पीरियड्स में पेड लीव की मांग:सुप्रीम कोर्ट बोला- कानून बनाया तो कोई भी महिलाओं को काम नहीं देगा; सरकार नीति बनाने पर विचार करे

]

Sc 17 1773385984
सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को देशभर में महिला छात्रों और कामकाजी महिलाओं के लिए पेड मेंस्ट्रुअल लीव की मांग वाली याचिका पर सुनवाई की। याचिका शैलेंद्र मणि त्रिपाठी ने दायर की थी। इस दौरान CJI सूर्यकांत ने कहा कि ऐसी याचिकाएं अनजाने में महिलाओं के बारे में बनी रूढ़ियों को और मजबूत कर सकती हैं। CJI ने कहा- ये याचिकाएं डर पैदा करने के लिए, महिलाओं को हीन दिखाने के लिए, यह जताने के लिए दायर की जाती हैं कि मासिक धर्म उनके साथ होने वाली कोई बुरी चीज है। यह एक सकारात्मक अधिकार है, लेकिन उस नियोक्ता के बारे में सोचिए जिसे पेड लीव देनी होगी। जस्टिस जॉयमाल्या बागची और CJI की बेंच ने सुनवाई के दौरान मेंस्ट्रुअल लीव को अनिवार्य बनाने के संभावित सामाजिक परिणामों के बारे में चिंता जाहिर की। साथ ही याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने याचिकाकर्ता के अधिकार क्षेत्र पर भी सवाल उठाया और कहा कि इस मामले को लेकर खुद कोई महिला कोर्ट में नहीं आई है। पेड मेंस्ट्रुअल लीव पर CJI के कमेंट्स मेंस्ट्रुअल लीव का मुद्दा तीसरी बार कोर्ट लेकर पहुंचा याचिकाकर्ता पेड मेंस्ट्रुअल लीव का मामला लेकर शैलेंद्र मणि तीसरी बार याचिका लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था। पहली याचिका का निपटारा फरवरी 2023 में किया गया था, जिसमें याचिकाकर्ता को केंद्रीय महिला एवं बाल मंत्रालय के समक्ष अपना पक्ष रखने की अनुमति दी गई थी। 2024 में याचिकाकर्ता ने फिर कोर्ट में याचिका लगाई और कहा कि मंत्रालय ने उनके पक्ष में दिए गए जवाब पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। उस याचिका का निपटारा जुलाई 2024 में किया गया था, जिसमें केंद्र सरकार से नीतिगत निर्णय लेने को कहा गया था। याचिकाकर्ता की मांगें… देश के 4 राज्यों में मेंस्ट्रुअल लीव पर बने नियम

  • Related Posts

    गोवा में भाजपा सरकार बिल्डरों के लिए काम कर रही:केजरीवाल बोले- गोवा बिकने के लिए नहीं है, आप सभी अनुमतियों को रद्द करेगी

    ] आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गोवा के कारापुर-श्रवण गांव में अपनी जमीन, गांव और पर्यावरण बचाने के लिए धरने पर बैठे ग्रामीणों को समर्थन दिया…

    BLO Reaches Homes | Voter List Update Phase 3; Odisha, Mizoram, Sikkim, Manipur

    ] Hindi News National BLO Reaches Homes | Voter List Update Phase 3; Odisha, Mizoram, Sikkim, Manipur नई दिल्ली38 मिनट पहले कॉपी लिंक चुनाव आयोग ने ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गोवा में भाजपा सरकार बिल्डरों के लिए काम कर रही:केजरीवाल बोले- गोवा बिकने के लिए नहीं है, आप सभी अनुमतियों को रद्द करेगी

    गोवा में भाजपा सरकार बिल्डरों के लिए काम कर रही:केजरीवाल बोले- गोवा बिकने के लिए नहीं है, आप सभी अनुमतियों को रद्द करेगी

    BLO Reaches Homes | Voter List Update Phase 3; Odisha, Mizoram, Sikkim, Manipur

    BLO Reaches Homes | Voter List Update Phase 3; Odisha, Mizoram, Sikkim, Manipur

    BLO Reaches Homes | Voter List Update Phase 3; Odisha, Mizoram, Sikkim, Manipur

    BLO Reaches Homes | Voter List Update Phase 3; Odisha, Mizoram, Sikkim, Manipur

    दिल्ली में 'प्रथम सिंधु कुंभ' पुस्तक का विमोचन:विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता रहे, बोले-सांस्कृतिक परंपराओं और नैतिक मूल्यों में निहित

    दिल्ली में 'प्रथम सिंधु कुंभ' पुस्तक का विमोचन:विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता रहे, बोले-सांस्कृतिक परंपराओं और नैतिक मूल्यों में निहित

    Rahul Gandhi Calls Students Anti-National for CBSE Queries

    Rahul Gandhi Calls Students Anti-National for CBSE Queries

    साकेत बिल्डिंग हादसे पर एमसीडी का एक्शन:2 इंजीनियरों को किया सस्पेंड; दबने से 4 लोगों की मौत, 10 लोग घायल

    साकेत बिल्डिंग हादसे पर एमसीडी का एक्शन:2 इंजीनियरों को किया सस्पेंड; दबने से 4 लोगों की मौत, 10 लोग घायल
    ×