दिल्ली नगर निगम का मेगा सैनिटेशन ड्राइव:डिप्टी कमिश्नर ने खुद संभाली झाड़ू, शमी धाम मंदिर समेत सार्वजनिक स्थलों की हुई सफाई

]

Whatsapp Image 2026 07 08 At 45543 Pm 1783511459
नई दिल्ली। देशव्यापी स्वच्छता अभियान के तहत दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने भाटी वार्ड में मेगा सैनिटेशन ड्राइव चलाकर धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों की व्यापक सफाई कराई। अभियान के दौरान प्रसिद्ध शमी धाम मंदिर परिसर, आसपास की सड़कें, गलियां, पार्किंग क्षेत्र और अन्य सार्वजनिक स्थानों से कचरा हटाया गया तथा पूरे इलाके को साफ-सुथरा बनाया गया। अभियान की अगुवाई दक्षिण जोन के डिप्टी कमिश्नर राकेश कुमार ने की। वे स्वयं झाड़ू लेकर सफाई अभियान में शामिल हुए। उनके साथ असिस्टेंट कमिश्नर, स्वच्छता निरीक्षक, निगम अधिकारी और बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारियों ने क्षेत्र में सफाई कार्य किया। इस दौरान स्थानीय लोगों को कचरा निर्धारित स्थान पर डालने और स्वच्छता बनाए रखने के लिए भी जागरूक किया गया। नियमित सफाई एमसीडी की प्राथमिकता : डिप्टी कमिश्नर डिप्टी कमिश्नर राकेश कुमार ने कहा कि धार्मिक स्थलों के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों की नियमित सफाई एमसीडी की प्राथमिकता है। ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे ताकि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जनभागीदारी से ही इसके स्थायी परिणाम मिल सकते हैं। शमी धाम मंदिर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और इसकी स्वच्छता बनाए रखना सभी की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से अपील की कि वे सफाई व्यवस्था बनाए रखने में निगम का सहयोग करें। अधिकारियों के अनुसार, एमसीडी आने वाले दिनों में भी विभिन्न वार्डों में इसी तरह के विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों की नियमित सफाई सुनिश्चित करेगी।

  • Related Posts

    August 2026 Calendar Occasions Record; Independence Day Raksha Bandhan

    ] Hindi News National August 2026 Calendar Occasions Record; Independence Day Raksha Bandhan | Give up India 3 घंटे पहले कॉपी लिंक अगस्त के महीने में रक्षा-बंधन और 80वें स्वतंत्रता…

    Climate Alert: Rajasthan, Maharashtra, Gujarat Excessive Alert

    ] Hindi News National Climate Alert: Rajasthan, Maharashtra, Gujarat Excessive Alert | IMD Rain Information 1 घंटे पहले कॉपी लिंक बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया पिछले 3…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    August 2026 Calendar Occasions Record; Independence Day Raksha Bandhan

    August 2026 Calendar Occasions Record; Independence Day Raksha Bandhan

    Climate Alert: Rajasthan, Maharashtra, Gujarat Excessive Alert

    Climate Alert: Rajasthan, Maharashtra, Gujarat Excessive Alert

    भास्कर अपडेट्स:वर्षा अशोक अगलावे बनीं GSI की चीफ, 176 साल के इतिहास में पहली बार किसी महिला को मिली कमान

    दिल्ली लक्ष्मी योजना की 1 अगस्त से होगी शुरूआत:मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता लॉन्च करेंगी पोर्टल, 17 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा लाभ

    दिल्ली लक्ष्मी योजना की 1 अगस्त से होगी शुरूआत:मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता लॉन्च करेंगी पोर्टल, 17 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा लाभ
    ×