फरीदाबाद में मर्सिडीज ने डिलीवरी बॉय को कुचला:कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड कार, ड्राइवर फरार; दिल्ली के अस्पताल में तोड़ा दम

]

Whatsapp Image 2026 03 31 At 133141 1774950302
फरीदाबाद शहर में एक तेज रफ्तार में मर्सिडीज ने 28 साल के युवक की जान ले ली। युवक जोमैटो में बॉय का काम करता था। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसका दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। यूपी के मिर्जापुर का रहने वाला जानकारी के अनुसार मृतक युवक आनंद राज बिंद युपी के मिर्जापुर का रहे वाला था। पिछले कई सालो से वह गांव भतौला में चंदीला चौक के पास किराए रह रहा था। बीते 29 मार्च की रात को करीब 2 बजे सेक्टर 15 में फायर बिग्रेड ऑफिस के सामने बत्ती पर एक तेज स्पीड़ सफेद रंग की मर्सिडीज ने उसको पीछे से उसकी बाइक में टक्कर मार दी। तेज स्पीड़ में टक्कर होने के कारण बाइक सहित वह दूर जाकर गिर गया। घायल हालात में अस्पताल लेकर पहुंचे मृतक आनन्द राज के भाई के मुताबिक जब वह मौके पर पहुंचा, तो उसका भाई बेहोश पड़ा हुआ था। टक्कर मारने वाली मर्सिडीज कुछ दूरी पर खड़ी हुई थी। उसने लोगों के मदद से एक निजी गाड़ी के सहारे आनन्द राज को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसको दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। दिल्ली में उन्होंने एक निजी अस्पताल में उसको भर्ती करा दिया। जहां पर आज इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सफदरजंग अस्पताल में नही मिला सिटी स्कैन मृतक के परिजनों के अनुसार आनन्द राज को दिल्ली के ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे, लेकिन वहां एडमिट नही किया गया। इसके बाद सुबह 4 बजे सफदरजंग अस्पताल लेकर पहुंचे। सुबह 6 बजे उसको बताया गया कि सिटी स्कैन की मशीन चालू नही है। जिसके बाद उसको दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मर्सिडीज का ड्राइवर फरार सेंट्रल थाना इंचार्ज राजवीर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही मर्सिडीज कार का ड्राइवर मौके से फरार हो चुका था। पुलिस ने मौके से कार को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। मर्सिडीज कार कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड थाना इंचार्ज ने बताया कि पुलिस की जांच में सामने आया है कि देर रात को मर्सिडीज कार एयरपोर्ट पर किसी को लेने जा रही थी। कार का रजिस्ट्रेशन एक कंपनी के नाम पर बताया जा रहा है। जिस समय ये हादसा हुआ, उस समय कार में केवल ड्राइवर मौजूद था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कार का ड्राइवर अभी भी फरार है, पुलिस उसको जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।

  • Related Posts

    दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिए सिरसा के प्रदर्शनकारी सिख:संसद तक पैदल मार्च निकाल रहे थे, सजा पूरी कर चुके सिखों की रिहाई की मांग

    ] सिरसा के प्रदर्शनकारियों सिखों आज (गुरुवार को) दिल्ली में हिरासत में लिया गया है। सूत्रों की मानें तो सिरसा ही नहीं हरियाणा व पंजाब से भी करीब 100 सिख…

    Art of Living 45th Anniversary & Sri Sri Ravi Shankars 70th Birthday: PM Modi to Attend

    ] Hindi News National Art Of Living 45th Anniversary & Sri Sri Ravi Shankars 70th Birthday: PM Modi To Attend बेंगलुरु2 घंटे पहले कॉपी लिंक आर्ट ऑफ लिविंग के 182…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिए सिरसा के प्रदर्शनकारी सिख:संसद तक पैदल मार्च निकाल रहे थे, सजा पूरी कर चुके सिखों की रिहाई की मांग

    दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिए सिरसा के प्रदर्शनकारी सिख:संसद तक पैदल मार्च निकाल रहे थे, सजा पूरी कर चुके सिखों की रिहाई की मांग

    Art of Living 45th Anniversary & Sri Sri Ravi Shankars 70th Birthday: PM Modi to Attend

    Art of Living 45th Anniversary & Sri Sri Ravi Shankars 70th Birthday: PM Modi to Attend

    Operation Sindoor First Anniversary PM Modi Changes X profile photo with operation sindoor logo

    Operation Sindoor First Anniversary PM Modi Changes X profile photo with operation sindoor logo

    मोहाली में केंद्रीय एजेंसी की रेड:9वीं मंजिल से कैश भरा बैग नीचे फैंका, ड्राइवर कार समेत दबोचा

    मोहाली में केंद्रीय एजेंसी की रेड:9वीं मंजिल से कैश भरा बैग नीचे फैंका, ड्राइवर कार समेत दबोचा

    Art of Living 45th Anniversary & Sri Sri Ravi Shankars 70th Birthday: PM Modi to Attend

    Art of Living 45th Anniversary & Sri Sri Ravi Shankars 70th Birthday: PM Modi to Attend

    13,396 Cases in 2024; Delhi Tops Metro Cities

    13,396 Cases in 2024; Delhi Tops Metro Cities
    ×