प्रदर्शन में घायल बच्चों के साथ खड़े अरविंद केजरीवाल:थाने-थाने पहुँचकर कानूनी मदद दिला रही है आम आदमी पार्टी,500 छात्रों की मदद

]

Whatsapp Image 2026 07 24 At 85038 Pm 1 1784910026
दिल्ली में जंतर-मंतर और संसद चलो मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए छात्रों और युवाओं की मदद के लिए आम आदमी पार्टी लगातार सक्रिय दिखाई दे रही है। पार्टी का कहना है कि AAP Scholar Helpline (8588833548) पर लगातार छात्रों और युवाओं के फोन तथा संदेश आ रहे हैं। पार्टी के अनुसार, अब तक हेल्पलाइन के माध्यम से करीब 500 छात्रों और युवाओं की मदद की जा चुकी है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर पार्टी की लीगल टीम लगातार सक्रिय है और जरूरतमंद छात्रों को हर संभव कानूनी सहायता उपलब्ध करा रही है। इसी क्रम में अरविंद केजरीवाल स्वयं मंदिर मार्ग थाने पहुंचे, जहां उन्होंने हिरासत में लिए गए छात्रों से मुलाकात की और कहा कि जब तक बच्चों को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक वे थाने से नहीं जाएंगे। इसके बाद मंदिर मार्ग, पार्लियामेंट थाना सहित अन्य स्थानों पर हिरासत में लिए गए 70 से 80 छात्रों को रिहा कराया गया। पार्टी ने ये भी कहा कि अशोक विहार क्षेत्र से भी कुछ छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला गया तथा एक लापता छात्र का पता लगाकर उसे उसके परिवार तक पहुंचाया गया। इस पर आगे आम आदमी पार्टी का कहना है कि यह केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि छात्रों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई है। इसी उद्देश्य से पार्टी ने कानूनी और मेडिकल सहायता के लिए विशेष हेल्पलाइन शुरू की है, ताकि किसी भी छात्र को कठिन परिस्थिति में अकेला महसूस न करना पड़े। पार्टी का कहना है कि वह हमेशा जनआंदोलनों में जनता के साथ खड़ी रही है। जिस तरह किसान आंदोलन के दौरान किसानों की आवाज़ को मजबूती से उठाया गया और हर स्तर पर उनका साथ दिया गया, उसी तरह आज भी पार्टी छात्रों और युवाओं के आंदोलन के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। पार्टी का कहना है कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और ऐसे समय में युवाओं का साथ देना सामाजिक एवं नैतिक जिम्मेदारी भी है। जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर आम आदमी पार्टी का कहना है कि आंदोलन में शामिल किसी भी छात्र या युवा को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। पार्टी के अनुसार, उसकी लीगल टीम लगातार थानों और संबंधित स्थानों पर पहुंचकर सहायता दे रही है। हेल्पलाइन के माध्यम से छात्रों से संपर्क बनाए हुए है और अब तक लगभग 500 छात्रों और युवाओं को कानूनी व अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है। पार्टी का कहना है कि आगे भी छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर प्रयास जारी रहेंगे।

  • Related Posts

    द्वारका में बनेगा अत्याधुनिक डॉग शेल्टर:एलजी ने रखी आधारशिला, कहा- पीपीपी मॉडल से बनेगा शेल्टर

    ] दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार टी.एस. संधू ने मंगलवार को द्वारका सेक्टर-29 में अत्याधुनिक डॉग शेल्टर की आधारशिला रखी। इस मौके पर सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, विधायक कैलाश गहलोत, एमसीडी…

    सुप्रीम कोर्ट ने पूछा-क्या एनिमेटेड फिल्म से आस्था घट जाएगी:भगवान जगन्नाथ पर बनी मूवी बच्चे पसंद करेंगे; पुरी मंदिर की आपत्तियों पर सुनवाई कल

    ] सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एनिमेटेड फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ के विरोध पर सवाल उठाए हैं। कोर्ट ने पूछा कि क्या भगवान जगन्नाथ को एनिमेटेड रूप में दिखाने से भक्तों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द्वारका में बनेगा अत्याधुनिक डॉग शेल्टर:एलजी ने रखी आधारशिला, कहा- पीपीपी मॉडल से बनेगा शेल्टर

    द्वारका में बनेगा अत्याधुनिक डॉग शेल्टर:एलजी ने रखी आधारशिला, कहा- पीपीपी मॉडल से बनेगा शेल्टर

    सुप्रीम कोर्ट ने पूछा-क्या एनिमेटेड फिल्म से आस्था घट जाएगी:भगवान जगन्नाथ पर बनी मूवी बच्चे पसंद करेंगे; पुरी मंदिर की आपत्तियों पर सुनवाई कल

    सुप्रीम कोर्ट ने पूछा-क्या एनिमेटेड फिल्म से आस्था घट जाएगी:भगवान जगन्नाथ पर बनी मूवी बच्चे पसंद करेंगे; पुरी मंदिर की आपत्तियों पर सुनवाई कल

    NEET UG Paper Leak Case

    NEET UG Paper Leak Case

    दिल्ली सरकार ने बढ़ाई कांवड़ शिविरों की अनुदान राशि:कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी, 1,200 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा रहेगी जारी

    दिल्ली सरकार ने बढ़ाई कांवड़ शिविरों की अनुदान राशि:कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी, 1,200 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा रहेगी जारी

    सुप्रीम कोर्ट ने पूछा-क्या एनिमेटेड फिल्म से आस्था घट जाएगी:भगवान जगन्नाथ पर बनी मूवी बच्चे पसंद करेंगे; पुरी मंदिर की आपत्तियों पर सुनवाई कल

    सुप्रीम कोर्ट ने पूछा-क्या एनिमेटेड फिल्म से आस्था घट जाएगी:भगवान जगन्नाथ पर बनी मूवी बच्चे पसंद करेंगे; पुरी मंदिर की आपत्तियों पर सुनवाई कल

    AAP ने सत्यम पंडित के खिलाफ दी शिकायत:प्रदेश अध्यक्ष बोले-अब पुलिस के पास बहाने की गुंजाइश नहीं, कार्रवाई नहीं हुई तो जाएंगे कोर्ट

    AAP ने सत्यम पंडित के खिलाफ दी शिकायत:प्रदेश अध्यक्ष बोले-अब पुलिस के पास बहाने की गुंजाइश नहीं, कार्रवाई नहीं हुई तो जाएंगे कोर्ट
    ×