शाहदरा रेलवे स्टेशन पर सुरक्षाकर्मी की पीट-पीटकर हत्या:ट्रेन में चढ़ने को लेकर विवाद, यूपी का रहने वाला, ड्यूटी से लौट रहा था घर

]

Whatsappvideo2026 06 20At73522Pm Ezgifcom Resize 1781966495
नई दिल्ली। शाहदरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुए विवाद में एक सुरक्षाकर्मी की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर हुई, जहां कुछ यात्रियों से कहासुनी के बाद सुरक्षाकर्मी पर लात-घूंसों से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल सुरक्षाकर्मी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी पंकज धामा के रूप में हुई है। वह इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षाकर्मी के रूप में कार्यरत था और ड्यूटी के बाद ट्रेन से घर लौट रहा था। वारदात के बाद आरोपी ट्रेन में सवार होकर फरार हो गए। डीसीपी भरत रेड्डी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि योग एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान पंकज का कुछ यात्रियों से विवाद हो गया था। इसके बाद आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वायरल वीडियो से मिले अहम सुराग घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक एक व्यक्ति पर लात-घूंसों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान एक आरपीएफ जवान बीच-बचाव के लिए पहुंचता है। हमले के दौरान पंकज जमीन पर गिरकर अचेत हो जाता है, जबकि आरोपी मौके से फरार हो जाते हैं। पुलिस ने वीडियो को जांच में शामिल कर लिया है। साथ ही स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल घटना के बाद शाहदरा रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। स्टेशन पर आरपीएफ और पुलिस चौकी होने के बावजूद प्लेटफॉर्म पर इतनी बड़ी वारदात होना सुरक्षा इंतजामों पर प्रश्नचिह्न लगा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरपीएफ जवान तो मौके पर पहुंच गया था, लेकिन पुलिस के पहुंचने में देरी हुई। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यदि तत्काल हस्तक्षेप होता तो क्या आरोपी मौके से फरार होने से रोके जा सकते थे।

  • Related Posts

    Breaking News Dainik Bhaskar live Updates 21 June MP UP Rajasthan Bihar Delhi

    ] Hindi News National Breaking News Dainik Bhaskar Live Updates 21 June MP UP Rajasthan Bihar Delhi 2 घंटे पहले कॉपी लिंक पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी ज़िले के मैनागुड़ी इलाके…

    दिल्ली में बारिश से पहले सड़कें होंगी गड्ढामुक्त:एक दिन में 2,000 से अधिक गड्ढों का लक्ष्य; मंत्री प्रवेश ने किया निरीक्षण

    ] मानसून से पहले दिल्ली की सड़कों को सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने रविवार को राजधानी में विशेष गड्ढा मरम्मत अभियान चलाया। अभियान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Breaking News Dainik Bhaskar live Updates 21 June MP UP Rajasthan Bihar Delhi

    Breaking News Dainik Bhaskar live Updates 21 June MP UP Rajasthan Bihar Delhi

    दिल्ली में बारिश से पहले सड़कें होंगी गड्ढामुक्त:एक दिन में 2,000 से अधिक गड्ढों का लक्ष्य; मंत्री प्रवेश ने किया निरीक्षण

    दिल्ली में बारिश से पहले सड़कें होंगी गड्ढामुक्त:एक दिन में 2,000 से अधिक गड्ढों का लक्ष्य; मंत्री प्रवेश ने किया निरीक्षण

    दिल्ली में सैकड़ों साधकों के साथ CM ने किया योग:'विकसित भारत नर्सरी' का लिया जायजा; बोलीं-योग मन, मस्तिष्क-आत्मा के बीच सामंजस्य का विज्ञान

    दिल्ली में सैकड़ों साधकों के साथ CM ने किया योग:'विकसित भारत नर्सरी' का लिया जायजा; बोलीं-योग मन, मस्तिष्क-आत्मा के बीच सामंजस्य का विज्ञान

    Cricket with Abhijeet Deepke Amid NEET Leak Stir

    Cricket with Abhijeet Deepke Amid NEET Leak Stir

    Cricket with Abhijeet Deepke Amid NEET Leak Stir

    Cricket with Abhijeet Deepke Amid NEET Leak Stir

    IMD Monsoon Rainfall Heat wave Update; Telangana MP UP Rajasthan

    IMD Monsoon Rainfall Heat wave Update; Telangana MP UP Rajasthan
    ×