दिल्ली में महिला असिस्टेंट प्रोफेसर की घर में घुसकर हत्या:फ्लैट सुबह से ही बाहर से बंद, अकेली रहती थी, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

]

Whatsappvideo2026 06 04At90323Pm Ezgifcom Resize 1780588250
नई दिल्ली। ईस्ट जिले के न्यू अशोक नगर थाना इलाके में एक महिला असिस्टेंट प्रोफेसर की घर में घुसकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान देवोस्मिता पॉल (45) के रूप में हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया महिला के सिर पर किसी भारी चीज से हमला कर हत्या की गई है। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया दरवाजा बाहर से बंद था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस हर एंगल से मामले की छानबीन कर रही है। सत्यम अपार्टमेंट के एक फ्लैट में मिला शव डीसीपी राजीव कुमार रावल ने बताया गुरुवार दोपहर करीब 02.35 बजे न्यू अशोक नगर थाना पुलिस को एक महिला से पीसीआर कॉल मिली। कॉलर ने बताया उसकी बहन की हत्या कर दी गई है और उसका शव दिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव स्थित सत्यम अपार्टमेंट के एक फ्लैट के अंदर पड़ा है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, जहां कॉल करने वाली महिला देवरती पॉल (49) मिली। उसने पुलिस को बताया उसकी बहन देवोस्मिता (शिवाजी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर) फ्लैट में अकेली रह रही थी। शिकायतकर्ता के अनुसार फ्लैट सुबह से ही बाहर से बंद था और मृतका बार-बार किए जा रहे फोन कॉल्स का कोई जवाब नहीं दे रही थी। फोरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत किसी अनहोनी की आशंका होने पर शिकायतकर्ता ने ताला तोड़कर फ्लैट खोला और अपनी बहन को अपार्टमेंट के अंदर मृत पाया। उधर, मौके पर पहुंची क्राइम व फोरेंसिक टीम की टीम ने निरीक्षण के बाद साक्ष्य जुटाए।

  • Related Posts

    Rajasthan, Delhi, MP, UP, Maharashtra, Mumbai

    ] Hindi News National Breaking News LIVE Updates: Rajasthan, Delhi, MP, UP, Maharashtra, Mumbai 11 मिनट पहले कॉपी लिंक पुलिस जीप में पीछे की सीट पर बैठा सौकत मोल्ला। राष्ट्रीय…

    दिल्ली होटल अग्निकांड, दोषी अधिकारियों को होगी जेल:सीएम रेखा गुप्ता ने बुलाई उच्च स्तरीय मीटिंग, बोलीं-लगेगा जुर्माना, डीएम की बढ़ाई गई शक्तियां

    ] नई दिल्ली। मालवीय नगर में होटल अग्निकांड के बाद दिल्ली सरकार एक्शन मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मामले को लेकर शुक्रवार को उच्चस्तरीय बैठक बुलाई,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Rajasthan, Delhi, MP, UP, Maharashtra, Mumbai

    Rajasthan, Delhi, MP, UP, Maharashtra, Mumbai

    दिल्ली होटल अग्निकांड, दोषी अधिकारियों को होगी जेल:सीएम रेखा गुप्ता ने बुलाई उच्च स्तरीय मीटिंग, बोलीं-लगेगा जुर्माना, डीएम की बढ़ाई गई शक्तियां

    दिल्ली होटल अग्निकांड, दोषी अधिकारियों को होगी जेल:सीएम रेखा गुप्ता ने बुलाई उच्च स्तरीय मीटिंग, बोलीं-लगेगा जुर्माना, डीएम की बढ़ाई गई शक्तियां

    महिला सुरक्षा को लेकर दिल्ली एलजी की हाईलेवल मीटिंग:लास्टमाइल कनेक्टिविटी तक पर जोर, गोशाला बनाने के लिए दी मंजूरी

    महिला सुरक्षा को लेकर दिल्ली एलजी की हाईलेवल मीटिंग:लास्टमाइल कनेक्टिविटी तक पर जोर, गोशाला बनाने के लिए दी मंजूरी

    दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता की सुरक्षा पर उठे सवाल:कोर्ट में सुनवाई के दौरान हुआ खुलासा, हमले के दिन बंद थे सीसीटीवी कैमरे

    दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता की सुरक्षा पर उठे सवाल:कोर्ट में सुनवाई के दौरान हुआ खुलासा, हमले के दिन बंद थे सीसीटीवी कैमरे

    ओ-जोन कॉलोनियों को लेकर केंद्र से बात करेंगी सीएम:भाजपा सांसद बिधूड़ी ने सौंपा मांग पत्र, कहा दिल्ली के 15 लाख लोग प्रभावित

    ओ-जोन कॉलोनियों को लेकर केंद्र से बात करेंगी सीएम:भाजपा सांसद बिधूड़ी ने सौंपा मांग पत्र, कहा दिल्ली के 15 लाख लोग प्रभावित

    होटल अग्निकांड पर AAP ने सरकार को घेरा:सीएम और मेयर से इस्तीफे की मांग, अंकुश नारंग बोले- भ्रष्टाचार की कीमत चुका रहे दिल्लीवासी

    होटल अग्निकांड पर AAP ने सरकार को घेरा:सीएम और मेयर से इस्तीफे की मांग, अंकुश नारंग बोले- भ्रष्टाचार की कीमत चुका रहे दिल्लीवासी
    ×