जींद में दिल्ली के युवक की हादसे में मौत:नरवाना कोर्ट से पेशी भुगतकर लौट रहा था; बुलेट के परखच्चे उड़े, दोस्त घायल

]

D883D8B6 Cf2A 4D6B Ba8C E1Eb41Ca9724 1778050736638
जींद में पटियाला हाईवे पर गांव अहिरका के पास एक सड़क हादसे में दिल्ली के एक युवक की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब युवक अपने दोस्त के साथ नरवाना कोर्ट से पेशी भुगतकर दिल्ली लौट रहा था। एक अज्ञात वाहन ने उनकी बुलेट मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार, दिल्ली के सुल्तानपुर निवासी राजाराम उर्फ कालिया (मृतक) का नरवाना कोर्ट में एक मामला विचाराधीन था। मंगलवार, 5 मई को उसकी पेशी थी। राजाराम अपने दोस्त सुनील डबास (31) के साथ अपने ताऊ के लड़के की बुलेट बाइक (DL85DP1480) पर सवार होकर नरवाना आया था। दोनों पेशी भुगतकर दिल्ली लौटते समय, वे अहिरका गांव के पास सीएनजी पंप के नजदीक पहुंचे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बुलेट बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पास से गुजर रही एक ई-रिक्शा से भी टकरा गई। हादसे के बाद सुनील और राजाराम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत सुनील के भाई अंकित को सूचना दी। एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल जींद में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान राजाराम उर्फ कालिया ने दम तोड़ दिया। घायल सुनील डबास के बयानों के आधार पर, सदर थाना जींद पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281, 125A और 106(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिए सिरसा के प्रदर्शनकारी सिख:संसद तक पैदल मार्च निकाल रहे थे, सजा पूरी कर चुके सिखों की रिहाई की मांग

    ] सिरसा के प्रदर्शनकारियों सिखों आज (गुरुवार को) दिल्ली में हिरासत में लिया गया है। सूत्रों की मानें तो सिरसा ही नहीं हरियाणा व पंजाब से भी करीब 100 सिख…

    Art of Living 45th Anniversary & Sri Sri Ravi Shankars 70th Birthday: PM Modi to Attend

    ] Hindi News National Art Of Living 45th Anniversary & Sri Sri Ravi Shankars 70th Birthday: PM Modi To Attend बेंगलुरु2 घंटे पहले कॉपी लिंक आर्ट ऑफ लिविंग के 182…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिए सिरसा के प्रदर्शनकारी सिख:संसद तक पैदल मार्च निकाल रहे थे, सजा पूरी कर चुके सिखों की रिहाई की मांग

    दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिए सिरसा के प्रदर्शनकारी सिख:संसद तक पैदल मार्च निकाल रहे थे, सजा पूरी कर चुके सिखों की रिहाई की मांग

    Art of Living 45th Anniversary & Sri Sri Ravi Shankars 70th Birthday: PM Modi to Attend

    Art of Living 45th Anniversary & Sri Sri Ravi Shankars 70th Birthday: PM Modi to Attend

    Operation Sindoor First Anniversary PM Modi Changes X profile photo with operation sindoor logo

    Operation Sindoor First Anniversary PM Modi Changes X profile photo with operation sindoor logo

    मोहाली में केंद्रीय एजेंसी की रेड:9वीं मंजिल से कैश भरा बैग नीचे फैंका, ड्राइवर कार समेत दबोचा

    मोहाली में केंद्रीय एजेंसी की रेड:9वीं मंजिल से कैश भरा बैग नीचे फैंका, ड्राइवर कार समेत दबोचा

    Art of Living 45th Anniversary & Sri Sri Ravi Shankars 70th Birthday: PM Modi to Attend

    Art of Living 45th Anniversary & Sri Sri Ravi Shankars 70th Birthday: PM Modi to Attend

    13,396 Cases in 2024; Delhi Tops Metro Cities

    13,396 Cases in 2024; Delhi Tops Metro Cities
    ×