झज्जर में दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड हेड कॉन्स्टेबल पर फायरिंग:क्लर्क बेटे ने कंधे-जांघ पर गोलियां मारीं; 18 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी का विवाद

]

Comp 9 2 1774940915
हरियाणा के झज्जर में एक बेटे ने अपने पिता को गोलियां मार दीं। व्यक्ति के कंधे और जांघ पर गोली लगी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को सिविल अस्पताल में ले जाया गया। यहां से डॉक्टरों ने उन्हें रोहतक PGI रेफर कर दिया। घायल दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल रिटायर हैं। वहीं, बेटा हरियाणा शिक्षा विभाग में क्लर्क है। बाप-बेटे में करीब 18 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी को लेकर बहस हुई, जिसके बाद बेटे ने फायरिंग कर दी। उधर, पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने पर आरोपी बेटे पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी अभी फरार चल रहा है। अब जानिए क्या है पूरा मामला… 18 करोड़ की संपत्ति को लेकर विवाद इस वारदात के पीछे करीब 18 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी को लेकर विवाद बताया जा रहा है। घायल ईश्वर सिंह के मुताबिक, मैं और छोटा भाई पहले साथ रहते थे और मिलकर जमीन-जायदाद खरीदते थे, जो ज्यादातर भाई के नाम पर होती रही। मैं पिछले 35-40 साल से नजफगढ़ में रह रहा हूं। घटना से एक दिन पहले ही ढाकला गांव आया था। बेटे को समझाने लगा तो गोलियां चलाईं घायल ईश्वर सिंह ने दैनिक भास्कर एप की टीम को बताया कि मैं अपने बेटे सतीश को समझा रहा था कि अपने चाचा के बहकावे में न आए। मैं किसी तरह का विवाद नहीं कर रहा था, बल्कि बेटे को प्यार से समझा रहा था। इसी दौरान अचानक बेटे ने गोलियां चला दी। गोली कंधे और जांघ से आर-पार हो गई। बेटे के पास हथियार नहीं है, जबकि छोटे भाई के पास दो लाइसेंसी हथियार हैं। फिलहाल मैं खतरे से बाहर हूं। अस्पताल में इलाज चल रहा है।
छोटे भाई के पास 2 हथियार ईश्वर सिंह के अनुसार, ढाकला गांव में उनके नाम पर 3 किले जमीन, झज्जर में 450 गज का प्लॉट, नजफगढ़ में 500 गज का ऑफिस और नजफगढ़ में ही 350 गज की कोठी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि मेरे फोन को टैप किया जा रहा था और मेरी गाड़ी में GPS डिवाइस लगाया गया, जिसकी शिकायत मैंने पहले भी की थी। मैंने छोटे भाई के बेटे की शादी में डेढ़ किला जमीन पहले ही बेच दी थी, क्योंकि उस समय भाई की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। दिल्ली पुलिस में रह चुके हैं ईश्वर सिंह ईश्वर सिंह 30 अप्रैल 1981 को दिल्ली पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे और साल 2010 में हेड कॉन्स्टेबल पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (VRS) लिया था।

  • Related Posts

    दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिए सिरसा के प्रदर्शनकारी सिख:संसद तक पैदल मार्च निकाल रहे थे, सजा पूरी कर चुके सिखों की रिहाई की मांग

    ] सिरसा के प्रदर्शनकारियों सिखों आज (गुरुवार को) दिल्ली में हिरासत में लिया गया है। सूत्रों की मानें तो सिरसा ही नहीं हरियाणा व पंजाब से भी करीब 100 सिख…

    Art of Living 45th Anniversary & Sri Sri Ravi Shankars 70th Birthday: PM Modi to Attend

    ] Hindi News National Art Of Living 45th Anniversary & Sri Sri Ravi Shankars 70th Birthday: PM Modi To Attend बेंगलुरु2 घंटे पहले कॉपी लिंक आर्ट ऑफ लिविंग के 182…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिए सिरसा के प्रदर्शनकारी सिख:संसद तक पैदल मार्च निकाल रहे थे, सजा पूरी कर चुके सिखों की रिहाई की मांग

    दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिए सिरसा के प्रदर्शनकारी सिख:संसद तक पैदल मार्च निकाल रहे थे, सजा पूरी कर चुके सिखों की रिहाई की मांग

    Art of Living 45th Anniversary & Sri Sri Ravi Shankars 70th Birthday: PM Modi to Attend

    Art of Living 45th Anniversary & Sri Sri Ravi Shankars 70th Birthday: PM Modi to Attend

    Operation Sindoor First Anniversary PM Modi Changes X profile photo with operation sindoor logo

    Operation Sindoor First Anniversary PM Modi Changes X profile photo with operation sindoor logo

    मोहाली में केंद्रीय एजेंसी की रेड:9वीं मंजिल से कैश भरा बैग नीचे फैंका, ड्राइवर कार समेत दबोचा

    मोहाली में केंद्रीय एजेंसी की रेड:9वीं मंजिल से कैश भरा बैग नीचे फैंका, ड्राइवर कार समेत दबोचा

    Art of Living 45th Anniversary & Sri Sri Ravi Shankars 70th Birthday: PM Modi to Attend

    Art of Living 45th Anniversary & Sri Sri Ravi Shankars 70th Birthday: PM Modi to Attend

    13,396 Cases in 2024; Delhi Tops Metro Cities

    13,396 Cases in 2024; Delhi Tops Metro Cities
    ×