दिल्ली के नेहरू विहार में कारोबारी की गोली मारकर हत्या:हेलमेट पहनकर स्कूटी से पहुंचे तीन हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद फरार

]

Whatsappvideo2026 06 16At74036Pm Ezgifcom Resize 1781621229
नई दिल्ली। नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के दयालपुर थाना क्षेत्र स्थित नेहरू विहार में कारोबारी मोहम्मद राशिद (40) की गोली मारकर हत्या किए जाने का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फुटेज में तीन हमलावर स्कूटी पर सवार होकर वारदात स्थल पर पहुंचते दिखाई दे रहे हैं। पहचान छिपाने के लिए सभी ने हेलमेट पहन रखा था। वीडियो के अनुसार, हमलावरों की स्कूटी एक पानी के प्लांट के पास आकर रुकी। इसके बाद दो बदमाश नीचे उतरे और मोहम्मद राशिद पर बेहद नजदीक से ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। भागते समय हमलावरों ने की फायरिंग बताया जा रहा है कि भागते समय उन्होंने इलाके में दहशत फैलाने के लिए हवा में भी फायरिंग की। मामले में नॉर्थ-ईस्ट जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ है कि राशिद या उसके परिवार का किसी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं पाया गया है। पुलिस के अनुसार, मोहम्मद राशिद के खिलाफ जबरन वसूली, गंभीर चोट पहुंचाने, चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों से जुड़े कई मामले दर्ज थे। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे के सभी संभावित कारणों की जांच की जा रही है। मामले में शामिल आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। वारदात की पूरी कहानी दयालपुर थाना इलाके में सोमवार शाम रंगदारी देने से इंकार करने पर मोहम्मद राशिद (40) पर कई गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने 12 से 15 राउंड गोलियां चलाई और वह फरार हो गए। राशिद के सिर, चेहरे और सीने में करीब 10 गोलियां लगी। सोमवार शाम करीब 6.10 बजे वह शेरपुर चौक स्थित अपनी ऑटो की एजेंसी से घर के पास ही मौजूद पानी के प्लांट पर पहुंचा। इस बीच बाइक सवार होकर आए तीन बदमाशों ने बेहद नजदीक से उस पर कई राउंड गोलियां चला दीं।

  • Related Posts

    G7 Summit: Trumps Pledge | US Stands With India Against Attack; PM Modi In France For Vivatech

    ] Hindi News National G7 Summit: Trumps Pledge | US Stands With India Against Attack; PM Modi In France For Vivatech पेरिस/नई दिल्ली6 मिनट पहले कॉपी लिंक पेरिस में भारतीय…

    दिल्ली सचिवालय पहुंची संयुक्त संसदीय समिति:सीएम रेखा से की मुलाकात, संविधान संशोधन और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन से जुड़े विधेयकों पर चर्चा; दस्तावेज सौंपे

    ] भास्कर न्यूज | नई दिल्ली संविधान (130वां संशोधन) विधेयक, 2025, जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2025 और संघ राज्य क्षेत्र सरकार (संशोधन) विधेयक, 2025 के अध्ययन के तहत दिल्ली पहुंची…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    G7 Summit: Trumps Pledge | US Stands With India Against Attack; PM Modi In France For Vivatech

    G7 Summit: Trumps Pledge | US Stands With India Against Attack; PM Modi In France For Vivatech

    दिल्ली सचिवालय पहुंची संयुक्त संसदीय समिति:सीएम रेखा से की मुलाकात, संविधान संशोधन और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन से जुड़े विधेयकों पर चर्चा; दस्तावेज सौंपे

    दिल्ली सचिवालय पहुंची संयुक्त संसदीय समिति:सीएम रेखा से की मुलाकात, संविधान संशोधन और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन से जुड़े विधेयकों पर चर्चा; दस्तावेज सौंपे

    दिल्ली में एक ही जगह मिलेंगी सरकारी सेवाएं:18 से 42 स्थानों पर लगेंगे जन कल्याण शिविर; सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का अवसर

    दिल्ली में एक ही जगह मिलेंगी सरकारी सेवाएं:18 से 42 स्थानों पर लगेंगे जन कल्याण शिविर; सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का अवसर

    Delhi Police Busts ISI Network; 12 Arrested

    Delhi Police Busts ISI Network; 12 Arrested

    DU ICC Election | ABVP Wins with Aryan & Shlok

    DU ICC Election | ABVP Wins with Aryan & Shlok

    दिल्ली यूनिवर्सिटी में ओपन हाउस सेशन-2026 की शुरुआत:उमड़ी छात्राओं की भीड़, दाखिला प्रक्रिया की उलझनें हुईं दूर, करियर की संभावनाओं पर मिली जानकारी

    दिल्ली यूनिवर्सिटी में ओपन हाउस सेशन-2026 की शुरुआत:उमड़ी छात्राओं की भीड़, दाखिला प्रक्रिया की उलझनें हुईं दूर, करियर की संभावनाओं पर मिली जानकारी
    ×