipur

    BLO Reaches Homes | Voter List Update Phase 3; Odisha, Mizoram, Sikkim, Manipur

    BLO Reaches Homes | Voter List Update Phase 3; Odisha, Mizoram, Sikkim, Manipur

    दिल्ली में 'प्रथम सिंधु कुंभ' पुस्तक का विमोचन:विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता रहे, बोले-सांस्कृतिक परंपराओं और नैतिक मूल्यों में निहित

    दिल्ली में 'प्रथम सिंधु कुंभ' पुस्तक का विमोचन:विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता रहे, बोले-सांस्कृतिक परंपराओं और नैतिक मूल्यों में निहित

    Rahul Gandhi Calls Students Anti-National for CBSE Queries

    Rahul Gandhi Calls Students Anti-National for CBSE Queries

    साकेत बिल्डिंग हादसे पर एमसीडी का एक्शन:2 इंजीनियरों को किया सस्पेंड; दबने से 4 लोगों की मौत, 10 लोग घायल

    साकेत बिल्डिंग हादसे पर एमसीडी का एक्शन:2 इंजीनियरों को किया सस्पेंड; दबने से 4 लोगों की मौत, 10 लोग घायल
    ×