यूपी में आंधी और बिजली गिरने से 5 की मौत:एमपी में एंबुलेंस पर पेड़ गिरा; राजस्थान समेत 9 राज्यों में प्री-मानसून एक्टिव

]

Comp 4 5 1781370289
देश के 8 राज्यों में प्री मानसून एक्टिव है। राजस्थान समेत 9 राज्यों में बारिश हो रही है। मध्य प्रदेश में शनिवार शाम भोपाल समेत 4 जिलों में बारिश हुई। इटारसी में आंधी के बाद एंबुलेंस पर पेड़ गिर गया। कई जगहों पर बिजली के तार, पेड़ टूट कर गिरे। मेले का मेन गेट उखड़ गया। यूपी में आंधी-बारिश के दौरान हुए हादसों में 5 लोगों की मौत हो गई। उन्नाव और गाजीपुर में बिजली गिरने से दो लोगों की जान चली गई। वहीं कासगंज में आंधी में मकान की छत गिरने से पति-पत्नी और बेटी की मौत हो गई। प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज में पानी भर गया। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शनिवार को बारिश हुई। चूरू जिले में आंधी-बारिश के चलते एक मकान की दीवार गिर गई। इसमें परिवार के 4 सदस्य मलबे दब गए। ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। मानसून की झारखंड और ओडिशा के कुछ हिस्सों में एंट्री हो गई।। अगले 3 दिन में मानसून के छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश पहुंचने की संभावना है। 4 जून को केरलम में दस्तक देने के बाद मानसून 9 दिन में 19 राज्यों तक पहुंच चुका है। मैप में देखिए, कहां तक पहुंचा मानसून राज्यों से मौसम की तस्वीरें… 8 राज्यों में गर्मी का असर, पारा 40°C पार राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई शहरों में शुक्रवार को पारा 40°C से ज्यादा रहा। देश में सबसे ज्यादा पारा महाराष्ट्र के यवतमाल में दर्ज किया गया। यहां पारा 42.4°C रहा। वहीं छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में 42°C, गुजरात के भावनगर में 41.9°C, राजस्थान के जैसलमेर में 40.8°C दर्ज किया गया। 19 जून तक इन राज्यों में बारिश के आसार मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने से 19 जून तक उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में बारिश होती रहेगी।

  • Related Posts

    दिल्ली सचिवालय पहुंची संयुक्त संसदीय समिति:सीएम रेखा से की मुलाकात, संविधान संशोधन और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन से जुड़े विधेयकों पर चर्चा; दस्तावेज सौंपे

    ] भास्कर न्यूज | नई दिल्ली संविधान (130वां संशोधन) विधेयक, 2025, जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2025 और संघ राज्य क्षेत्र सरकार (संशोधन) विधेयक, 2025 के अध्ययन के तहत दिल्ली पहुंची…

    दिल्ली में एक ही जगह मिलेंगी सरकारी सेवाएं:18 से 42 स्थानों पर लगेंगे जन कल्याण शिविर; सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का अवसर

    ] दिल्ली सरकार आम नागरिकों को सरकारी सेवाएं घर के नजदीक और आसान तरीके से उपलब्ध कराने के लिए 18 से 20 जून तक राजधानी के 42 स्थानों पर व्यापक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली सचिवालय पहुंची संयुक्त संसदीय समिति:सीएम रेखा से की मुलाकात, संविधान संशोधन और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन से जुड़े विधेयकों पर चर्चा; दस्तावेज सौंपे

    दिल्ली सचिवालय पहुंची संयुक्त संसदीय समिति:सीएम रेखा से की मुलाकात, संविधान संशोधन और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन से जुड़े विधेयकों पर चर्चा; दस्तावेज सौंपे

    दिल्ली में एक ही जगह मिलेंगी सरकारी सेवाएं:18 से 42 स्थानों पर लगेंगे जन कल्याण शिविर; सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का अवसर

    दिल्ली में एक ही जगह मिलेंगी सरकारी सेवाएं:18 से 42 स्थानों पर लगेंगे जन कल्याण शिविर; सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का अवसर

    Delhi Police Busts ISI Network; 12 Arrested

    Delhi Police Busts ISI Network; 12 Arrested

    DU ICC Election | ABVP Wins with Aryan & Shlok

    DU ICC Election | ABVP Wins with Aryan & Shlok

    दिल्ली यूनिवर्सिटी में ओपन हाउस सेशन-2026 की शुरुआत:उमड़ी छात्राओं की भीड़, दाखिला प्रक्रिया की उलझनें हुईं दूर, करियर की संभावनाओं पर मिली जानकारी

    दिल्ली यूनिवर्सिटी में ओपन हाउस सेशन-2026 की शुरुआत:उमड़ी छात्राओं की भीड़, दाखिला प्रक्रिया की उलझनें हुईं दूर, करियर की संभावनाओं पर मिली जानकारी

    Telegram Ban NEET-UG Re-Exam Challenge

    Telegram Ban NEET-UG Re-Exam Challenge
    ×